Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

सेहत

मछली के प्रोटीन से फिर धड़केगा दिल, हार्ट के मरीजों के लिए वरदान साबित होगी!

03 जनवरी, 2025 03:18 PM

अब मछली के प्रोटीन से फिर धड़केगा दिल जोकि हार्ट के मरीजों के लिए वरदान साबित होगी। नीदरलैंड्स के वैज्ञानिकों को दिल की बीमारियों के इलाज में एक अहम सफलता मिली है। शोधकर्ताओं ने हार्ट की मरम्मत के लिए एक नई तकनीक का विकास किया है जो भविष्य में दिल की बीमारियों से जूझ रहे लाखों लोगों के लिए वरदान साबित हो सकती है।

क्या है यह खोज?

इस खोज में प्रमुख भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिकों ने जेब्राफिश में पाए जाने वाले प्रोटीन एचएमजीए-1 की मदद से दिल की मरम्मत करने का तरीका ढूंढ निकाला है। इस प्रोटीन की मदद से दिल में निष्क्रिय पड़े जीन को सक्रिय किया जा सकता है जिससे दिल की कार्यक्षमता को फिर से बहाल किया जा सकता है।

नेचर कार्डियोवैस्कुलर रिसर्च में प्रकाशित इस शोध के अनुसार हुब्रेक्ट इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने यह प्रोटीन खोजा। इसका परीक्षण चूहों पर किया गया और परिणाम अत्यंत सकारात्मक रहे। वैज्ञानिकों ने देखा कि एचएमजीए-1 प्रोटीन ने चूहों के दिल में निष्क्रिय पड़े जीन को सक्रिय किया जिससे दिल की मरम्मत शुरू हो गई।

कैसे काम करता है यह प्रोटीन?
वैज्ञानिकों ने बताया कि यह प्रोटीन चूहों में दिल की मांसपेशी कोशिकाओं को फिर से सक्रिय करता है जो दिल के दौरे या अन्य कारणों से कमजोर हो जाती हैं। इससे दिल की क्षमता पहले जैसी हो जाती है और वह सामान्य रूप से रक्त पंप करने में सक्षम होता है।

जेब्राफिश की भूमिका
यह शोध इस तथ्य पर आधारित था कि जेब्राफिश अपनी चोटों के बाद अपने दिल की मरम्मत करने में सक्षम होते हैं। वैज्ञानिकों ने इस क्षमता को समझते हुए एचएमजीए-1 प्रोटीन को दिल की मरम्मत के लिए एक अहम तत्व के रूप में पहचाना। जेब्राफिश में यह प्रोटीन दिल को पूरी तरह ठीक करने में मदद करता है और अब इसी प्रक्रिया को चूहों पर सफलतापूर्वक लागू किया गया है।

किसे मिलेगा फायदा?
दुनिया भर में लाखों लोग दिल के दौरे से प्रभावित होते हैं और हार्ट की मांसपेशी कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं। इससे हार्ट को रक्त पंप करने में कठिनाई होती है और दिल के कामकाज में कमी आ जाती है। इस खोज से ऐसे मरीजों को राहत मिल सकती है क्योंकि एचएमजीए-1 प्रोटीन की मदद से इन निष्क्रिय कोशिकाओं को फिर से सक्रिय किया जा सकता है जिससे दिल की कार्यक्षमता बेहतर हो सकती है।

बता दें कि यह खोज दिल की बीमारियों के इलाज में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकती है। जेब्राफिश की तरह अगर इंसानों में भी यह तकनीक सफल होती है तो भविष्य में दिल के मरीजों के लिए यह एक क्रांतिकारी इलाज हो सकता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि आने वाले समय में इस तकनीक से दिल की बीमारियों से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

कंधों में अकड़न, पीठ-कूल्हे में दर्द, या खराब पोस्चर का अस्थमा से कनेक्शन, गोमुखासन से सुधरेगी सेहत

कंधों में अकड़न, पीठ-कूल्हे में दर्द, या खराब पोस्चर का अस्थमा से कनेक्शन, गोमुखासन से सुधरेगी सेहत

गर्मी को हराना है तो शरीर को रखें हाइड्रेटेड, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

गर्मी को हराना है तो शरीर को रखें हाइड्रेटेड, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक

कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक

पोषक तत्वों से भरपूर ये जंगली फल, सेहत का साथी कहलाता है 'इंडियन चेरी'

पोषक तत्वों से भरपूर ये जंगली फल, सेहत का साथी कहलाता है 'इंडियन चेरी'

क्या आपकी थाली में सभी रंग शामिल हैं? जानें गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है 'सतरंगी थाली'

क्या आपकी थाली में सभी रंग शामिल हैं? जानें गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है 'सतरंगी थाली'

बैचेनी, घबराहट और तनाव से परेशान? छोटे बदलाव से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है '7बी' फॉर्मूला

बैचेनी, घबराहट और तनाव से परेशान? छोटे बदलाव से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है '7बी' फॉर्मूला

क्या आप स्ट्रेस, कब्ज, पेट की चर्बी या पीठ दर्द की समस्याओं से जूझ रहे हैं? भुजंगासन से मिलेगी राहत

क्या आप स्ट्रेस, कब्ज, पेट की चर्बी या पीठ दर्द की समस्याओं से जूझ रहे हैं? भुजंगासन से मिलेगी राहत

बदलते मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल, भूलकर भी न करें ये गलतियां

बदलते मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल, भूलकर भी न करें ये गलतियां

गर्मियों में अमृत से कम नहीं खट्टा-रसीला नींबू, सेवन के जबरदस्त फायदे

गर्मियों में अमृत से कम नहीं खट्टा-रसीला नींबू, सेवन के जबरदस्त फायदे

डिहाइड्रेशन से बचाव का आसान उपाय 'ओआरएस', शरीर में बनाता है नमक-पानी का संतुलन

डिहाइड्रेशन से बचाव का आसान उपाय 'ओआरएस', शरीर में बनाता है नमक-पानी का संतुलन