Tuesday, October 13, 2026
BREAKING
• भारत दौरे पर कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद, जानें क्यों है अहम • दिवाली के बाद चुनिंदा यूपीआई लेनदेन पर लागू होगा एमडीआर, एनपीसीआई ने लिया फैसला • नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार : योगी आदित्यनाथ • केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के लिए 1 हफ्ते में उच्चस्तरीय कमेटी बनाने का ऐलान किया • आज तकनीक, डेटा, ज्ञान और नवाचार ही शक्ति के नए स्रोत, ‘पावर टू एम्पावर’ ही नए युग की सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदी • भारत में लड़कियों की तरक्की का असर देश की सीमाओं से कहीं आगे तक है : यूनिसेफ • राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्तियों और स्थानांतरण को दी हरी झंडी • पीएम मोदी ने मां चंद्रघंटा की स्तुति में साझा किया दुर्गा सप्तशती का पावन श्लोक • भारत का संयुक्त राष्ट्र में जोरदार बयान: आतंकवाद को मानवता के खिलाफ अपराध घोषित किया जाए • भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस मंगरोल

राष्ट्रीय

भारत दौरे पर कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद, जानें क्यों है अहम

13 अक्टूबर, 2026 05:09 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद 13 से 15 अक्टूबर तक भारत के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात करेंगी। विदेश मंत्रालय (एमईए) की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, तीन दिवसीय यात्रा के तहत अनीता आनंद मंगलवार शाम 7.50 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर पहुंचेंगी।

बुधवार, 14 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे उनकी विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ बैठक होगी। यह बैठक दिल्ली के आईटीसी मौर्य होटल में आयोजित की जाएगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे वह कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात करेंगी। यह बैठक कौशल भवन में होगी।

अनीता आनंद 15 अक्टूबर को सुबह 11 बजे भारत से रवाना होंगी। विदेश मंत्रालय की ओर से 13 अक्टूबर को सुबह 10.45 बजे तक जारी कार्यक्रम में बैठकों के एजेंडे का विस्तृत ब्योरा नहीं दिया गया है।

आनंद का ये दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत और कनाडा साल के अंत तक व्यापार समझौता यानी ‘कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट’ (सीईपीए) पर वार्ता पूरी करने को प्रयासरत हैं। 2025 में विदेश मंत्री बनने के बाद यह आनंद की तीसरी भारत यात्रा है। वह अक्तूबर, 2025 में भारत आई थीं। इसके बाद इस साल मार्च में उन्होंने प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ भारत की यात्रा की थी।

वहीं 2025 में, कनाडा और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार 30.4 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जिसमें से 11.0 अरब डॉलर वस्तुओं का था। 2025 में, भारत को कनाडा का माल निर्यात 3.9 अरब कनाडाई डॉलर रहा, जिसमें सब्जियां, खनिज ईंधन और तेल, और लकड़ी का गूदा प्रमुख थे, जबकि भारत से कनाडा का माल आयात 9.7 अरब कनाडाई डॉलर रहा।

आनंद का ये दौरा इस मायने से भी अहम है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने (दिसंबर 2026) ओटावा का आधिकारिक दौरा करेंगे। कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने खुद इसकी जानकारी दी थी। सितंबर में न्यूयॉर्क संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर हुई बैठक के बाद दावा किया, ” दोनों देश साल के अंत तक व्यापार समझौते पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। वह (पीएम मोदी) उस समय के आसपास कनाडा का दौरा करेंगे। मैं उनकी मेजबानी करने के लिए बहुत उत्सुक हूं।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार : योगी आदित्यनाथ

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार : योगी आदित्यनाथ

केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के लिए 1 हफ्ते में उच्चस्तरीय कमेटी बनाने का ऐलान किया

केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के लिए 1 हफ्ते में उच्चस्तरीय कमेटी बनाने का ऐलान किया

आज तकनीक, डेटा, ज्ञान और नवाचार ही शक्ति के नए स्रोत, ‘पावर टू एम्पावर’ ही नए युग की सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदी

आज तकनीक, डेटा, ज्ञान और नवाचार ही शक्ति के नए स्रोत, ‘पावर टू एम्पावर’ ही नए युग की सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्तियों और स्थानांतरण को दी हरी झंडी

राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्तियों और स्थानांतरण को दी हरी झंडी

पीएम मोदी ने मां चंद्रघंटा की स्तुति में साझा किया दुर्गा सप्तशती का पावन श्लोक

पीएम मोदी ने मां चंद्रघंटा की स्तुति में साझा किया दुर्गा सप्तशती का पावन श्लोक

भारत का संयुक्त राष्ट्र में जोरदार बयान: आतंकवाद को मानवता के खिलाफ अपराध घोषित किया जाए

भारत का संयुक्त राष्ट्र में जोरदार बयान: आतंकवाद को मानवता के खिलाफ अपराध घोषित किया जाए

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस मंगरोल

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस मंगरोल

नई दिल्ली में पहली BIMSTEC गृह मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा भारत, अमित शाह बोले- साझा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

नई दिल्ली में पहली BIMSTEC गृह मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा भारत, अमित शाह बोले- साझा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

CJI वाले विवाद के बीच राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल रोका गया

CJI वाले विवाद के बीच राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल रोका गया

अपना झंडा अपने घर में ही लगाओ, नया राष्ट्रीय ध्वज बनाने की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

अपना झंडा अपने घर में ही लगाओ, नया राष्ट्रीय ध्वज बनाने की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट