Monday, October 05, 2026
BREAKING
• भाजपा नेता टिकट की लड़ाई में उलझे, और हम विकास में, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना • पंजाब कांग्रेस की कमान संभालने के बाद हाईकमान से मिलने दिल्ली पहुंचे परगट सिंह • SIT के आगे पेश नहीं हुए बिक्रम मजीठिया, 6000 करोड़ के ड्रग केस में किया गया था तलब • Punjab में यात्रियों से भरी बस पलटी, कंडक्टर समेत 3 की मौ+त • Cabinet Meeting: 10 अक्टूबर को होगी Haryana कैबिनेट की बड़ी बैठक, CM सैनी कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगा सकते हैं मुहर • एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कामयाबी; 56 लाख की हेरोइन के साथ महिला समेत 2 आरोपी पकड़े, हिसार में करनी थी सप्लाई • 48 विधायकों की मौजूदगी में PM मोदी ने अनिल विज को दिया विशेष सम्मान, मोदी बोले- अनिल विज ‘बहुत पुराने’ और ‘बहुत अच्छे साथी’ • गांव भुल्लरहेड़ी में ‘आप’ को मिला भरपूर समर्थन, बड़ी संख्या में लोग पार्टी में शामिल • गुटों के समझौतों पर टिका नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निराशा का कारण; संगरूर और मालवा की हुई अनदेखी: अमन अरोड़ा • गांवों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह

बाज़ार

होर्मुज पर तनाव और युद्धविराम की आशंकाओं के चलते कच्चे तेल की कीमतों में आई 4 प्रतिशत तक की तेजी

09 अप्रैल, 2026 12:50 PM

नई दिल्ली : वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गुरुवार को तेज उछाल देखने को मिला। पश्चिम एशिया से तेल सप्लाई पूरी तरह बहाल न होने की आशंका और अमेरिका-ईरान के बीच हुए दो हफ्ते के सीजफायर पर बने संदेह के चलते बाजार में चिंता बढ़ गई है, जिससे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध जारी रहने की आशंका है। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा सुबह के समय 3.31 प्रतिशत बढ़कर 97.89 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 4.2 प्रतिशत उछलकर 98.38 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। पिछले दिन यानी बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों में 20 प्रतिशत तक गिरावट आई थी और यह 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया था, क्योंकि ऐसी उम्मीदें थीं कि अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर से तनाव कम होगा और होर्मुज स्ट्रेट फिर से खुल जाएगा।

होर्मुज स्ट्रेट, जहां से इराक, सऊदी अरब, कुवैत और कतर जैसे देशों का तेल दुनिया भर में जाता है, इस पूरे विवाद का केंद्र बना हुआ है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजरायल के हमलों से तनाव और बढ़ गया है। वहीं कुवैत, बहरीन और यूएई में भी मिसाइल और ड्रोन हमलों की खबरें सामने आई हैं।
बताया जा रहा है कि इन घटनाओं के बाद ईरान ने एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है।

शिपिंग कंपनियों का कहना है कि वे तब तक इस रास्ते से जहाज भेजने में हिचकिचा रही हैं, जब तक सीजफायर की शर्तें पूरी तरह साफ नहीं हो जातीं।
ईरान ने जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिखाने के लिए नक्शे जारी किए हैं और अपने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के साथ मिलकर सुरक्षित मार्ग तय किए हैं।

इस बीच, क्षेत्र के तेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी खतरा बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने सीजफायर के बाद पड़ोसी देशों में कुछ ठिकानों पर हमले किए, जिनमें सऊदी अरब की एक पाइपलाइन भी शामिल है।
इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी जहाज, विमान और सैन्य बल ईरान के आसपास तैनात रहेंगे।

शेयर बाजार की बात करें तो घरेलू बाजार में पिछले दिन की जबरदस्त तेजी के बाद फिर से गिरावट देखने को मिली। इस बीच खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में 0.72 प्रतिशत या 550 से ज्यादा अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 77,000 के करीब ट्रेड करता नजर आया, वहीं निफ्टी50 140 अंकों से ज्यादा यानी 0.50 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ 23,800 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया।
एशियाई बाजारों में भी कमजोरी दिखी, जहां निक्केई, कोस्पी और हैंग सेंग जैसे प्रमुख सूचकांक 1 प्रतिशत तक गिर गए।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट