Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं कार्यकर्ता : राव नरेंद्र सिंह

09 जून, 2026 08:42 PM

नारनौल : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को नारनौल विधानसभा के बीएलए-1 तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठनात्मक स्तर पर इसकी प्रभावी निगरानी और सफल क्रियान्वयन को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक को संबोधित करते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और त्रुटिरहित होना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम जांचने तथा आवश्यक संशोधन करवाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार को सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

महेंद्रगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतबीर झुकिया ने कहा कि जिले के सभी ब्लॉकों और बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं ताकि पुनरीक्षण अभियान के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि संगठन पूरी तत्परता के साथ इस अभियान में सहयोग करेगा।
एसआईआर प्रवेक्षक विनय यादव (सेवानिवृत आईएएस) ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसकी पारदर्शिता तथा शुद्धता सुनिश्चित करना सभी राजनीतिक दलों और नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
नारनौल से बीएलए-1 कृष्ण राव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है ताकि लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया की सही जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

कांग्रेस नेता अरुण सर्राफ ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कराने और निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने में सहयोग करेंगे।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों तथा जनहित के मुद्दों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिले के अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित