Thursday, April 02, 2026
BREAKING
मानवता के आधार पर मध्य पूर्व युद्ध के बीच हार्मुज में फंसे नाविकों के भोजन का इंतजाम करे ईरान : अनिल विज देश की सुरक्षा करने वाले सशस्त्र बलों के हितों व भविष्य की सुरक्षा करना सरकार का दायित्व : दीपेंद्र हुड्डा राव नरेंद्र सिंह को सीडी कांड में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक कांग्रेस पार्टी नहीं है बल्कि धड़े हैं और धडे अलग-अलग हो गए है : अनिल विज संसद में गूंजा हरियाणा की मंडियों का मुद्दा, कुमारी सैलजा ने उठाई किसानों-आढ़तियों की समस्याएं भाजपा ही ऐसी सरकार दे सकती है जो किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों का भला कर सके : नायब सिंह सैनी बिहार से मंगाकर पंजाब में सप्लाई कर रहे थे हथियार, पटियाला पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत हुई ₹4 लाख की कैशलेस जीवनरक्षक सर्जरी वित्तीय वर्ष 2025-26 में पंजाब के शुद्ध जीएसटी संग्रह में 12.52% की वृद्धि दर्ज: हरपाल सिंह चीमा पंजाब खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राष्ट्रीय

भारतीय नौसेना की आईओएनएस कार्य समूह की बैठक में समुद्री सुरक्षा पर चर्चा

27 जून, 2025 10:29 PM

भारतीय नौसेना ने 24 से 25 जून, 2025 तक नई दिल्ली में समुद्री सुरक्षा पर हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस) कार्य समूह की बैठक (आईडब्ल्यूजी-एमएआरएसईसी) का आयोजन किया। सम्मेलन में आए हुए प्रतिनिधियों ने दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा ढांचे को सशक्त बनाने के लक्ष्य के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया।

रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में 13 आईओएनएस सदस्य देशों के प्रतिनिधि-ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, फ्रांस, भारत, केन्या, मोजाम्बिक, ओमान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, तंजानिया और थाईलैंड एकत्रित हुए।

आईओएनएस संरचना के प्रमुख कार्य समूहों में से एक के रूप में आईडब्ल्यूजी-एमएआरएसईसी संवाद, सहयोग और कार्यान्वयन योग्य परिणामों के लिए एक विशिष्ट मंच के रूप में कार्य करता है।

सहायक नौसेना प्रमुख (विदेशी सहयोग एवं खुफिया) रियर एडमिरल निर्भय बापना ने अपने संबोधन में हिंद महासागर (आईओआर) में क्षेत्रीय समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई और समकालीन समुद्री सुरक्षा चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से बहुपक्षीय तंत्र की बढ़ती आवश्यकता पर बल दिया।

सम्मेलन में चर्चा के दौरान सूचना-साझाकरण ढांचे को विस्तार देने, समुद्री क्षेत्र जागरूकता (एमडीए) को आगे बढ़ाने और उभरते खतरों को कम करने के लिए सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। कार्य समूह ने समन्वित व समयबद्ध क्षेत्रीय प्रतिक्रियाओं को सुविधाजनक बनाने के लिए सामंजस्यपूर्ण परिचालन दिशानिर्देशों और व्यावहारिक उपायों के निर्माण पर भी विचार-विमर्श किया।

बैठक के परिणामों से सदस्य देशों की नौसेनाओं के सुरक्षित और संरक्षित हिंद महासागर क्षेत्र को बनाए रखने के सामूहिक संकल्प को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की आशा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौते से निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, रिश्तों को मिली नई मजबूती

भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौते से निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, रिश्तों को मिली नई मजबूती

भारत वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारत वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लॉन्च की नई वेबसाइट, अब एआई असिस्टेंट ‘कर साथी’ के साथ टैक्स भरना होगा आसान

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लॉन्च की नई वेबसाइट, अब एआई असिस्टेंट ‘कर साथी’ के साथ टैक्स भरना होगा आसान

चुनाव आयोग की सख्ती: ‘साइलेंस पीरियड’ में प्रचार और एग्जिट पोल पर पूरी रोक

चुनाव आयोग की सख्ती: ‘साइलेंस पीरियड’ में प्रचार और एग्जिट पोल पर पूरी रोक

भवानीपुर में भाजपा की जीत से पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय : अमित शाह

भवानीपुर में भाजपा की जीत से पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय : अमित शाह

‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर अडिग भारत, रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर अडिग भारत, रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

हरियाणा सीएम और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

हरियाणा सीएम और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

4 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ तापमान में गिरावट

4 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ तापमान में गिरावट