Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

भारत ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी 2026 रैंकिंग में हासिल किया खास मुकाम, गर्व की बात: केंद्रीय शिक्षा मंत्री

19 जून, 2025 04:43 PM

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में कुल 54 भारतीय संस्थानों को दिया गया स्थान 

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को एक्स पोस्ट में कहा, “वैश्विक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ 54 उच्च शिक्षा संस्थानों में शामिल होने के साथ भारत ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी 2026 रैंकिंग में एक नया मुकाम हासिल किया है। 2014 में सिर्फ 11 संस्थानों से अब 54 तक, यह लगभग पांच गुना वृद्धि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू किए गए परिवर्तनकारी शैक्षिक सुधारों को दर्शाती है।”

एनईपी 2020 को मिला श्रेय 

उन्होंने देश की शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 को श्रेय दिया। उन्होंने कहा, “एनईपी न केवल हमारे शिक्षा परिदृश्य को बदल रहा है, बल्कि क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है। यह बहुत गर्व की बात है कि भारत जी-20 देशों में सबसे तेजी से बढ़ने वाली शिक्षा प्रणाली है और अमेरिका, ब्रिटेन और चीन के बाद चौथे स्थान पर है। मुझे विश्वास है कि अनुसंधान, नवाचार और अंतर्राष्ट्रीयकरण पर एनईपी पर जोर के साथ आने वाले समय में और अधिक भारतीय उच्च शिक्षा संस्थान वैश्विक उत्कृष्टता हासिल करेंगे।”

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत के लिए अब तक का सर्वोच्च स्थान

गुरुवार को जारी क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में कुल 54 भारतीय संस्थानों को स्थान दिया गया है, जो भारत के लिए अब तक का सर्वोच्च स्थान है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली शीर्ष रैंक वाला भारतीय संस्थान बनकर उभरा है, जो वैश्विक स्तर पर 150वें स्थान से 123वें स्थान पर पहुंच गया है, जो अब तक का उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

आईआईटी दिल्ली भारत के शीर्ष रैंक वाले संस्थान के रूप में अग्रणी

शिक्षा मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट किया, “आईआईटी दिल्ली भारत के शीर्ष रैंक वाले संस्थान के रूप में अग्रणी है। यह क्यूएस रैंकिंग में संस्थान के लिए एक ऐतिहासिक ऊंचाई है।”

भारत ने क्यूएस रैंकिंग में प्रतिनिधित्व में 390 प्रतिशत की आश्चर्यजनक वृद्धि दर्ज की 

मंत्रालय ने यह भी कहा कि पिछले एक दशक में भारत ने क्यूएस रैंकिंग में प्रतिनिधित्व में 390 प्रतिशत की आश्चर्यजनक वृद्धि दर्ज की है, जो जी-20 देशों में सबसे तेज है।पिछले साल की रैंकिंग में भारत का शीर्ष संस्थान आईआईटी बॉम्बे इस साल 118वें स्थान से फिसलकर 129वें वें स्थान पर आ गया है। आईआईटी मद्रास ने उल्लेखनीय सुधार करते हुए 47 पायदान की छलांग लगाई है और 180वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि पिछले साल यह 227वें स्थान पर था।

इस वर्ष भारत के लगभग 48 प्रतिशत विश्वविद्यालयों ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया 

इस वर्ष भारत के लगभग 48 प्रतिशत विश्वविद्यालयों ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। वैश्विक शीर्ष 100 में पांच भारतीय संस्थानों ने भी स्थान प्राप्त किया है।सूची में अन्य भारतीय संस्थानों में आईआईटी खड़गपुर (215), आईआईएससी बैंगलोर (219) और दिल्ली विश्वविद्यालय (328) शामिल हैं। निजी विश्वविद्यालय जैसे बिट्स पिलानी (668) और ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (851-900) भी शामिल हैं।वैश्विक स्तर पर, मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) ने लगातार 14 वें वर्ष शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति