Sunday, June 07, 2026
BREAKING
हरियाणाः सीपीए सम्मेलन में ई-बसों से आएंगे-जाएंगे राष्ट्रमंडल प्रतिनिधि, तेल बचाने पर जोर भाजपा सरकार की योजनाएं कागजो तक सीमित, गरीबों को मिल रही परेशानियां : सैलजा ऊर्जा मंत्री अनिल विज का तपती धूप में ऑपरेशन बाढ़ नियंत्रण, 41 डिग्री में चार घंटे अफसरों को लेकर फील्ड में उतरे कुल्लू में जिला परिषद सदस्यों ने ली शपथ, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का दावा बगस्याड़ में LNT मशीन लेकर जा रहा ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत लालू-राबड़ी परिवार की सुरक्षा पर गरमाई बिहार की राजनीति, तेजप्रताप ने किया बड़ा दावा प्लास्टिक मुद्रा नोटों पर विचार कर रहा आरबीआई, अभी कोई अंतिम फैसला नहीं - गवर्नर संजय मल्होत्रा नोएडा के बहलोलपुर में बिजली के तारों में लगी आग, पटाखों जैसी आवाजों से मची अफरातफरी अंडर-18 हॉकी एशिया कप - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरुष और महिला टीम को जीत की बधाई दी Ind vs Afg Test: गिल-राहुल का शतक, पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 368/3

हरियाणा

भाजपा सरकार की योजनाएं कागजो तक सीमित, गरीबों को मिल रही परेशानियां : सैलजा

06 जून, 2026 09:22 PM

चंडीगढ़ सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि हरियाणा की भाजपा सरकार बड़े-बड़े वादे तो करती है, लेकिन धरातल पर आम लोगों, विशेषकर गरीब और कमजोर वर्गों को योजनाओं का लाभ लेने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की अधिकांश जनकल्याणकारी योजनाएं प्रचार तक सीमित होकर रह गई हैं। कुमारी सैलजा ने कहा कि शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत गरीब परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा देने का प्रावधान है, लेकिन सरकार द्वारा निजी स्कूलों को समय पर प्रतिपूर्ति राशि नहीं दिए जाने के कारण हजारों बच्चों के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। आज प्रकाशित समाचारों से स्पष्ट है कि करोड़ों रुपये का भुगतान लंबित होने के कारण स्कूल प्रबंधन आरटीई के तहत प्रवेश लेने वाले बच्चों को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। इससे गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।
उन्होंने कहा कि यही स्थिति आयुष्मान भारत योजना की भी है। सरकार आयुष्मान कार्ड बनाकर अपनी उपलब्धियां गिनाती है, लेकिन वास्तविकता यह है कि अस्पतालों को समय पर भुगतान नहीं मिलने के कारण अनेक निजी चिकित्सालय आयुष्मान कार्ड धारकों का उपचार करने में आनाकानी कर रहे हैं। इतना ही नहीं, कई गंभीर बीमारियों और उपचारों को योजना के दायरे से बाहर कर दिया गया है, जिससे कार्ड होने के बावजूद गरीब मरीजों को अपनी जेब से खर्च करना पड़ रहा है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार ने वर्ष 2024 के विधानसभा चुनावों के दौरान महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने 2100 रुपये देने का वादा किया था। चुनाव के बाद सरकार ने इस योजना के साथ अनेक शर्तें जोड़ दीं, जिसके कारण बड़ी संख्या में जरूरतमंद महिलाएं अभी तक इस लाभ से वंचित हैं। चुनावी वादों और वास्तविक क्रियान्वयन के बीच का अंतर अब जनता के सामने स्पष्ट हो चुका है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं, विद्यार्थियों और समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने की रही है। योजनाओं का उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि पात्र लोगों तक उनका लाभ सुनिश्चित करना होना चाहिए। लेकिन वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और उन्हें अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी और सरकार से मांग करती है कि आरटीई के तहत लंबित भुगतान तुरंत जारी किए जाएं, आयुष्मान योजना में अस्पतालों के बकाया का शीघ्र निपटारा किया जाए तथा लाडो लक्ष्मी सहित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को बिना अनावश्यक शर्तों के पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए, ताकि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को वास्तविक राहत मिल सके।
हर बार दाखिलों में अड़चनः
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार हर बार आरटीई के तहत मुफ्त शिक्षा का वादा तो करती है पर हर बार दाखिलों में अड़चन आती है। सरकारी स्कूलों के हाथ हर बार खाली रह जाते है, स्कूलों को भुगतान तक नहीं मिल पाता। अभी तक करीब 35 करोड़ रुपये बकाया हैं।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का तपती धूप में ऑपरेशन बाढ़ नियंत्रण, 41 डिग्री में चार घंटे अफसरों को लेकर फील्ड में उतरे

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का तपती धूप में ऑपरेशन बाढ़ नियंत्रण, 41 डिग्री में चार घंटे अफसरों को लेकर फील्ड में उतरे

हरियाणा पहली बार करेगा सीपीए नॉर्थ इंडिया रीजन जोन-2 सम्मेलन की मेजबानी, देश के आधे से अधिक राज्यों के पीठासीन अधिकारी होंगे शामिल

हरियाणा पहली बार करेगा सीपीए नॉर्थ इंडिया रीजन जोन-2 सम्मेलन की मेजबानी, देश के आधे से अधिक राज्यों के पीठासीन अधिकारी होंगे शामिल

जीडीपी के मुकाबले बढ़ता कर्ज बना चिंता, युवाओं के भविष्य पर असर: कुमारी सैलजा

जीडीपी के मुकाबले बढ़ता कर्ज बना चिंता, युवाओं के भविष्य पर असर: कुमारी सैलजा

पेड़-पौधे धरती का श्रृंगार, हमें युवा पीढ़ी को सौंपनी है स्वच्छ वसुंधरा : अनिल विज

पेड़-पौधे धरती का श्रृंगार, हमें युवा पीढ़ी को सौंपनी है स्वच्छ वसुंधरा : अनिल विज

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की बड़ी सौगात: पानीपत अस्पताल को 219 पद, कुरुक्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र होगा अपग्रेड

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की बड़ी सौगात: पानीपत अस्पताल को 219 पद, कुरुक्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र होगा अपग्रेड

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम में बायोरिमेडिएशन परियोजना का किया उद्घाटन, एमआरएफ प्रोजेक्ट की रखी नींव

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम में बायोरिमेडिएशन परियोजना का किया उद्घाटन, एमआरएफ प्रोजेक्ट की रखी नींव

सूरजमुखी खरीद के लिए 60 दिन फिर खुलेगा पोर्टल : नायब सिंह सैनी

सूरजमुखी खरीद के लिए 60 दिन फिर खुलेगा पोर्टल : नायब सिंह सैनी

प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : मुख्यमंत्री सैनी

प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : मुख्यमंत्री सैनी

एसीबी का सफल ट्रैप ऑपरेशन: पटवारी व उसके सहयोगी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

एसीबी का सफल ट्रैप ऑपरेशन: पटवारी व उसके सहयोगी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हरियाणा के सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति सरकार के शिक्षा मॉडल की पोल खोलती है : कुमारी सैलजा

हरियाणा के सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति सरकार के शिक्षा मॉडल की पोल खोलती है : कुमारी सैलजा