Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’ SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग ‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और UAE के सुरक्षा प्रमुख की फोन पर बातचीत, ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर कच्चे तेल में तेजी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी सपाट खुले कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

राष्ट्रीय

भाजपा के वरिष्ठ नेता का निधन, CM मोहन समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धाजंलि

03 मार्च, 2026 02:30 PM

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और चंदेरी के पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद भोपाल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पार्टी और समर्थकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। वे पिछले छह महीनों से कैंसर से जूझ रहे थे और राजधानी में उपचाराधीन थे। अस्पताल में इलाज के दौरान उनसे मिलने प्रदेश के मुख्यमंत्री भी पहुंचे थे।

महुअन से शुरू हुई जीवन यात्रा
72 वर्षीय राव राजकुमार सिंह यादव का जन्म अशोकनगर जिले के महुअन गांव में हुआ था। पारिवारिक पृष्ठभूमि से ही उन्हें राजनीति की प्रेरणा मिली। उनके पिता भी सार्वजनिक जीवन से जुड़े रहे, जिससे क्षेत्र में परिवार का प्रभाव मजबूत रहा। चंदेरी और आसपास के इलाकों में उनका सामाजिक व राजनीतिक वर्चस्व स्पष्ट रूप से दिखाई देता था। लंबे समय तक सक्रिय राजनीति में रहने के कारण वे क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ रखते थे।

पंचायत के पंच से विधायक तक का सफर
राव राजकुमार सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत पंचायत के पंच पद से की। इसके बाद वे ईसागढ़ जनपद के जनपद अध्यक्ष बने और संगठन में अपनी पकड़ मजबूत की। वर्ष 2008 में वे चंदेरी विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए। बाद में पार्टी ने दोबारा उन पर भरोसा जताया, हालांकि उस चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। राजनीतिक परिस्थितियों में बदलाव के दौरान उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर भी विधानसभा चुनाव लड़ा, जो उनके राजनीतिक सफर का अलग अध्याय रहा।

अस्पताल में सीएम की मुलाकात, प्रदेशभर में शोक
बीमारी बढ़ने पर उन्हें भोपाल स्थित जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी बीते कल ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वयं अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना था। उनके निधन पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। अशोकनगर और चंदेरी क्षेत्र में शोक सभाओं का आयोजन किया जा रहा है और समर्थक उन्हें एक जमीनी नेता के रूप में याद कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम