Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह... 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

बाज़ार

भारत और मध्य अमेरिकी एकीकरण प्रणाली के बीच वर्चुअल वार्ता में सहयोग के कई क्षेत्रों पर सार्थक चर्चा

20 जून, 2025 03:49 PM

भारत और सेंट्रल अमेरिकन इंटीग्रेशन सिस्टम (एसआईसीए) ने भारत के अतिरिक्त सचिव राजेश वैष्णव, कोस्टा रिका के उप मंत्री एंडलेजांद्रो सोलानो और एसआईसीए की ओर से अंतर्राष्ट्रीय सहयोग निदेशक कारमेन मार्रोक्विन के नेतृत्व में एक वर्चुअल वार्ता की। वार्ता के दौरान भारत-एसआईसीए सहयोग के कई क्षेत्रों पर सार्थक चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।

वर्चुअल बातचीत की तस्वीरें साझा करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा कि भारत की ओर से अपर सचिव राजेश वैष्णव और कोस्टा रिका के उप मंत्री श्री एलेजांद्रो सोलानो और एसआईसीए की ओर से अंतर्राष्ट्रीय सहयोग निदेशक सुश्री कारमेन मार्रोक्विन के नेतृत्व में 18 जून को भारत-एसआईसीए वर्चुअल वार्ता हुई। भारत-एसआईसीए सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर सार्थक चर्चा हुई। सहयोग के मुख्य क्षेत्रों की पहचान खाद्य एवं पोषण सुरक्षा, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी, कृषि, डिजिटल परिवर्तन, ऊर्जा, व्यापार और निवेश के रूप में की गई।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान में कोस्टा रिका के पास एसआईसीए की अस्थायी अध्यक्षता है और इसे इस वर्ष के अंत में पनामा को सौंप दिया जाएगा। अपर सचिव ने अपने संबोधन में इस बात को रेखांकित किया कि भारत-एसआईसीए संबंध आपसी सम्मान, लोकतंत्र और सतत विकास के साझा मूल्यों तथा दक्षिण-दक्षिण सहयोग के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता की मजबूत नींव पर बने हुए हैं। भारत ने ITEC क्षमता निर्माण मंच, त्वरित प्रभाव परियोजनाओं (QIP) और समर्पित SME अनुदान कार्यक्रम सहित अपने विकास सहयोग कार्यक्रमों के माध्यम से इस क्षेत्र में कई पहलों का सक्रिय रूप से समर्थन किया है।

एसआईसीए सचिवालय और एसआईसीए सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने वैश्विक दक्षिण-दक्षिण सहयोग को बढ़ावा देने में भारत की सक्रिय भूमिका की सराहना की। उन्होंने बताया कि सतत राजनीतिक वार्ता और क्षेत्रीय सहयोग पहल के माध्यम से भारत-एसआईसीए सहयोग और अधिक गहरा होगा। सहयोग के मुख्य क्षेत्रों की पहचान खाद्य एवं पोषण सुरक्षा, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी, कृषि, डिजिटल परिवर्तन, ऊर्जा, व्यापार और निवेश के रूप में की गई।

इसके अलावा, एसआईसीए के प्रतिनिधियों ने कोविड महामारी और क्षेत्र को प्रभावित करने वाली अन्य प्राकृतिक आपदाओं जैसे जरूरत के समय में भारत के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए