Sunday, March 29, 2026
BREAKING
पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद मंडियों में सरकार की तैयारियां पूरी नहीं : दुष्यंत चौटाला खेल जगत : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना एक्साइज ड्यूटी में कटौती: जनता को राहत या सरकार का भ्रमजाल? : राव नरेंद्र सिंह सिरसा और आसपास के जिलों में बढ़ते कैंसर मामलों पर कुमारी सैलजा ने संसद में जताई गंभीर चिंता अग्रवाल वैश्य समाज : पूर्व चेयरमैन नरेश केडिया बने भिवानी जिलाध्यक्ष, दीपक बंसल व प्रवीण गोयल को मिली बड़ी जिम्मेदारी हरियाणा में 4,032 सरकारी पेट्रोल पंप सक्रिय : सीएम नायब सैनी

पंजाब

भारतीय सेना के शहीद ए.एल.डी. दलजीत सिंह को अंतिम अरदास पर भावभीनी श्रद्धांजलि

08 अगस्त, 2025 07:24 PM

चंडीगढ़/गुरदासपुर; लद्दाख में हाल ही में एक हादसे के दौरान देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले भारतीय सेना के जवान ए.एल.डी. दलजीत सिंह की याद में आज गुरुद्वारा श्री टाहली साहिब, गाल्हड़ी में श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया और अंतिम अरदास आयोजित की गई। इस अवसर पर पंजाब सरकार के रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी एवं बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत विशेष रूप से श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।

इस मौके पर पंजाब हैल्थ सिस्टम्स कॉर्पोरेशन के चेयरमैन श्री रमन बहल , दीनानगर से वरिष्ठ जन नेता और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री शमशेर सिंह, जिला प्रधान जोबन रंधावा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शहीद ए.एल.डी. दलजीत सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत गुरुद्वारा श्री टाहली साहिब में रागी जत्थे द्वारा भावपूर्ण कीर्तन किया गया।

कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने कहा कि देश को अपने इस वीर सपूत शहीद दलजीत सिंह पर गर्व है, जिन्होंने लद्दाख जैसे कठिन क्षेत्र में देश की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की ओर से शोकसंतप्त परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करने आए हैं और यह विश्वास दिलाने आए हैं कि पंजाब सरकार इस दुख की घड़ी में हर तरह से परिवार के साथ खड़ी है।

मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से शहीद दलजीत सिंह के परिवार को एक्स-ग्रेशिया सहायता के रूप में कुल एक करोड़ रुपये प्रदान किए जाएंगे, जिसमें से छह लाख रुपये का चेक आज ही परिजनों को सौंप दिया गया है और शेष 94 लाख रुपये आवश्यक कागजी कार्रवाई के पूर्ण होने के बाद शीघ्र ही सौंपे जाएंगे।

श्री भगत ने यह भी बताया कि शहीद के भाई को सरकारी नौकरी दी जाएगी, गांव के सरकारी स्कूल का नामकरण शहीद दलजीत सिंह के नाम पर किया जाएगा और गांव की मुख्य प्रवेश द्वार पर शहीद की स्मृति में एक स्मारक गेट भी बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शहीदों के परिवारों की भलाई के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है, क्योंकि ये परिवार देश और समाज की अनमोल धरोहर हैं। इस अवसर पर मंत्री ने शहीद के पिता स गुलजार सिंह को विशेष रूप से सम्मानित भी किया।

इस मौके पर श्री रमन बहल, श्री शमशेर सिंह सहित विभिन्न धार्मिक और राजनीतिक शख्सियतों ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में शहीद के पिता स गुलजार सिंह, एस.डी.एम. दीनानगर श्री जसपिंदर सिंह भुल्लर, जिला रक्षा सेवाएं कल्याण अधिकारी (से.नि.) कमांडेंट बलजिंदर विर्क, हलका दीनानगर के संगठन इंचार्ज बलजीत सिंह खालसा, कुंवर रिकी, सरपंच रणजीत सिंह जीवन चक्क, सरपंच जोगा सिंह मुगलानी चक्क, सरपंच पलविंदर सिंह मान कॉलोनी, ब्लॉक प्रधान जसबीर सिंह, संसार सिंह झबकरा, पलविंदर सिंह जोगर, सरपंच अमरजीत सिंह टांडा बस्ती, शिक्षा समन्वयक सुखदेव राज, अरजन सिंह ब्लॉक प्रधान, अनूप ठाकुर, मन्नू गाल्हड़ी, राजेश कुमार रायपुर, जथेदार नरिंदर सिंह बाड़ा, सुखविंदर सिंह चौहान समेत शहीद परिवारों के सदस्य और भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा

राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू

राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू

हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं

भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को भरपूर समर्थन; मेगा पीटीएम में 18 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को भरपूर समर्थन; मेगा पीटीएम में 18 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी

फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन