Saturday, July 04, 2026
BREAKING
बांग्लादेश से भिड़ने के लिए जिम्बाब्वे की वनडे टीम का ऐलान, रिचर्ड नगारवा बने कप्तान शिमला मिर्च खाने से बढ़ सकता है पोटैशियम? डायलिसिस मरीज बरतें जरूरी सावधानी बार-बार होने वाला सिरदर्द हो सकता है खतरे की घंटी, भूलकर भी न करें नजरअंदाज पीएम मोदी के स्वागत को तैयार ऑस्ट्रेलिया, 8 जुलाई से होगी वार्षिक लीडर्स समिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केइको फुजिमोरी को पेरू के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर दी बधाई तेहरान में भारत ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को दी श्रद्धांजलि क्या हाई ब्लड प्रेशर बदल देता है इंसान का व्यक्तित्व? नई स्टडी में सामने आए चौंकाने वाले संकेत वैभव सूर्यवंशी पर दबाव न बनाएं, वह भारत के लिए कमाल करेगा: चमिंडा वास प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

राष्ट्रीय

भारत कैसे पहुंची इथियोपिया में फटे ज्वालामुखी की राख? पढ़ें कितनी है खतरनाक

25 नवंबर, 2025 01:02 PM

नई दिल्ली। इथियोपिया के हेली गुब्बी ज्वालामुखी से निकली राख दिल्ली एनसीआर में पहुंच चुकी है। इंडियामेटस्काई वेदर के मुताबिक, राख का यह बादल पहले पश्चिम से गुजरात में घुसा और फिर राजस्थान, उत्तर-पश्चिम महाराष्ट्र, हरियाणा से होते हुए दिल्ली एनसीआर पहुंचा।

अब यह हिमालय और दूसरे उत्तरी इलाकों की ओर बढ़ रहा है। राख के इन बादलों के कारण फ्लाइट्स के संचालन पर असर पड़ा है। कई एयरलाइंस ने फ्लाइट को रद कर दिया है और ज्यादातर देरी से चल रही हैं। राख के ये बादल जिन क्षेत्रों से गुजर रहे हैं, वहां का आसमान सामान्य से ज्यादा काला दिख सकता है।.

अब आपको बताते हैं कि राख के बादल भारत कैसे पहुंचे और इससे किन राज्यों के प्रभावित होने की संभावना है...

दरअसल इथियोपिया के इरिट्रिया बॉर्डर के पास अदीस अबाबा से करीब 800 किमी उत्तर-पूर्व में मौजूद अफार इलाके से एक ज्वालामुखी है हेली गुब्बी, जो पिछले 10 हजार साल से शांत है। रविवार को सुबह करीब 8:30 बजे GMT पर इसमें विस्फोट हुआ। इस धमाके से निकली राख के मोटे गुबार आसमान में 14 किलोमीटर तक ऊपर उठे।

यह ज्वालामुखी जियोलॉजिकली एक्टिव रिफ्ट वैली में है, जहां दो टेक्टोनिक प्लेट्स मिलती हैं। राख लाल सागर से होते हुए यमन और ओमान तक गई और फिर भारत की ओर बढ़ने लगी। मंगलवार को यह दिल्ली एनसीआर तक पहुंच गई और इस कारण विजिबलिटी कम हो गई।

क्या यह राख खतरनाक है?

इस बादल में ज्वालामुखी की राख, सल्फर डाइऑक्साइड और कांच और चट्टान के छोटे कण शामिल हैं। राख के बादल 100-120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आसमान में 15,000-25,000 फीट की ऊंचाई पर हैं। कुछ लेयर में यह 45,000 फीट तक उठ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इस ऊंचाई की वजह से भारत के शहरों के एक्यूआई खराब होने की उम्मीद नहीं है।

हालांकि इसे कारण नेपाल की पहाड़ियों, हिमालय और उत्तर प्रदेश के आस-पास के तराई इलाके में So2 लेवल पर असर पड़ेगा, क्योंकि कुछ मैटेरियल पहाड़ियों से टकराएगा और बाद में चीन चला जाएगा। जमीन पर इसका असर सिर्फ गहरे आसमान और धुंधले हालात जितना ही रहेगा।

कुछ जगहों पर बादल के पार्टिकल सतह पर गिर सकते हैं, लेकिन इसकी भी संभावना बेहद कम है। मौसम विभाग का कहना है कि लोगों को धूल भरी आंधी जैसा आसमान दिख सकता है, लेकिन जमीन पर नुकसानदायक पार्टिकुलेट मैटर का जमावड़ा नहीं होगा। लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

भारत-माली ने पहले निर्यात संवर्धन मंच के जरिए व्यापारिक साझेदारी को दी नई मजबूती

भारत-माली ने पहले निर्यात संवर्धन मंच के जरिए व्यापारिक साझेदारी को दी नई मजबूती