Tuesday, September 08, 2026
BREAKING
प्रशांत महासागर में ड्रग तस्करों पर अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, आपूर्ति जहाज समुद्र में डुबोया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का श्रीलंका दौरा, द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर होगा संवाद भारत-स्वीडन के बीच AI साझेदारी को बढ़ावा, Industrial AI और Trusted Data पर फोकस ग्रामीण एलपीजी उपभोक्ताओं में केवल 47% को मिलती है घर तक डिलीवरी: CEEW ‘विवेकी और कुशल व्यक्ति को किसी भी विषय के सारतत्व को ग्रहण करना चाहिए’, पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार, 25 से 36 डिग्री के बीच रहेगा तापमान महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के बिना भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में आगे नहीं बढ़ सकता: लोकसभा अध्यक्ष विश्व साक्षरता दिवस पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं भूपेन हजारिका की जयंती पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनकी रचनाएं देती हैं मानवता का संदेश पूर्वोत्तर भारत से इंडिगो की पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान, 27 अक्टूबर से गुवाहाटी-बैंकॉक के बीच शुरू होगी सीधी सेवा

राष्ट्रीय

भूपेन हजारिका की जयंती पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनकी रचनाएं देती हैं मानवता का संदेश

08 सितंबर, 2026 03:36 PM

महान संगीतकार, गायक, गीतकार और भारत रत्न से सम्मानित डॉ. भूपेन हजारिका की जयंती पर मंगलवार को देशभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनके योगदान को याद किया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भारत रत्न से सम्मानित महान संगीतकार, गायक, गीतकार और पूर्वोत्तर सहित संपूर्ण भारत की सांस्कृतिक चेतना के सशक्त स्वर डॉ. भूपेन हजारिका जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। डॉ. हजारिका जी के गीतों में लोक जीवन की संवेदनाएं, आम जन की आकांक्षाएं, प्रकृति से जुड़ाव और मानवीय मूल्यों की गहरी अभिव्यक्ति दिखाई देती है। उन्होंने अपनी सृजनशीलता के माध्यम से असम की समृद्ध लोक-संस्कृति और पूर्वोत्तर भारत की आवाज को देश-दुनिया तक पहुंचाया।”

उन्होंने आगे लिखा, “उनकी बहुआयामी प्रतिभा ने भारतीय संगीत और सिनेमा को समृद्ध किया तथा असम की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई। उनकी अमर रचनाएं आज भी संवेदना, सद्भाव और मनुष्यता का संदेश देती हैं।” केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, “विख्यात गायक, संगीतकार भारत रत्न भूपेन हजारिका जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “भारत की सांस्कृतिक चेतना के अमिट हस्ताक्षर, महान गायक, गीतकार, संगीतकार एवं ‘सुधाकंठ’ के रूप में प्रख्यात ‘भारत रत्न’ डॉ. भूपेन हजारिका की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज और अद्भुत संगीत के माध्यम से पूर्वोत्तर की समृद्ध संस्कृति, लोक की आकांक्षाओं और देश की विविधता से जन-जन का साक्षात्कार कराया। संपूर्ण देश को एक सूत्र में पिरोने वाले उनके कालजयी गीत समाज में भ्रातृत्व और मानवीय मूल्यों की भावना को निरंतर मजबूत करते रहेंगे।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिखा, “संगीतकार व गायक, भारत रत्न, भूपेन हजारिका जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। प्रकृति और मानवीय संवेदना को शब्द व संगीत से जीवंत कर उन्होंने अपनी रचनाओं, संगीत और आवाज से प्रशंसकों को आनंदित किया। संगीत जगत में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, “महान संगीतकार और भारत रत्न से सम्मानित श्री भूपेन हजारिका जी की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन! अपनी सुमधुर रचनाओं के माध्यम से उन्होंने लोक जीवन की भावनाओं और मानवीय संवेदनाओं को स्वर दिया। उनका संगीत सदैव प्रेम, करुणा और मानवता के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता रहेगा।”

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “पूर्वोत्तर की सांस्कृतिक धरोहर और संगीत को प्रतिष्ठित करने वाले ‘भारत रत्न’ डॉ. भूपेन हजारिका जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन! डॉ. भूपेन हजारिका जी की मधुर स्वर-साधना और लोक संस्कृति के प्रति समर्पण ने पूर्वोत्तर की सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया के मंच पर नई प्रतिष्ठा प्रदान की।”

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा, “सांस्कृतिक धरोहर एवं संगीत जगत को अपनी अमूल्य साधना से समृद्ध करने वाले महान संगीतकार एवं ‘भारत रत्न’ से सम्मानित डॉ. भूपेन हजारिका जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।” बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी उन्हें याद करते हुए लिखा, “संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह, प्रख्यात गीतकार ‘पद्मभूषण एवं भारत रत्न’ भूपेन्द्र हजारिका जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का श्रीलंका दौरा, द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर होगा संवाद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का श्रीलंका दौरा, द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर होगा संवाद

भारत-स्वीडन के बीच AI साझेदारी को बढ़ावा, Industrial AI और Trusted Data पर फोकस

भारत-स्वीडन के बीच AI साझेदारी को बढ़ावा, Industrial AI और Trusted Data पर फोकस

ग्रामीण एलपीजी उपभोक्ताओं में केवल 47% को मिलती है घर तक डिलीवरी: CEEW

ग्रामीण एलपीजी उपभोक्ताओं में केवल 47% को मिलती है घर तक डिलीवरी: CEEW

‘विवेकी और कुशल व्यक्ति को किसी भी विषय के सारतत्व को ग्रहण करना चाहिए’, पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

‘विवेकी और कुशल व्यक्ति को किसी भी विषय के सारतत्व को ग्रहण करना चाहिए’, पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार, 25 से 36 डिग्री के बीच रहेगा तापमान

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार, 25 से 36 डिग्री के बीच रहेगा तापमान

महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के बिना भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में आगे नहीं बढ़ सकता: लोकसभा अध्यक्ष

महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के बिना भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में आगे नहीं बढ़ सकता: लोकसभा अध्यक्ष

विश्व साक्षरता दिवस पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

विश्व साक्षरता दिवस पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

पूर्वोत्तर भारत से इंडिगो की पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान, 27 अक्टूबर से गुवाहाटी-बैंकॉक के बीच शुरू होगी सीधी सेवा

पूर्वोत्तर भारत से इंडिगो की पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान, 27 अक्टूबर से गुवाहाटी-बैंकॉक के बीच शुरू होगी सीधी सेवा

पीएम मोदी आज गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

पीएम मोदी आज गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में यूपी के 16 शहरों का दबदबा, लखनऊ ने इंदौर को पछाड़कर हासिल किया पहला स्थान

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में यूपी के 16 शहरों का दबदबा, लखनऊ ने इंदौर को पछाड़कर हासिल किया पहला स्थान