Friday, September 25, 2026
BREAKING
• पीएम मोदी ने सेवा संकल्प यात्रियों की सराहना की, कहा-“युवा विकसित भारत की रीढ़ हैं” • नेपाल के प्रधानमंत्री शाह ने भारत और चीन के साथ ‘Himalayan Climate Resilience Mechanism’ बनाने का प्रस्ताव रखा • ‘समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान ही राष्ट्र निर्माण’, पं. दीनदयाल की जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन • भारत ने सबसे कम विकसित देशों के साथ मजबूत साझेदारी की प्रतिबद्धता दोहराई • ईंधन की बढ़ती कीमतों से राहत के लिए यूरोप में सब्सिडी और टैक्स कटौती • भारत-न्यूज़ीलैंड FTA 20 अक्टूबर से होगा लागू: पीढ़ी में एक बार मिलने वाला मौका, दोनों देशों को मिलेगा फायदा • राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत के साथ संबंध बेहतरीन : नेपाल के विदेश मंत्री • यूक्रेन के विदेश मंत्री का आरोप-रूस युद्ध विराम के साथ वैश्विक शांति में भी डाल रहा बाधा • ईरान युद्ध रोकने के प्रस्ताव को अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट ने किया खारिज • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बातचीत की पहल, होर्मुज स्ट्रेट खोलने को लेकर प्रस्ताव

राष्ट्रीय

भारत-न्यूज़ीलैंड FTA 20 अक्टूबर से होगा लागू: पीढ़ी में एक बार मिलने वाला मौका, दोनों देशों को मिलेगा फायदा

25 सितंबर, 2026 02:31 PM

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) 20 अक्टूबर से लागू हो जाएगा। न्यूज़ीलैंड के हाई कमिश्नर पैट्रिक जॉन राटा ने शुक्रवार को कहा कि यह समझौता दोनों देशों के लिए “पीढ़ी में एक बार मिलने वाला मौका” है। उन्होंने बताया कि लागू होने के पहले दिन से ही भारत से निर्यात होने वाला सारा सामान बिना किसी ड्यूटी के न्यूज़ीलैंड के बाजार में पहुंच सकेगा। राटा ने इस समझौते को “महत्वाकांक्षी” और “संतुलित” बताया। उन्होंने कहा कि इससे निर्यातकों, उपभोक्ताओं और व्यवसायों को बड़े अवसर मिलेंगे।

पहले दिन से भारतीय सामान पर जीरो ड्यूटी
राटा ने कहा, “न्यूज़ीलैंड और भारत ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को मंजूरी दे दी है। दोनों देश सहमत हुए हैं कि यह समझौता 20 अक्टूबर से लागू होगा। भारत के लिए सबसे बड़ी बात यह है कि पहले दिन से ही न्यूज़ीलैंड जाने वाला सारा भारतीय सामान ड्यूटी-फ्री होगा। यह भारतीय निर्यातकों के लिए एक बड़ा बदलाव और मौका है।” भारत सरकार के अनुसार, FTA लागू होते ही भारत से न्यूज़ीलैंड को होने वाले 100 प्रतिशत निर्यात पर शून्य ड्यूटी का लाभ मिलेगा। इसमें टेक्सटाइल, लेदर एवं फुटवियर, इंजीनियरिंग सामान और प्रोसेस्ड फूड जैसे प्रमुख सेक्टर शामिल हैं।

न्यूज़ीलैंड को भी मिलेगा बड़ा फायदा
राटा ने बताया कि न्यूज़ीलैंड से भारत को होने वाले मौजूदा निर्यात का करीब 57 प्रतिशत हिस्सा पहले दिन से ही ड्यूटी-फ्री होगा। समझौता पूरी तरह लागू होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर लगभग 82 प्रतिशत होने की उम्मीद है।

भारतीय उपभोक्ताओं को मिलेगा न्यूज़ीलैंड का स्वाद
हाई कमिश्नर ने कहा कि इस समझौते से भारतीय उपभोक्ता न्यूज़ीलैंड की कीवीफ्रूट, सेब और वाइन जैसे उत्पादों का आनंद ले सकेंगे। साथ ही कृषि और बागवानी क्षेत्र में दोनों देशों के बीच ज्ञान और अनुभव साझा करने के नए अवसर भी खुलेंगे।

रणनीतिक साझेदारी का अहम हिस्सा
राटा ने बताया कि FTA दोनों देशों के बीच हाल के वर्षों में मजबूत हुए व्यापक रिश्ते का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें उच्च स्तरीय मुलाकातें और रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाना शामिल है। गौरतलब है कि भारत-न्यूज़ीलैंड FTA पर इस साल अप्रैल में हस्ताक्षर हुए थे और इसके 20 अक्टूबर 2026 से लागू होने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने सेवा संकल्प यात्रियों की सराहना की, कहा-“युवा विकसित भारत की रीढ़ हैं”

पीएम मोदी ने सेवा संकल्प यात्रियों की सराहना की, कहा-“युवा विकसित भारत की रीढ़ हैं”

‘समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान ही राष्ट्र निर्माण’, पं. दीनदयाल की जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन

‘समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान ही राष्ट्र निर्माण’, पं. दीनदयाल की जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन

भारत ने सबसे कम विकसित देशों के साथ मजबूत साझेदारी की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत ने सबसे कम विकसित देशों के साथ मजबूत साझेदारी की प्रतिबद्धता दोहराई

दिल्ली सरकार गणेश विसर्जन के लिए बना रही 81 कृत्रिम तालाब, शहरभर में लगाया जा रहा ‘विसर्जन पात्र’

दिल्ली सरकार गणेश विसर्जन के लिए बना रही 81 कृत्रिम तालाब, शहरभर में लगाया जा रहा ‘विसर्जन पात्र’

कितनी ही बड़ी सत्ता मिल जाए, हमारा मूल मार्ग सेवा का ही रहेगा: प्रधानमंत्री मोदी

कितनी ही बड़ी सत्ता मिल जाए, हमारा मूल मार्ग सेवा का ही रहेगा: प्रधानमंत्री मोदी

मलकानगिरी में चक्रवात अर्नब का कहर, पुलों को नुकसान और NH-326 पर यातायात बाधित

मलकानगिरी में चक्रवात अर्नब का कहर, पुलों को नुकसान और NH-326 पर यातायात बाधित

लोकतंत्र से छेड़छाड़ देश के साथ गद्दारी', प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान

लोकतंत्र से छेड़छाड़ देश के साथ गद्दारी', प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान

ग्रेटर नोएडा बस हादसा: राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने जताया दुख, पीएम मोदी ने की पीड़ित परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा

ग्रेटर नोएडा बस हादसा: राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने जताया दुख, पीएम मोदी ने की पीड़ित परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा

ग्रेटर नोएडा बस हादसा: सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

ग्रेटर नोएडा बस हादसा: सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 सितंबर से बारिश के आसार, दो दिन बाद गिरेगा पारा

दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 सितंबर से बारिश के आसार, दो दिन बाद गिरेगा पारा