Saturday, November 28, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

भारत ने जापानी लॉजिस्टिक्स दिग्गज एनएक्स ग्रुप के साथ किया समझौता, सेमीकंडक्टर मिशन को मिलेगा बढ़ावा

19 सितंबर, 2026 04:14 PM

भारत सरकार समर्थित इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) और जापान के निप्पॉन एक्सप्रेस ग्रुप की लॉजिस्टिक्स इकाई एनएक्स ग्रुप ने भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के लिए लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन समाधान विकसित करने संबंधी एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

एक सरकारी बयान के अनुसार, यह समझौता सेमीकॉन इंडिया 2026 के दौरान किया गया। इसके तहत दोनों पक्ष सेमीकंडक्टर उद्योग से जुड़ी लॉजिस्टिक्स आवश्यकताओं, बुनियादी ढांचे और सप्लाई चेन की मजबूती पर जानकारी साझा करेंगे और नियमित चर्चा करेंगे।

इस सहयोग का उद्देश्य सेमीकंडक्टर उद्योग से जुड़ी लॉजिस्टिक्स चुनौतियों का समाधान तलाशना और भारत में एक मजबूत तथा टिकाऊ सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के विकास को समर्थन देना है।

भारत तेजी से अपनी सेमीकंडक्टर विनिर्माण क्षमताओं का विस्तार कर रहा है और एक ऐसा घरेलू इकोसिस्टम विकसित कर रहा है, जो निर्माताओं, आपूर्तिकर्ताओं, लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाताओं और वैश्विक बाजारों को आपस में जोड़ सके।

सेमीकंडक्टर उद्योग में विशेष उपकरणों, कंपोनेंट्स और कच्चे माल की आवाजाही के लिए अत्याधुनिक और विशेषीकृत लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई चेन ढांचे की आवश्यकता होती है। ऐसे में यह साझेदारी भारत की उभरती चिप विनिर्माण क्षमता को मजबूत आधार प्रदान कर सकती है।

वैश्विक चिप सम्मेलन के दौरान एनएक्स ग्रुप ने अपनी एंड-टू-एंड लॉजिस्टिक्स सेवाओं का प्रदर्शन भी किया। इसमें हवाई और समुद्री माल परिवहन, कस्टम क्लीयरेंस, वेयरहाउसिंग, घरेलू परिवहन, फैक्ट्री डिलीवरी, इंस्टॉलेशन सपोर्ट और आउटबाउंड लॉजिस्टिक्स जैसी सेवाएं शामिल हैं।

कंपनी ने कहा कि सेमीकंडक्टर लॉजिस्टिक्स में उसका वैश्विक अनुभव और नेटवर्क सरकार की सेमीकॉन 2.0 पहल के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। इससे विनिर्माण इकाइयों, आपूर्तिकर्ताओं और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित किया जा सकेगा।

एनएक्स ग्रुप के प्रतिनिधि कोबायाशी ने कहा कि कंपनी केवल परिवहन सेवाएं ही नहीं देती, बल्कि पूरे सप्लाई चेन प्रबंधन को शामिल करते हुए एंड-टू-एंड लॉजिस्टिक्स समाधान उपलब्ध कराती है। उन्होंने कहा कि समूह सेमीकॉन 2.0 के तहत भारत में विकसित हो रहे सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में हर संभव सहयोग देगा।

कंपनी के अनुसार, भारत उसके लिए एक रणनीतिक विकास केंद्र और दीर्घकालिक विस्तार योजनाओं का महत्वपूर्ण बाजार है।

इससे पहले सितंबर में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के तहत देश में कम से कम 200 चिप डिजाइन कंपनियां उभरकर सामने आई हैं। उन्होंने कहा था कि यह घरेलू सेमीकंडक्टर बौद्धिक संपदा (आईपी) विकसित करने की दिशा में एक गेम चेंजर साबित हो रहा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी