Sunday, September 27, 2026
BREAKING
• पीएम मोदी से 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रशंसा पाने वाले राजिंदर सिंह सीनियर कौन हैं? • एशियन गेम्स: श्रीशंकर, डेविड पट्टुराज ने लॉन्ग जंप फाइनल के लिए क्वालीफाई किया • एशियन गेम्स: ट्रिपल जंप में चीन के वेन ने 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा; जापान और बहरीन ने जीते मैराथन खिताब • एशियन गेम्स: जापानी शटलर को 21-9, 21-13 से मात देकर सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं • '36 ट्वीट और 3-4 वीडियो बना चुके हैं', राइज एंड फॉल-2 में 'इग्नोर' करने पर स्वरा भास्कर ने शहजाद पूनावाला को घेरा • 'जाने-अनजाने किसी को दुख पहुंचा हो तो माफ करें', अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने मांगी 'उत्तम क्षमा' • 'रोहित शर्मा में दिखती थी विव रिचर्ड्स की झलक', सुनील शेट्टी ने किया शो में खुलासा • माही श्रीवास्तव के 'नागिन जैसे डांस' ने मचाया तहलका, ठुमकों ने खींचा भोजपुरी फैंस का ध्यान • पूनम ढिल्लों ने लता मंगेशकर को किया याद, बोलीं- उनके बिना अधूरा है हिंदी फिल्मों का संगीत • नई जनरेशन अकेले रहने में भी खुश, शादी और बच्चे करना इंसानों के लिए जरूरी नहीं : अभिषेक बनर्जी

राष्ट्रीय

मन की बात: पीएम मोदी ने कहा, 'जनगणना हम सबका राष्ट्रीय दायित्व', देशवासियों से की खास अपील

27 सितंबर, 2026 04:18 PM

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बताया कि भारत की जनगणना का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है। 32 करोड़ से अधिक परिवारों की जानकारी दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने देशवासियों से कहा कि जनगणना हम सबका राष्ट्रीय दायित्व है। आपकी और आपके परिवार की सही जानकारी देश के भविष्य की सही तस्वीर तैयार करने में मदद करती है।

रविवार को 'मन की बात' के 138वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से कहा, "इन दिनों देश की एक बहुत बड़ी तस्वीर तैयार हो रही है। इस तस्वीर में आप भी हैं, आपका परिवार भी है और आपके अड़ोस-पड़ोस के लोग भी हैं। मैं बात कर रहा हूं भारत की जनगणना की। देश के सभी राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में इसका पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है। 32 करोड़ से अधिक परिवारों की जानकारी दर्ज की जा चुकी है।"

उन्होंने बताया कि इन दिनों लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के दुर्गम और बर्फीले इलाकों में भी जनगणना का काम चल रहा है। वहां से कई प्रेरक अनुभव हमारे सामने आए हैं।

उत्तराखंड के माणा गांव का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "उत्तराखंड में जनगणना की शुरुआत चमोली के माणा गांव से हुई। माणा को देश का पहला गांव कहा जाता है। माणा में सबसे पहले 83 साल की पूर्णिमा रावत जी से इसकी शुरुआत हुई। उत्तरकाशी के बगोरी गाँव में 'होम स्टे' चलाने वाले हरदेव सिंह राणा ने डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज की।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि जनगणना हम सबका राष्ट्रीय दायित्व है। उन्होंने कहा, "मैंने 15 अगस्त को भी देशवासियों से आग्रह किया था कि इसके लिए अपना समय जरूर निकालें। जनगणना के लिए अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने की ये सुविधा बहुत आसान है। आप अपने मोबाइल से ही अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज करा सकते हैं। ये सुविधा हिंदी सहित 16 भाषाओं में उपलब्ध है।"

देशवासियों से पीएम मोदी ने कहा, "आपको जनगणना के ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होता है। इस पोर्टल पर जाकर आप अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन कीजिए, अपना स्थान दर्ज कीजिए, अपने परिवार से जुड़ी जानकारी भरिए, और उसे सबमिट कर दीजिए। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 15 से 20 मिनट का समय लगता है। इसके लिए आपको कोई दस्तावेज भी अपलोड नहीं करना है। जानकारी सबमिट करने के बाद आपको एक विशेष आईडी मिलेगी। जब गणनाकर्मी आपके घर आएं, तो आप उन्हें ये आईडी बता सकते हैं। आपके द्वारा दी गई जानकारी की पुष्टि होने के बाद वो जनगणना का हिस्सा बन जाएगी।"

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि अब तक मोबाइल से 2 करोड़ 60 लाख से ज्यादा लोग जनगणना पोर्टल पर अपनी जानकारी भर चुके हैं, स्व-गणना कर चुके हैं। आपका भी इसमें थोड़ा सा समय खर्च होगा, लेकिन देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आपकी सही जानकारी, आपके परिवार की सही जानकारी, देश के भविष्य की सही तस्वीर तैयार करने में मदद करती है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

‘चिप से लेकर जहाजों तक’, राजनाथ सिंह ने आत्मनिर्भर रक्षा इकोसिस्टम को बताया देश की जरूरत

‘चिप से लेकर जहाजों तक’, राजनाथ सिंह ने आत्मनिर्भर रक्षा इकोसिस्टम को बताया देश की जरूरत

भारत के खिलाफ आतंकवाद को हवा देने वाले देश से बातचीत की गुंजाइश खत्म : राजनाथ सिंह

भारत के खिलाफ आतंकवाद को हवा देने वाले देश से बातचीत की गुंजाइश खत्म : राजनाथ सिंह

युद्ध का स्वरूप बदल रहा है, हमारी सोच को भी लगातार बदलना होगाः सेना प्रमुख

युद्ध का स्वरूप बदल रहा है, हमारी सोच को भी लगातार बदलना होगाः सेना प्रमुख

भारत के रिन्यूएबल एनर्जी हब खावड़ा को मिला अपना पिन कोड

भारत के रिन्यूएबल एनर्जी हब खावड़ा को मिला अपना पिन कोड

कौन हैं थाईलैंड के 'गणेश भक्त' पंथौन थीरखानोन? 'मन की बात' में पीएम मोदी ने की प्रशंसा

कौन हैं थाईलैंड के 'गणेश भक्त' पंथौन थीरखानोन? 'मन की बात' में पीएम मोदी ने की प्रशंसा

'मन की बात' में पीएम मोदी ने पोषण माह पर की बात, छत्तीसगढ़ से मिजोरम तक की पहलों को सराहा

'मन की बात' में पीएम मोदी ने पोषण माह पर की बात, छत्तीसगढ़ से मिजोरम तक की पहलों को सराहा

मन की बात: पीएम मोदी ने अशोक सिंघल को दी श्रद्धांजलि, रामजन्मभूमि आंदोलन में योगदान को किया याद

मन की बात: पीएम मोदी ने अशोक सिंघल को दी श्रद्धांजलि, रामजन्मभूमि आंदोलन में योगदान को किया याद

पुस्तैनी घर तोड़े जाने से पहले सीएम मोहन यादव ने की पूजा-अर्चना, बोले-इसका कोई मुआवजा नहीं लेंगे

पुस्तैनी घर तोड़े जाने से पहले सीएम मोहन यादव ने की पूजा-अर्चना, बोले-इसका कोई मुआवजा नहीं लेंगे

'मन की बात' में पीएम मोदी बोले-पहले आतंकी हमलों के बाद इंतजार होता था, अब जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी

'मन की बात' में पीएम मोदी बोले-पहले आतंकी हमलों के बाद इंतजार होता था, अब जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी

'संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना लोकतंत्र के लिए नुकसानदेह', विपक्ष के रुख को सीएम योगी ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

'संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना लोकतंत्र के लिए नुकसानदेह', विपक्ष के रुख को सीएम योगी ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण