Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

खेल

बांग्लादेश से भिड़ने के लिए जिम्बाब्वे की वनडे टीम का ऐलान, रिचर्ड नगारवा बने कप्तान

04 जुलाई, 2026 05:55 PM

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। रिचर्ड नगारवा को पहली बार इस फॉर्मेट में टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में खत्म हुए एकमात्र टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेलने वाले इनोसेंट काइया की टीम में वापसी हुई है। वनडे सीरीज का आगाज 6 जुलाई से होना है, जबकि सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 जुलाई और अंतिम मैच 11 जुलाई को खेला जाना है। सीरीज के सभी मैचों की मेजबानी हरारे स्पोर्ट्स क्लब करेगा। काइया के साथ-साथ बेन कुरेन और ब्रायन बेनेट की भी वनडे टीम में वापसी हुई है।

नगरावा एक अनुभवी टीम की अगुवाई करेंगे, जिसमें क्रेस एर्विन और सिकंदर रजा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजारबानी, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी और अर्नेस्ट मसुकु बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा लेते हुए नजर आएंगे। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे और वेलिंगटन मसाकाद्जा मिलकर संभालते हुए नजर आएंगे। तदिवानाशे मारुमानी और क्लाइव मडांडे को विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।

बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। जिम्बाब्वे ने एक पारी और 85 रनों से जीत दर्ज की थी। बल्लेबाजी में इनोसेंट काइया ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 140 रनों की दमदार पारी खेली थी। वहीं, क्रेग एर्विन (60 रन) और ब्रायन बेनेट (59 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं, वेस्ली मधेवीरे भी 77 रन बनाकर नाबाद रहे थे। गेंदबाजी में टीम की ओर से ब्लेसिंग मुजारबानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले में कुल 6 विकेट अपने नाम किए थे। पिछले साल अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की सीरीज खेलने के बाद यह जिम्बाब्वे की पहली वनडे सीरीज होगी।

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश का स्क्वॉड: रिचर्ड नगारवा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन कुरेन, क्रेग एर्विन, ब्रैड इवांस, इनोसेंट काइया, क्लाइव मडांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, अर्नेस्ट मसुकु, ब्लेसिंग मुजारबानी, न्यूमैन न्यामहुरी, सिकंदर रजा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई