पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन की अटकलों पर विराम लग गया है। दरअसल, भाजपा पंजाब प्रभारी विजय रूपाणी आज नवनियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के साथ दरबार साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे थे।
मीडिया से बातचीत करते हुए रूपाणी ने ऐलान किया कि भाजपा राज्य की 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी । साथ ही उन्होंने कहा कि जाखड़ के नेतृत्व में पंजाब की 13 सीटे अकेले भाजपा जीतेगी। वहीं शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने भी गठबंधन की चर्चाओं को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन सिर्फ BSP के साथ है।