Monday, November 02, 2026
BREAKING
• अब मोबाइल पर एक क्लिक से मिलेगी हरियाणा के सरकारी अस्पतालों की जानकारी, डिजिटल मैप पर दिखेगा पूरा नैटवर्क; सरकार की बड़ी पहल • 5 नवंबर को अमित शाह करेंगे 1857 के शहीद स्मारक का लोकार्पण, अनिल विज ने लिया तैयारियों का जायजा • संविधान की भावना सदन से गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचे : संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा • विकसित हरियाणा के निर्माण में जनभागीदारी और जागरूक समाज की भूमिका अहम : हरविन्द्र कल्याण • लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल • सहमति-असहमति लोकतंत्र की ताकत, असहमति का भी होना चाहिए सम्मान : ओम बिरला • राहुल गांधी की SIR के खिलाफ मुहिम को जनता का समर्थन मिल रहा है: CM सुक्खू • हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : नायब सिंह सैनी • भीम स्टेडियम के लिए 50 करोड़ देने पर सांसद धर्मबीर सिंह ने सीएम सैनी का जताया आभार, बॉक्सिंग एक्सीलेंस सेंटर की रखी मांग • रामलीला मैदान की रैली के बाद हरियाणा के गांवों और बूथों तक पहुंचेगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा

भीम स्टेडियम के लिए 50 करोड़ देने पर सांसद धर्मबीर सिंह ने सीएम सैनी का जताया आभार, बॉक्सिंग एक्सीलेंस सेंटर की रखी मांग

02 नवंबर, 2026 08:29 PM

भिवानी : सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने भीम स्टेडियम को आधुनिक खेल सुविधाओं और उपकरणों से अपग्रेड करने के लिए 50 करोड़ रुपए की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह खिलाड़ियों के लिए एक 'बॉक्सिंग एक्सीलेंस सेंटर' और चोट के इलाज के लिए एक केंद्र की भी मांग करेंगे। सांसद धर्मबीर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, "हरियाणा में खिलाड़ियों को मिलने वाले नकद पुरस्कार शायद देश के किसी अन्य राज्य में इतने अधिक नहीं हैं। यही वजह है कि दूसरे राज्यों के खिलाड़ी भी हरियाणा की खेल नीति से प्रभावित होकर यहां अपना नाम दर्ज करवाना चाहते हैं। एक लड़की का जन्म राजस्थान में हुआ था और उसकी शादी हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में हुई। उसके माता-पिता ने भी कई बार मुझसे अनुरोध किया कि आखिर उनका कसूर क्या है? उनकी बेटी की शादी हरियाणा में हुई है, लेकिन उसकी पढ़ाई राजस्थान में हुई थी, इसलिए उसका नाम हरियाणा की सूची में शामिल नहीं है। आज दूसरे राज्यों के खिलाड़ी भी यह प्रयास करते हैं कि किसी तरह उनका नाम हरियाणा में दर्ज हो जाए। यह सब हरियाणा की खेल नीति का परिणाम है।" सांसद ने आगे कहा, "समय के साथ हर चीज पुरानी होती है और भीम स्टेडियम की उम्र का असर दिखाई देने लगता है। स्टेडियम की सीढ़ियां भी अब टूटने लगी हैं। खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों से पूछकर जरूरत की चीजों की लिस्ट बनाई गई। इसके बाद इस खेल विभाग के अधिकारियों द्वारा इस्टीमेट बनाकर हरियाणा सरकार को भेजा था। इस पर मुख्यमंत्री ने एकमुश्त 50 करोड़ रुपए भीम स्टेडियम को आधुनिक खेल सुविधाओं और उपकरणों के लिए मंजूर की है। इस कदम से खिलाड़ियों को बहुत फायदा मिलेगा। जिले में जब सुविधाएं मिल जाएंगी तो खिलाड़ी कॉमनवेल्थ, एशियाड या ओलंपिक में और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
सांसद ने कहा कि हमने 'बॉक्सिंग एक्सीलेंस सेंटर' की सरकार से मांग की है। उम्मीद है कि यह मांग जल्द पूरी होगी। चोट के इलाज के लिए एक केंद्रीय स्वास्थ्य और खेल मंत्री को पत्र लिखा है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

अब मोबाइल पर एक क्लिक से मिलेगी हरियाणा के सरकारी अस्पतालों की जानकारी, डिजिटल मैप पर दिखेगा पूरा नैटवर्क; सरकार की बड़ी पहल

अब मोबाइल पर एक क्लिक से मिलेगी हरियाणा के सरकारी अस्पतालों की जानकारी, डिजिटल मैप पर दिखेगा पूरा नैटवर्क; सरकार की बड़ी पहल

5 नवंबर को अमित शाह करेंगे 1857 के शहीद स्मारक का लोकार्पण, अनिल विज ने लिया तैयारियों का जायजा

5 नवंबर को अमित शाह करेंगे 1857 के शहीद स्मारक का लोकार्पण, अनिल विज ने लिया तैयारियों का जायजा

संविधान की भावना सदन से गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचे : संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा

संविधान की भावना सदन से गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचे : संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा

विकसित हरियाणा के निर्माण में जनभागीदारी और जागरूक समाज की भूमिका अहम : हरविन्द्र कल्याण

विकसित हरियाणा के निर्माण में जनभागीदारी और जागरूक समाज की भूमिका अहम : हरविन्द्र कल्याण

लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल

लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल

सहमति-असहमति लोकतंत्र की ताकत, असहमति का भी होना चाहिए सम्मान : ओम बिरला

सहमति-असहमति लोकतंत्र की ताकत, असहमति का भी होना चाहिए सम्मान : ओम बिरला

हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : नायब सिंह सैनी

हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : नायब सिंह सैनी

रामलीला मैदान की रैली के बाद हरियाणा के गांवों और बूथों तक पहुंचेगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान : राव नरेंद्र सिंह

रामलीला मैदान की रैली के बाद हरियाणा के गांवों और बूथों तक पहुंचेगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान : राव नरेंद्र सिंह

विकसित हरियाणा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है : राज्यपाल घोष

विकसित हरियाणा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है : राज्यपाल घोष

हरियाणा ने 60 वर्षों में प्रगति का लंबा सफर तय किया, अब देश का पहला विकसित राज्य बनाने का संकल्प : नायब सिंह सैनी

हरियाणा ने 60 वर्षों में प्रगति का लंबा सफर तय किया, अब देश का पहला विकसित राज्य बनाने का संकल्प : नायब सिंह सैनी