Thursday, September 10, 2026
BREAKING
सेवा संकल्प अभियान में युवाओं और विश्वविद्यालयों की होगी सक्रिय सहभागिता : डॉ. अर्चना गुप्ता हिंदु विरोधी मुद्दा विहीन राजनीतिक पार्टियां हिंदुओं की आस्था पर चोट मारने के लिए नॉन-इश्यू को मुद्दा बना रही है : अनिल विज काले कपड़े पहनकर सदन में आने वाले अपने दिन भूल गए, लेकिन जनता इनके काले कारनामे नहीं भूली: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी’ ETO ने CA के माध्यम से मांगी 5 लाख रुपये की रिश्वत, 3 लाख रुपये लेते CA रंगे हाथ गिरफ्तार, ETO भी गिरफ्तार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के 670 लाभार्थियों को जारी किए 311.25 करोड़ रुपए करोड़ों का चंदा, कागजों में दफ्तर और जमीन पर ताले या डांस स्टूडियो—RUPPs के महाघोटाले की हो तुरंत SIT जांच : राव नरेंद्र सिंह दिल्ली-एनसीआर में आबोहवा की गुणवत्ता सुधार को लेकर हरियाणा सरकार ने शुरु किए ठोस प्रयास सचिन पायलट से मिले भारत भूषण आशु, पंजाब कांग्रेस की मजबूती को लेकर हुई अहम चर्चा डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा का अपमान मामला, दलित समाज ने दिया Ultimatum पंजाब में कर्मचारियों के DA के मुद्दे पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को लगाई फटकार

राष्ट्रीय

भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती पर श्रद्धांजलि, अमित शाह समेत कई नेताओं ने किया नमन

09 सितंबर, 2026 02:51 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने आधुनिक हिंदी साहित्य के प्रणेता भारतेंदु हरिश्चंद्र को उनकी जयंती श्रद्धांजलि अर्पित की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “आधुनिक हिंदी साहित्य के प्रणेता भारतेंदु हरिश्चंद्र को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। भारतेंदु हरिश्चंद्र ने भाव, भाषा और शैली में नवीनता का समावेश कर हिंदी को आधुनिक स्वरूप दिया। उनकी रचनाओं में ईश्वर की भक्ति के साथ समाज-सुधार की चेतना, स्त्री-शिक्षा का समर्थन और स्वाधीनता की प्रेरणा स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। भारतेंदु यह समझते थे कि किसी राष्ट्र की पहचान उसकी भाषा और संस्कृति से होती है। इसलिए उन्होंने स्वभाषा को केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रीय आत्मसम्मान और चेतना का आधार माना।”

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक्स पोस्ट में कहा, “आधुनिक हिंदी साहित्य के पुरोधा, महान साहित्यकार एवं राष्ट्रचेतना के प्रखर संवाहक भारतेंदु हरिश्चंद्र जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। अपने साहित्य, पत्रकारिता और सामाजिक चेतना के माध्यम से भारतेंदु जी ने हिंदी भाषा को नई दिशा प्रदान की तथा समाज में राष्ट्रीय जागरण का अलख जगाया। उनका योगदान भारतीय साहित्य और संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। उनके प्रेरणादायी विचार और कृतित्व हमें अपनी भाषा, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव के साथ निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट किया, “आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह, युग प्रवर्तक साहित्यकार भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती पर कोटिश: नमन करता हूं! आपने अपनी अद्वितीय प्रतिभा से हिंदी को वह प्रतिष्ठा दी कि एक पूरा युग आपके नाम जुड़ गया। आधुनिक हिंदी के जनक के रूप में आप सदैव स्मरणीय रहेंगे।” कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर लिखा, “निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल। बिन निज भाषा-ज्ञान के मिट्टी न हिय को सूल। देश और समाज के विकास में अपनी कृतियों के माध्यम से अद्वितीय योगदान देने वाले आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रणेता, महानतम कवि और रचनाकार भारतेन्दु हरिश्चंद्र जी की जयंती पर उन्हें सादर वंदन एवं नमन।”

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, “आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह, महान रचनाकार व बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री भारतेन्दु हरिश्चंद्र जी की जन्म जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। उनकी कालजयी रचनाएं युगों-युगों तक साहित्यकारों को प्रेरणा और पाठकों को ऊर्जा प्रदान करती रहेंगी।” सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने एक्स पोस्ट में कहा, “आधुनिक हिन्दी साहित्य के पितामह, युग प्रवर्तक साहित्यकार भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती पर कोटिश: नमन।”

राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने एक्स पर लिखा, “भारतेंदु हरिश्चंद्र जी ने ‘निज भाषा को सभी उन्नति का मूल’ का मंत्र देकर देशवासियों को अपनी भाषाओं की उन्नति के लिए प्रेरित किया। उनकी कालजयी रचनाएं आज भी मानव को राह दिखा रही हैं। आधुनिक हिंदी साहित्य के प्रणेता, महान साहित्यकार भारतेंदु हरिश्चंद्र जी की जयंती पर नमन।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सीईसी ज्ञानेश कुमार का गुजरात दौरा, ‘रोल से पोल तक पारदर्शिता’ पर होगा संवाद

सीईसी ज्ञानेश कुमार का गुजरात दौरा, ‘रोल से पोल तक पारदर्शिता’ पर होगा संवाद

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में 11 से 16 सितंबर तक बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में 11 से 16 सितंबर तक बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट

यशस्वी इंद्रदेव हमारा कल्याण करें, सूर्यदेव मंगल करें; प्रधानमंत्री मोदी ने स्वस्तिवाचन शेयर किया

यशस्वी इंद्रदेव हमारा कल्याण करें, सूर्यदेव मंगल करें; प्रधानमंत्री मोदी ने स्वस्तिवाचन शेयर किया

अन्नदाता के साथ अब ऊर्जादाता बनकर देश को रोशन कर रहा : प्रल्हाद जोशी

अन्नदाता के साथ अब ऊर्जादाता बनकर देश को रोशन कर रहा : प्रल्हाद जोशी

ड्राईलैंड कांग्रेस 2026 के लिए नई दिल्ली में जुटेगा वैश्विक समुदाय, 800 से अधिक विशेषज्ञ छह विषयों पर करेंगे मंथन

ड्राईलैंड कांग्रेस 2026 के लिए नई दिल्ली में जुटेगा वैश्विक समुदाय, 800 से अधिक विशेषज्ञ छह विषयों पर करेंगे मंथन

तीन रेल परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी, पीएम मोदी बोले- पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

तीन रेल परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी, पीएम मोदी बोले- पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

BRICS Summit में बहुध्रुवीयता और UNSC सुधार पर जोर देंगे UN प्रमुख गुटेरेस

BRICS Summit में बहुध्रुवीयता और UNSC सुधार पर जोर देंगे UN प्रमुख गुटेरेस

WHO प्रमुख टेड्रोस ने की भारत के स्वास्थ्य मॉडल की तारीफ, बोले-आशा कार्यकर्ता इन सेवाओं की मजबूत कड़ी

WHO प्रमुख टेड्रोस ने की भारत के स्वास्थ्य मॉडल की तारीफ, बोले-आशा कार्यकर्ता इन सेवाओं की मजबूत कड़ी

हिंद महासागर क्षेत्र की सामूहिक सुरक्षा और समृद्धि के लिए समुद्री मार्गों की सुरक्षा जरूरी : राजनाथ सिंह

हिंद महासागर क्षेत्र की सामूहिक सुरक्षा और समृद्धि के लिए समुद्री मार्गों की सुरक्षा जरूरी : राजनाथ सिंह

गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग वाली याचिका खारिज

गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग वाली याचिका खारिज