Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

बाज़ार

भारत की ऊर्जा मांग 2050 तक अन्य देशों से अधिक बढ़ेगीः बीपी अर्थशास्त्री

06 अक्टूबर, 2025 06:59 PM

नई दिल्ली : ब्रिटिश तेल कंपनी बीपी ने सोमवार को कहा कि तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के दम पर भारत की तेल एवं ऊर्जा मांग वर्ष 2050 तक अन्य देशों से अधिक बढ़ेगी और यह वैश्विक ऊर्जा बाजार का 12 प्रतिशत से अधिक हिस्सा बन जाएगा। बीपी के मुख्य अर्थशास्त्री स्पेंसर डेल ने बीपी की ऊर्जा परिदृश्य 2025 रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि भारत इस समय दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक एवं उपभोक्ता देश है और चौथा सबसे बड़ा एलएनजी आयातक भी है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की तेल मांग 54 लाख बैरल प्रतिदिन के मौजूदा स्तर से बढ़कर 2050 तक 91 लाख बैरल प्रतिदिन हो जाएगी। इस दौरान प्राकृतिक गैस की खपत भी लगभग दोगुनी होकर 63 अरब घन मीटर से बढ़कर 153 अरब घन मीटर हो जाएगी। यदि भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2023 से 2050 तक औसतन पांच प्रतिशत प्रति वर्ष रहती है तो देश की प्राथमिक ऊर्जा खपत में भी मजबूती आएगी। वर्ष 2023 में वैश्विक मांग का सात प्रतिशत हिस्सा रखने वाले भारत की 2050 तक 12 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ विश्व ऊर्जा बाजार में एक महत्वपूर्ण भूमिका हो जाएगी। रिपोर्ट में दो परिदृश्य पेश किए गए हैं। 

पहला परिदृश्य मौजूदा वृद्धि-पथ पर आधारित है जबकि दूसरा परिदृश्य वैश्विक तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी लाने से संबंधित है। पहले परिदृश्य में भारत में कोयले का हिस्सा 2050 तक 40 प्रतिशत से ऊपर रहेगा, जबकि दूसरे परिदृश्य में यह घटकर 16 प्रतिशत रह जाएगा। प्राकृतिक गैस की खपत दोनों ही परिदृश्यों में एक से तीन प्रतिशत की सालाना दर से बढ़ती रहेगी। डेल ने कहा कि भारत विश्व का सबसे तेजी से बढ़ता ऊर्जा बाजार है। सौर एवं पवन ऊर्जा जैसे नवीकरणीय संसाधनों का हिस्सा बढ़ेगा लेकिन जीवाश्म ईंधन की मांग भी बनी रहेगी। उन्होंने भारत के वर्ष 2030 तक 500 गीगावॉट गैर-जीवाश्म बिजली क्षमता हासिल करने के लक्ष्य को भी सराहा, जो निर्धारित समय के एक-दो साल आगे जाकर पूरा हो जाएगा। 

भविष्य में भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए आयात पर निर्भरता कम करना और घरेलू उत्पादन बढ़ाना अहम होगा। अधिकतम तेल मांग के संबंध में डेल ने कहा कि भारत की तेल मांग 2050 तक लगातार बढ़ती रहेगी और प्राकृतिक गैस की खपत भी दोगुनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि तेजी से कार्बन कटौती के परिदृश्य में भी भारत की तेल एवं गैस मांग वर्ष 2030 के दशक के शुरुआती वर्षों तक बढ़ती रहेगी और फिर इसमें धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिलेगी। बीपी के मुख्य अर्थशास्त्री ने अपने निष्कर्ष में कहा, "भारत के ऊर्जा बाजार की वृद्धि तेज है और यह वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य में अहम भूमिका निभाएगा। देश को नवीकरणीय ऊर्जा एवं पारंपरिक ईंधन दोनों में संतुलन बनाए रखना होगा।"

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान