Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

भारत-उज्बेकिस्तान के बीच जीवंत सेतु हैं भारतीय प्रवासी: पीएम मोदी

30 अगस्त, 2026 03:44 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उज्बेकिस्तान में रहने वाला भारतीय प्रवासी समुदाय भारत और उज्बेकिस्तान के बीच एक जीवंत सेतु की तरह काम कर रहा है। अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान ताशकंद पहुंचे प्रधानमंत्री का भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भारत और उज्बेकिस्तान की परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत सांस्कृतिक जुड़ाव द्विपक्षीय दोस्ती को और गहरा कर रहा है।

भारतीय समुदाय के स्नेह से अभिभूत पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भारतीय समुदाय के स्वागत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि ताशकंद में भारतीय समुदाय के प्यार और स्नेह से वह अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय भारत और उज्बेकिस्तान के बीच एक जीवंत सेतु हैं और दोनों देशों की दोस्ती को लगातार मजबूत कर रहे हैं।

भारतीय और उज्बेक संस्कृति का शानदार संगम
स्वागत समारोह के दौरान भारतीय और उज्बेक संस्कृति के मेल वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की गईं। प्रधानमंत्री ने इन कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि ये दोनों देशों के गहरे सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाते हैं। कलाकारों ने संगीत और नृत्य के जरिए दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश की।

तबला, डोइरा और चांग ने बांधा समां
पीएम नरेंद्र मोदी ने तबला प्रस्तुति की एक झलक साझा करते हुए भारतीय और उज्बेक संगीत परंपराओं के संगम की सराहना की। उन्होंने कहा कि तबला, डोइरा और चांग जैसे वाद्ययंत्रों का शानदार मेल देखने को मिला। उन्होंने इसे भारत और उज्बेकिस्तान के बीच गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक बताया।

महिलाओं ने पीएम मोदी को बांधी राखी
भारतीय समुदाय से मुलाकात के दौरान कुछ महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी को राखी भी बांधी। इस आत्मीय मौके ने स्वागत समारोह को खास बना दिया। प्रधानमंत्री ने महिलाओं का अभिवादन स्वीकार किया और भारतीय समुदाय के साथ आत्मीय संवाद किया।

बच्चों की प्रस्तुति पर पीएम मोदी ने बढ़ाया उत्साह
प्रधानमंत्री ने कलाकारों की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया। वह बच्चों के नृत्य प्रदर्शन को ध्यान से देखते नजर आए। कार्यक्रम के बाद उन्होंने बच्चों से हाथ मिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान भारतीय समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिला।

यांगी उज्बेकिस्तान स्मारक पहुंचे पीएम मोदी
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के साथ ‘यांगी उज्बेकिस्तान स्मारक’ का दौरा किया और पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह स्मारक उज्बेकिस्तान के लोगों की आकांक्षाओं और प्रगति का प्रतीक है। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत इस स्मारक से करने पर खुशी जताई।

उज्बेक संस्कृति और इतिहास को करीब से देखा
पीएम मोदी और राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने यांगी उज्बेकिस्तान पार्क में उज्बेक संस्कृति और इतिहास को दर्शाने वाली कलाकृतियों का अवलोकन किया। दोनों नेताओं की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम ने भारत और उज्बेकिस्तान के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित किया।

राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
प्रधानमंत्री मोदी के ताशकंद पहुंचने पर राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव स्वयं हवाई अड्डे पहुंचे और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी ने इस विशेष सम्मान के लिए उज्बेक राष्ट्रपति का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उज्बेकिस्तान की यह उनकी चौथी यात्रा है, जो दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों की गहराई और लगातार बढ़ती गति को दर्शाती है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी