Sunday, September 27, 2026
BREAKING
• पीएम मोदी से 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रशंसा पाने वाले राजिंदर सिंह सीनियर कौन हैं? • एशियन गेम्स: श्रीशंकर, डेविड पट्टुराज ने लॉन्ग जंप फाइनल के लिए क्वालीफाई किया • एशियन गेम्स: ट्रिपल जंप में चीन के वेन ने 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा; जापान और बहरीन ने जीते मैराथन खिताब • एशियन गेम्स: जापानी शटलर को 21-9, 21-13 से मात देकर सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं • '36 ट्वीट और 3-4 वीडियो बना चुके हैं', राइज एंड फॉल-2 में 'इग्नोर' करने पर स्वरा भास्कर ने शहजाद पूनावाला को घेरा • 'जाने-अनजाने किसी को दुख पहुंचा हो तो माफ करें', अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने मांगी 'उत्तम क्षमा' • 'रोहित शर्मा में दिखती थी विव रिचर्ड्स की झलक', सुनील शेट्टी ने किया शो में खुलासा • माही श्रीवास्तव के 'नागिन जैसे डांस' ने मचाया तहलका, ठुमकों ने खींचा भोजपुरी फैंस का ध्यान • पूनम ढिल्लों ने लता मंगेशकर को किया याद, बोलीं- उनके बिना अधूरा है हिंदी फिल्मों का संगीत • नई जनरेशन अकेले रहने में भी खुश, शादी और बच्चे करना इंसानों के लिए जरूरी नहीं : अभिषेक बनर्जी

राष्ट्रीय

मन की बात: पीएम मोदी ने अशोक सिंघल को दी श्रद्धांजलि, रामजन्मभूमि आंदोलन में योगदान को किया याद

27 सितंबर, 2026 04:22 PM

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सिंघल की की 100वीं जन्मजयंती पर उन्हें याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने रामजन्मभूमि आंदोलन को दिशा और ऊर्जा दी। आज उसी का परिणाम है कि हम अयोध्या में भव्य मंदिर को साक्षात देख रहे हैं।

'मन की बात' के 138वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आज 27 सितंबर की ये तारीख एक विशेष कारण से और भी विशेष हो गई है। आज एक ऐसे महानुभाव की 100वीं जन्मजयंती है, जिन्होंने संस्कृति, समाज और राष्ट्र के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। मैं बात कर रहा हूं, 'विश्व हिंदू परिषद' के पूर्व अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंघल की।"

पीएम मोदी ने कहा कि 27 सितंबर 1926 को आज के दिन आगरा में अशोक सिंघल का जन्म हुआ था। उन्होंने समाज में रहकर तपस्वियों जैसा जीवन जिया। उन्होंने रामजन्मभूमि आंदोलन को जो दिशा और ऊर्जा दी, आज उसी का परिणाम है कि हम अयोध्या में भव्य मंदिर को साक्षात देख रहे हैं।

उन्होंने कहा, "मेरा बहुत बड़ा सौभाग्य रहा है कि मैंने न सिर्फ उनके उस जीवन को करीब से देखा, बल्कि मुझे उनके साथ इस मिशन से जुड़ने का भी अवसर मिला। जब मैं राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में शामिल हो रहा था, तब भी मुझे बार-बार अशोक जी की याद आना बहुत स्वाभाविक था। अशोक जी के बारे में ऐसी कितनी ही बातें हैं, जिनकी उतनी चर्चा नहीं होती। राम मंदिर आंदोलन के साथ उन्होंने सामाजिक भेदभाव और विषमता के खिलाफ भी एक बड़ी लड़ाई लड़ी थी।"

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि अशोक सिंघल का जन्म एक बेहद समृद्ध परिवार में हुआ था। उनके पिता एक सिविल सेवा अधिकारी थे। उनके भाई-बहनों में भी अधिकांश लोग बड़े-बड़े पदों पर रहे। वे खुद भी आईआईटी बीएचयू से ग्रेजुएट थे, लेकिन इस सबके बावजूद उन्होंने समाज और संस्कृति के लिए अपना जीवन समर्पित किया यही महान लोगों की पहचान होती है। आज मैं उनकी जन्म शताब्दी के अवसर पर उनके करोड़ों प्रशंसकों की ओर से उन्हें नमन करता हूं। मेरी तरफ से भावपूर्ण श्रद्धांजलि देता हूं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

‘चिप से लेकर जहाजों तक’, राजनाथ सिंह ने आत्मनिर्भर रक्षा इकोसिस्टम को बताया देश की जरूरत

‘चिप से लेकर जहाजों तक’, राजनाथ सिंह ने आत्मनिर्भर रक्षा इकोसिस्टम को बताया देश की जरूरत

भारत के खिलाफ आतंकवाद को हवा देने वाले देश से बातचीत की गुंजाइश खत्म : राजनाथ सिंह

भारत के खिलाफ आतंकवाद को हवा देने वाले देश से बातचीत की गुंजाइश खत्म : राजनाथ सिंह

युद्ध का स्वरूप बदल रहा है, हमारी सोच को भी लगातार बदलना होगाः सेना प्रमुख

युद्ध का स्वरूप बदल रहा है, हमारी सोच को भी लगातार बदलना होगाः सेना प्रमुख

भारत के रिन्यूएबल एनर्जी हब खावड़ा को मिला अपना पिन कोड

भारत के रिन्यूएबल एनर्जी हब खावड़ा को मिला अपना पिन कोड

कौन हैं थाईलैंड के 'गणेश भक्त' पंथौन थीरखानोन? 'मन की बात' में पीएम मोदी ने की प्रशंसा

कौन हैं थाईलैंड के 'गणेश भक्त' पंथौन थीरखानोन? 'मन की बात' में पीएम मोदी ने की प्रशंसा

'मन की बात' में पीएम मोदी ने पोषण माह पर की बात, छत्तीसगढ़ से मिजोरम तक की पहलों को सराहा

'मन की बात' में पीएम मोदी ने पोषण माह पर की बात, छत्तीसगढ़ से मिजोरम तक की पहलों को सराहा

पुस्तैनी घर तोड़े जाने से पहले सीएम मोहन यादव ने की पूजा-अर्चना, बोले-इसका कोई मुआवजा नहीं लेंगे

पुस्तैनी घर तोड़े जाने से पहले सीएम मोहन यादव ने की पूजा-अर्चना, बोले-इसका कोई मुआवजा नहीं लेंगे

मन की बात: पीएम मोदी ने कहा, 'जनगणना हम सबका राष्ट्रीय दायित्व', देशवासियों से की खास अपील

मन की बात: पीएम मोदी ने कहा, 'जनगणना हम सबका राष्ट्रीय दायित्व', देशवासियों से की खास अपील

'मन की बात' में पीएम मोदी बोले-पहले आतंकी हमलों के बाद इंतजार होता था, अब जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी

'मन की बात' में पीएम मोदी बोले-पहले आतंकी हमलों के बाद इंतजार होता था, अब जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी

'संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना लोकतंत्र के लिए नुकसानदेह', विपक्ष के रुख को सीएम योगी ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

'संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना लोकतंत्र के लिए नुकसानदेह', विपक्ष के रुख को सीएम योगी ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण