Sunday, August 16, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

राष्ट्रीय

भारत को वैश्विक पर्यटन हब बनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय और इंडिगो के बीच एमओयू

31 जुलाई, 2026 01:56 PM

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने गुरुवार को नई दिल्ली में इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (इंडिगो) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस रणनीतिक, गैर-अनन्य और गैर-वित्तीय साझेदारी का उद्देश्य भारत को वैश्विक स्तर पर एक पसंदीदा पर्यटन गंतव्य के रूप में बढ़ावा देना तथा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करना है।

गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में हुआ समझौता

समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्रालय के सचिव भुवनेश कुमार, अपर सचिव एवं महानिदेशक (पर्यटन) सुमन बिल्ला, संयुक्त सचिव हरिकिशोर एस सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इंडिगो की ओर से मुख्य डिजिटल एवं सूचना अधिकारी नीतन चोपड़ा, क्रिएटिव डायरेक्टर वी. सुनील तथा अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

‘इन्क्रेडिबल इंडिया बाय इंडिगो’ अभियान होगा शुरू

इस साझेदारी के तहत पर्यटन मंत्रालय और इंडिगो संयुक्त रूप से ‘इन्क्रेडिबल इंडिया बाय इंडिगो’ नाम से एक वैश्विक संचार अभियान शुरू करेंगे। अभियान के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्मिक पर्यटन, वेलनेस, साहसिक पर्यटन, वन्यजीव पर्यटन तथा अन्य अनुभवात्मक पर्यटन स्थलों और उत्पादों को देश-विदेश में प्रदर्शित किया जाएगा।

डिजिटल से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों तक होगा प्रचार

अभियान का प्रचार-प्रसार डिजिटल और प्रिंट मीडिया, हवाई अड्डों की ब्रांडिंग, उड़ानों के दौरान उपलब्ध प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया, अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रदर्शनियों तथा अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए किया जाएगा। पर्यटन मंत्रालय ‘इन्क्रेडिबल इंडिया’ ब्रांड से संबंधित सामग्री उपलब्ध कराएगा और अभियान के लिए आवश्यक समन्वय भी सुनिश्चित करेगा।

इंडिगो अपने नेटवर्क के जरिए बढ़ाएगा पहुंच

समझौते के तहत इंडिगो विभिन्न पर्यटन स्थलों पर केंद्रित विशेष सामग्री तैयार करेगा और अपने ग्राहक सहभागिता मंचों के माध्यम से भारत के पर्यटन संदेशों का व्यापक प्रचार करेगा। इसके अलावा पर्यटन संवर्धन अभियानों, प्रमुख पर्यटन स्थलों के प्रचार और अन्य सहमति आधारित गतिविधियों में दोनों पक्ष संयुक्त रूप से भागीदारी करेंगे, जिससे प्रमुख घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारत की पर्यटन पहचान और मजबूत होगी।

भारत के पर्यटन को मिलेगा नया वैश्विक मंच

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह साझेदारी पर्यटन मंत्रालय के प्रमुख ‘इन्क्रेडिबल इंडिया’ ब्रांड को इंडिगो के व्यापक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जोड़कर भारत के पर्यटन प्रचार को नई गति देगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सहयोगात्मक पहल भारत के पर्यटन संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में मदद करेगी और विश्व के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों में भारत की स्थिति को और मजबूत बनाएगी।

दो वर्षों तक प्रभावी रहेगा समझौता

यह एमओयू प्रारंभिक रूप से दो वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा। सरकार के अनुसार, यह साझेदारी भारत की पर्यटन क्षमता को बढ़ावा देने, विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि करने और भारत को अग्रणी वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 5,000 विशेष अतिथि शामिल हुए

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 5,000 विशेष अतिथि शामिल हुए

ऐतिहासिक पल: लाल किले पर पहली बार हुआ ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन, आसमान में दिखा तिरंगा

ऐतिहासिक पल: लाल किले पर पहली बार हुआ ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन, आसमान में दिखा तिरंगा

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 16-17 अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 16-17 अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने फिजी के उच्चायुक्त से की मुलाकात, भारत-फिजी के बीच चुनावी सहयोग बढ़ाने पर जोर

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने फिजी के उच्चायुक्त से की मुलाकात, भारत-फिजी के बीच चुनावी सहयोग बढ़ाने पर जोर

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी

श्रीनगर का लाल चौक तिरंगे से सराबोर, पर्यटकों ने ‘तनावपूर्ण’ अतीत से आए बदलाव का किया स्वागत

श्रीनगर का लाल चौक तिरंगे से सराबोर, पर्यटकों ने ‘तनावपूर्ण’ अतीत से आए बदलाव का किया स्वागत

‘हर भारतीय को अभिभूत किया’, लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम की धुन बजाए जाने पर रक्षा मंत्री की प्रतिक्रिया

‘हर भारतीय को अभिभूत किया’, लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम की धुन बजाए जाने पर रक्षा मंत्री की प्रतिक्रिया

युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग, न्यूक्लियर एनर्जी और सिविल डिफेंस में सुधार सहित प्रधानमंत्री मोदी ने की 6 बड़ी घोषणाएं

युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग, न्यूक्लियर एनर्जी और सिविल डिफेंस में सुधार सहित प्रधानमंत्री मोदी ने की 6 बड़ी घोषणाएं

सरकार ने कीमतों में वृद्धि के बावजूद किसानों को सस्ती दरों पर यूरिया दिया: पीएम मोदी

सरकार ने कीमतों में वृद्धि के बावजूद किसानों को सस्ती दरों पर यूरिया दिया: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने भारत को नवाचार का केंद्र बनाने, एक करोड़ युवाओं को AI प्रशिक्षण देने पर दिया जोर

पीएम मोदी ने भारत को नवाचार का केंद्र बनाने, एक करोड़ युवाओं को AI प्रशिक्षण देने पर दिया जोर