Sunday, August 16, 2026
BREAKING
बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ Hamirpur: कांग्रेस नेताओं का वंदे मातरम् के गायन को रुकवाने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण : अनुराग अब नहीं बिछड़ेंगे अपने! मणिमहेश यात्रा में पहली बार मोबाइल नेटवर्क सुविधा, BSNL ने धनछौ में लगाया 4G टावर पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया जसरंगी जुगलबंदी से हवेली संगीत तक, पंडित जसराज ने संगीत की दुनिया में किए 3 बड़े नवाचार 'भाई तेरा स्टार है' में 'मैंडी' का किरदार निकी वालिया के लिए क्यों था बड़ी चुनौती, एक्ट्रेस ने किया खुलासा विमल इलायची के विज्ञापन पर फंसे शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ, महाराष्ट्र एफडीए ने भेजा नोटिस डेविड धवन : एडिटिंग से डायरेक्शन तक, सपने के टूटने से 'किंग ऑफ कॉमेडी' का 'किस्मत कनेक्शन' बर्थडे स्पेशल : एयर होस्टेस से एक्टिंग का सफर, आज बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल

बाज़ार

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी 1% तक लुढ़के

07 अप्रैल, 2026 01:03 PM

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान तेज गिरावट देखने को मिली। पश्चिम एशिया संघर्ष के समाधान को लेकर अनिश्चितता और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होरमुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की तय समय-सीमा से पहले निवेशकों में चिंता के कारण बेंचमार्क सूचकांक करीब 1-1 प्रतिशत तक गिर गए।

सेंसेक्स 372 अंक यानी 0.50 प्रतिशत गिरकर 73,734 पर खुला, जबकि निफ्टी ने 22,838 पर कारोबार की शुरुआत की।

बाद में शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1.11 प्रतिशत यानी 824.44 अंक तक टूटकर 73,282 के इंट्राडे लो पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 1 प्रतिशत यानी 248.95 अंक गिरकर 22,719.30 के इंट्राडे लो तक लुढ़क गया। सभी सेक्टर्स में बिकवाली का दबाव देखने को मिला।

सेक्टोरल आधार पर वित्तीय, ऑटो, रियल एस्टेट और फार्मा इंडेक्स में 2 प्रतिशत तक की गिरावट आई। इस दौरान इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), इटरनल, मैक्स हेल्थकेयर, एमएंडएम, आयशर मोटर्स, अपोलो हॉस्पिटल्स और डॉ. रेड्डीज़ जैसी कंपनियां प्रमुख गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहीं।

इस बीच, तेल बाजार में तेजी बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 1.69 प्रतिशत बढ़कर 111.63 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड करीब 3 प्रतिशत बढ़कर 115.64 डॉलर पर कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा, जहां निक्केई, हैंग सेंग और कोस्पी क्रमशः सपाट, 0.71 प्रतिशत नीचे और 0.40 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहे थे।

अमेरिका में वॉल स्ट्रीट हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 29.14 अंक यानी 0.44 प्रतिशत बढ़कर 6,611.83 पर बंद हुआ, जबकि टेक-हैवी नैस्डैक 117.16 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,996.34 पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) सोमवार को भारत में शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने 8,167 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने लगभग 8,000 करोड़ रुपये के शेयर खरीदकर बाजार को सहारा दिया।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख