Friday, September 25, 2026
BREAKING
• एशियन गेम्स: सुरुचि, कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता • नोएडा से यूपी चुनाव का शंखनाद, हम लोग 2017 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे: भाजपा सांसद रवि किशन • जयपुर में गरजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन : राहुल गांधी के सवालों का दिया जवाब, बोले—जनता की सेवा का आशीर्वाद ही वोट के रूप में मिलता है • CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली-पटना में मार्च • एशियन गेम्स: डिफेंडिंग चैंपियन सात्विक-चिराग पुरुष डबल्स के पहले ही राउंड में बाहर • एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने थाईलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई • डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई • ऐसे समझें अपनी हीमोग्लोबिन रिपोर्ट- ये सिर्फ एक नंबर नहीं, सेहत का बड़ा संकेत है • भारत-जापान ने वन प्रबंधन क्षमता मजबूत करने के लिए शुरू किया प्रोजेक्ट • मेक इन इंडिया के 12 साल: पीएम मोदी ने बताया कैसे भारत बना मैन्युफैक्चरिंग का नया ग्लोबल प्लेयर

राष्ट्रीय

भारत के पास ‘तर्क की शक्ति’ के साथ ‘शक्ति का तर्क’ भी : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

25 सितंबर, 2026 03:53 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश के लिए कूटनीति और सैन्य क्षमताओं के बीच संतुलन जरूरी होने पर जोर देते हुए कहा कि भारत के पास “तर्क की शक्ति” के साथ-साथ “शक्ति का तर्क” भी है और जरूरत पड़ने पर भारत उसी भाषा में जवाब देगा, जिसे दूसरा पक्ष समझता है।

कल गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एक रक्षा सम्मेलन (डिफकॉन) को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि “सॉफ्ट पावर, हार्ड पावर की पूरक हो सकती है” लेकिन किसी भी स्थिति में वह उसका विकल्प नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि भारत की परंपरा में शक्ति और शांति कभी एक-दूसरे के विरोधी नहीं रही हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि आजादी के बाद “समस्या” तब शुरू हुई, जब देश का नेतृत्व कर रहे कुछ नेताओं ने इन दोनों विचारों को साथ लेकर चलने के बजाय “शक्ति और नैतिकता को एक-दूसरे का विकल्प मान लिया।” उन्होंने दावा किया कि 1960 के दशक की शुरुआत में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने खुद “स्वीकार किया था कि हम वास्तविकता से कट गए थे और अपने ही बनाए एक काल्पनिक माहौल में जी रहे थे।”

रक्षा मंत्री ने बिना किसी का नाम लिए आरोप लगाया, “बाद में देश का नेतृत्व करने वाले कई अन्य नेताओं ने इससे कोई सबक नहीं लिया और अपनी रणनीति में बदलाव नहीं किया।’’ उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह था कि लंबे समय तक भारत का नेतृत्व करने वाले कुछ लोगों ने यह मान लिया था कि “जिस तरह भारत शांति के पक्ष में है, उसी तरह दूसरे देश भी शांति के पक्ष में हैं।”

एक निजी चैनल द्वारा आयोजित ‘डिफकॉन’ में सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इस सोच में “बड़ा बदलाव” आया है। उन्होंने कहा, “हमने स्पष्ट कर दिया है कि भारत के पास तर्क की शक्ति भी है और शक्ति का तर्क भी। इसलिए जरूरत पड़ने पर हम उसी भाषा में जवाब देंगे, जिसे दूसरा पक्ष समझता है।”

राजनाथ सिंह ने कहा, “आज हम कूटनीति के माध्यम से दुनियाभर में शांति को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। साथ ही, किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए अपनी रक्षा और रणनीतिक क्षमताओं को भी मजबूत कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “हम लोकतंत्र और कूटनीति के माध्यम से समाधान के पक्षधर हैं। लेकिन अपनी सुरक्षा के लिए निर्णायक कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटेंगे और जरूरत पड़ने पर ऐसा करते भी हैं।”

रक्षा मंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक, 2019 की बालाकोट स्ट्राइक और पिछले साल किए गए ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि इन कार्रवाइयों ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत के पास अपनी सुरक्षा के लिए “जरूरी क्षमताएं” भी हैं और उनका इस्तेमाल करने की “इच्छाशक्ति” भी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नोएडा से यूपी चुनाव का शंखनाद, हम लोग 2017 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे: भाजपा सांसद रवि किशन

नोएडा से यूपी चुनाव का शंखनाद, हम लोग 2017 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे: भाजपा सांसद रवि किशन

जयपुर में गरजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन : राहुल गांधी के सवालों का दिया जवाब, बोले—जनता की सेवा का आशीर्वाद ही वोट के रूप में मिलता है

जयपुर में गरजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन : राहुल गांधी के सवालों का दिया जवाब, बोले—जनता की सेवा का आशीर्वाद ही वोट के रूप में मिलता है

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली-पटना में मार्च

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली-पटना में मार्च

भारत-जापान ने वन प्रबंधन क्षमता मजबूत करने के लिए शुरू किया प्रोजेक्ट

भारत-जापान ने वन प्रबंधन क्षमता मजबूत करने के लिए शुरू किया प्रोजेक्ट

मेक इन इंडिया के 12 साल: पीएम मोदी ने बताया कैसे भारत बना मैन्युफैक्चरिंग का नया ग्लोबल प्लेयर

मेक इन इंडिया के 12 साल: पीएम मोदी ने बताया कैसे भारत बना मैन्युफैक्चरिंग का नया ग्लोबल प्लेयर

‘मेक इन इंडिया’ के 12 साल पूरे, पीयूष गोयल बोले- भारत अब दुनिया के लिए बना रहा उत्पाद

‘मेक इन इंडिया’ के 12 साल पूरे, पीयूष गोयल बोले- भारत अब दुनिया के लिए बना रहा उत्पाद

पिछले 12 वर्ष में गांवों के बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय सुधार हुआ: प्रधानमंत्री मोदी

पिछले 12 वर्ष में गांवों के बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय सुधार हुआ: प्रधानमंत्री मोदी

Make in India : पिछले 12 वर्षों में, मेक इन इंडिया विजन के तहत साहसिक सुधारों ने उद्योगों को नया आकार दिया

Make in India : पिछले 12 वर्षों में, मेक इन इंडिया विजन के तहत साहसिक सुधारों ने उद्योगों को नया आकार दिया

पीपीपी के आधार पर भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार करीब 20 ट्रिलियन डॉलर : पीयूष गोयल

पीपीपी के आधार पर भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार करीब 20 ट्रिलियन डॉलर : पीयूष गोयल

पीएम मोदी ने सेवा संकल्प यात्रियों की सराहना की, कहा-“युवा विकसित भारत की रीढ़ हैं”

पीएम मोदी ने सेवा संकल्प यात्रियों की सराहना की, कहा-“युवा विकसित भारत की रीढ़ हैं”