Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

बाज़ार

भारत का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई दिसंबर में 55 रहा, मांग से उत्पादन में हो रही बढ़त

02 जनवरी, 2026 02:33 PM

मुंबई, भारत का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई दिसंबर में कम होकर 55 हो गया है, जो कि नवंबर में 56.6 पर था। यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

एसएंडपी ग्लोबल की ओर से संकलित की गई रिपोर्ट में बताया गया कि एचएसबीसी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेसिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अपने लंबी अवधि के औसत से अधिक है और इंडस्ट्री ने 2025 को अच्छे आंकड़े के साथ समाप्त किया है।

जब भी पीएमआई 50 से ऊपर होता है तो यह आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि को दिखाता है। इससे कम होने पर आर्थिक गतिविधियों कमजोरी देखी जाती है।

रिपोर्ट में बताया गया कि मांग के लगातार बने रहने के कारण नए बिजनेस और उत्पादन में इजाफा हो रहा है और हालांकि, प्रतिस्पर्धा के दबाव और कुछ विशेष उत्पादों की बिक्री में कमी आने के कारण विस्तार की गति धीमी हुई है।

एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस की इकोनॉमिक्स एसोसिएट डायरेक्टर पॉलियाना डी लीमा ने कहा, "विकास की गति धीमी होने के बावजूद, भारत के विनिर्माण उद्योग ने 2025 का समापन अच्छी स्थिति में किया। नए व्यवसायों में हुई तीव्र वृद्धि से कंपनियों के वित्तीय वर्ष की अंतिम तिमाही में व्यस्त रहने की उम्मीद है और मुद्रास्फीति के बड़े दबावों की कमी से मांग को समर्थन मिलता रहेगा।"

रिपोर्ट में कहा गया, खरीददारी के स्तर में उछाल पिछले दो वर्षों में सबसे कम रहा और पिछले दो महीनों की तरह, इनपुट लागत में ऐतिहासिक रूप से न के बराबर वृद्धि दर्ज की गई है। साथ ही शुल्क मुद्रास्फीति की दर नौ महीनों के निचले स्तर पर आ गई है।

नए रोजगारों में तेजी से वृद्धि हुई, हालांकि यह दिसंबर 2023 के बाद से सबसे कम थी। इसी तरह, उत्पादन स्तर में वृद्धि अक्टूबर 2022 के बाद से सबसे धीमी गति से हुई।

पॉलियाना ने कहा कि भारतीय मैन्युफैक्चरर्स को दुनिया में किसी अन्य देश के मुकाबले कम लागत दबाव का सामना करना पड़ा है। कई मैन्युफैक्चरर्स को उम्मीद है कि प्रतिस्पर्धी कीमतें अलग-अलग रीजन से नए साल में नया बिजनेस लाने में मदद करेंगी।

रिपोर्ट में एशिया, यूरोप और मध्य पूर्व के ग्राहकों से बेहतर मांग का हवाला दिया गया है और भारतीय निर्माताओं को 2026 के दौरान उत्पादन में वृद्धि की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख