Sunday, August 16, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

दुनिया

भारत दौरे के बीच मार्को रुबियो की रूस से अहम बातचीत, यूक्रेन और ईरान पर चर्चा

26 मई, 2026 01:27 PM

मध्य पूर्व में तनावपूर्ण हालात के बीच एक बड़े कूटनीतिक घटनाक्रम में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध, आपसी संबंधों और ईरान की स्थिति पर चर्चा की।

अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, यह बातचीत लावरोव के अनुरोध पर हुई। रुबियो इस समय चार दिन के भारत दौरे पर हैं। वह नई दिल्ली में होने वाली क्‍वाड बैठक में हिस्सा लेने वाले हैं। इस बैठक में भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री भी शामिल होंगे। इसकी मेजबानी भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर कर रहे हैं।

विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आज रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से उनके अनुरोध पर बात की।” उन्होंने आगे बताया, “दोनों पक्षों ने रूस-यूक्रेन युद्ध, आपसी रिश्तों और ईरान की स्थिति पर अपने विचार साझा किए।”

वहीं, यह छोटी-सी बातचीत इस बात का संकेत भी मानी जा रही है कि यूक्रेन युद्ध के बाद रिश्तों में तनाव होने के बावजूद वॉशिंगटन और मॉस्को के बीच बातचीत के रास्ते अभी भी खुले हुए हैं। दरअसल, अमेरिका के विदेश मंत्री रुबियों, पिछले कुछ हफ्तों से कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर लगातार कूटनीतिक बातचीत कर रहे हैं। लावरोव से उनकी यह ताजा बातचीत ऐसे समय में हुई है जब दुनिया भर में यूक्रेन युद्ध की दिशा और यूरोप और मध्य पूर्व की सुरक्षा स्थिति को लेकर नए सिरे से चर्चा हो रही है।

हालांकि, विदेश विभाग की ओर से जारी बयान में यह नहीं बताया गया कि दोनों नेताओं के बीच प्रतिबंधों, सैन्य सहायता, युद्धविराम के प्रस्तावों या यूक्रेन और ईरान से जुड़े किसी संभावित समझौते पर चर्चा हुई या नहीं।

ट्रंप प्रशासन पहले भी कह चुका है कि वह बातचीत के जरिए रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करना चाहता है। साथ ही, अमेरिका ईरान के क्षेत्रीय रुख और उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर दबाव बनाए हुए है। फरवरी 2022 में शुरू हुआ यूक्रेन युद्ध दुनिया की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा असर डाल चुका है। इस संघर्ष का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है, खासकर ऊर्जा और खाद्य बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं