Saturday, June 27, 2026
BREAKING
भारत-ब्रिटेन सीईटीए के लिए देशभर में 1,000 सलाहकार होंगे तैनात : पीयूष गोयल एआई, परमाणु, अंतरिक्ष और क्वांटम प्रौद्योगिकियां तय करेंगी भविष्य के विकास की दिशा : डॉ. जितेंद्र सिंह जांगू-चेज ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मजबूत स्थिति में कैरेबियाई टीम महिला टी20 विश्व कप: चमारी अटापट्टू की दमदार पारी, श्रीलंका ने स्कॉटलैंड को 3 विकेट से हराया बर्थडे स्पेशल : रॉकस्टार से बॉलीवुड के चार्टबस्टर किंग तक, विशाल ददलानी ने ऐसे शुरू किया सफर सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा कतर हादसा: रास लाफ़ान ब्लास्ट में मारे गए सभी 12 भारतीयों के शव वतन लौटे Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में सुबह दो बार कांपी धरती, लगातार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बालिका बधु फेम Shivshakti Sachdev ने गुपचुप कर ली सगाई ! सोशल मीडिया पर शेयर की मंगेतर संग Photos

राजनीति

मध्यप्रदेश में कांग्रेस का तूफान आने वाला है, आप लिखकर रख लो : राहुल गांधी

14 नवंबर, 2023 04:41 PM

विदिशा : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आज दावा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में ‘‘कांग्रेस का तूफान'' आने वाला है और पार्टी 145 से 150 सीटों पर विजय हासिल कर राज्य में सरकार बनाएगी। गांधी ने राज्य के विदिशा में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह दावा किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सौ प्रतिशत कह सकता हूं कि यहां पर कांग्रेस पार्टी का तूफान आने वाला है। आप लिखकर रख लो, मध्यप्रदेश की जनता कांग्रेस को 145 से 150 सीट तक देने जा रही है।''

मोदी, शाह और शिवराज ने मिलकर विधायकों को खरीदा

गांधी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी की सरकार चुनी थी, लेकिन नरेंद्र मोदी, अमित शाह और शिवराज सिंह चौहान ने मिलकर विधायकों को खरीदा और जनता के द्वारा चुनी सरकार को ‘‘चोरी'' करने का काम किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि मध्यप्रदेश में उनके काफी दौरे लग चुके हैं और इसके आधार पर वे राज्य में 145 से 150 सीटें आने की बात कह रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके नेताओं पर हमला करते हुए कहा कि इन लोगों की नीतियों के कारण युवा बेरोजगार है। किसान परेशान है। इनके राज में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है।

तोमर के पुत्र के मामले में चुप मोदी

गांधी ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पुत्र के वीडियो वायरल होने की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन वीडियोज में सैकड़ों करोड़ रुपयों के लेनदेन की बात हो रही है। ये जनता का पैसा है और इसे नेता अपनी तिजोरियों में भर रहे हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं का निशाने पर लेते हुए कहा कि इस मामले में ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई जैसी एजेंसियां क्यों कारर्वाई नहीं कर रही हैं। गांधी ने राज्य में भाजपा शासनकाल के दौरान हुए व्यापमं घोटाला, पटवारी भर्ती घोटाला और अन्य घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काले धन की बात करते थे, लेकिन नरेंद्र सिंह तोमर के पुत्र के मामले में वे क्यों नहीं बोल रहे हैं।

17 नवंबर को होगा मतदान

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राज्य की पूर्ववर्ती सरकार ने किसानों के कर्ज माफ किए थे और फिर से पार्टी की सरकार बनने पर किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस के वचनपत्र में दर्ज अन्य वचनों का भी जिक्र किया और कहा कि पार्टी उन्हें पूरा करेगी। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार अभियान कल यानी बुधवार की शाम को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद सभी 230 सीटों पर एकसाथ 17 नवंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब