Friday, November 27, 2026
BREAKING
• खेल प्रशासन की गुणवत्ता पर लगी मुहर, हरियाणा ओलंपिक संघ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र • लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार के लिए खोला खजाना, 30 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा • हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि • संविधान और कानून के सामने सभी नागरिक एक समान : अनिल विज • सीएम नायब सैनी पंजाब में झूठे दावे करने की बजाय हरियाणा में बढ़ते अपराधों को संभालेंः दिग्विजय चौटाला • केजरीवाल और सिसोदिया पर सुनील जाखड़ का तंज, मोगा दौरे को लेकर उठाए सवाल • पंजाब में पराली जलाने के 7,159 मामले दर्ज, करीब ढाई हजार किसानों पर लगा जुर्माना, 265 मामलों में एफआईआर • Mandi: जयराम ठाकुर ने साधा निशाना, बोले-संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस पहले अपने इतिहास में झांके • खरड़-मोरिंडा रोड पर जाने वाले सावधान! 2 महीने बंद रहेगा रास्ता, पढ़ें कारण • पंचकूला में संविधान दिवस पर हरियाणा कांग्रेस का 'संविधान रक्षा मार्च' शुरू, प्रभारी संजय दत्त, हुड्डा-दीपेंद्र समेत कई दिग्गज नेता मौजूद

हरियाणा

भाजपा के 12 साल प्रचार, नाम बदलने और वादाखिलाफी के रहे : सैलजा

11 जून, 2026 08:20 PM

सिरसा : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्लूसी) की सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी पिछले 12 वर्षों से देश को नए नारों, नए अभियानों और पुरानी योजनाओं को नया नाम देकर गुमराह करने का प्रयास कर रही है। भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि प्रचार प्रबंधन रही है, जबकि जनता से किए गए अधिकांश बड़े वादे अधूरे रह गए हैं।
कुमारी सैलजा ने कहा कि आज भाजपा और उसके नेता देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान को छोटा दिखाने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को असाधारण रूप से बड़ा साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इतिहास तथ्यों से चलता है, प्रचार से नहीं।


कुमारी सैलजा ने कहा कि जब भारत आजाद हुआ था, तब देश के पास न पर्याप्त उद्योग थे, न वैज्ञानिक संस्थान, न आधुनिक आधारभूत ढांचा और न ही आर्थिक संसाधन। ऐसे कठिन समय में पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी गई।
सांसद ने कहा कि भाखड़ा-नांगल जैसी विशाल सिंचाई एवं बिजली परियोजनाएं, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग, वैज्ञानिक एवं अनुसंधान संस्थान, परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम, इस्पात संयंत्र, देशव्यापी रेलवे और विद्युत विस्तार जैसी परियोजनाओं ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। आज देश जिन संस्थाओं और आधारभूत संरचनाओं पर गर्व करता है, उनमें से अधिकांश की नींव कांग्रेस सरकारों ने रखी थी।


कुमारी सैलजा ने कहा कि विडंबना यह है कि जिन सार्वजनिक संस्थानों ने देश को मजबूत बनाया, आज भाजपा सरकार उन्हीं सार्वजनिक संपत्तियों के निजीकरण और विनिवेश में लगी हुई है। रेलवे सेवाओं, हवाई अड्डों तथा अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने की नीतियों को लेकर देशभर में चिंताएं व्यक्त की जा रही हैं।
कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के दौरान काला धन वापस लाने, भ्रष्टाचार समाप्त करने, किसानों की आय दोगुनी करने, हर परिवार को बेहतर जीवन देने, करोड़ों रोजगार सृजित करने और हर नागरिक के सिर पर छत उपलब्ध कराने जैसे अनेक वादे किए थे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी को काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक कदम बताया गया था, लेकिन जनता को भारी परेशानियों के अलावा अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा आज भी अधूरा है। बेरोजगारी युवाओं के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई है और महंगाई लगातार आम परिवारों की कमर तोड़ रही है।


कुमारी सैलजा ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को सरल कर व्यवस्था के रूप में प्रस्तुत किया गया था, लेकिन छोटे व्यापारियों और लघु उद्योगों को आज भी अनेक व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है।
कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने अनेक अवसरों पर कांग्रेस सरकारों की योजनाओं और परियोजनाओं को नया नाम देकर उन्हें अपनी उपलब्धियों के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया है। वास्तविकता यह है कि देश के विकास की मजबूत नींव कांग्रेस शासनकाल में रखी गई थी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकारों का मूल्यांकन विज्ञापनों और प्रचार अभियानों से नहीं बल्कि जनता के जीवन में आए वास्तविक बदलावों से किया जाता है। यदि जनता के जीवन में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आर्थिक सुरक्षा के क्षेत्र में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है तो केवल प्रचार से वास्तविकता नहीं बदली जा सकती।


कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं और समावेशी विकास की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध है तथा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे विकास मॉडल की आवश्यकता है जो रोजगार, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय पर आधारित हो, न कि केवल प्रचार और छवि निर्माण पर।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

खेल प्रशासन की गुणवत्ता पर लगी मुहर, हरियाणा ओलंपिक संघ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र

खेल प्रशासन की गुणवत्ता पर लगी मुहर, हरियाणा ओलंपिक संघ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र

लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार के लिए खोला खजाना, 30 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा

लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार के लिए खोला खजाना, 30 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा

हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

संविधान और कानून के सामने सभी नागरिक एक समान : अनिल विज

संविधान और कानून के सामने सभी नागरिक एक समान : अनिल विज

सीएम नायब सैनी पंजाब में झूठे दावे करने की बजाय हरियाणा में बढ़ते अपराधों को संभालेंः दिग्विजय चौटाला

सीएम नायब सैनी पंजाब में झूठे दावे करने की बजाय हरियाणा में बढ़ते अपराधों को संभालेंः दिग्विजय चौटाला

पंचकूला में संविधान दिवस पर हरियाणा कांग्रेस का 'संविधान रक्षा मार्च' शुरू, प्रभारी संजय दत्त, हुड्डा-दीपेंद्र समेत कई दिग्गज नेता मौजूद

पंचकूला में संविधान दिवस पर हरियाणा कांग्रेस का 'संविधान रक्षा मार्च' शुरू, प्रभारी संजय दत्त, हुड्डा-दीपेंद्र समेत कई दिग्गज नेता मौजूद

हरियाणा सरकार के मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, विपुल गोयल से वापस लिया सिविल एविएशन विभाग; CM सैनी खुद संभालेंगे

हरियाणा सरकार के मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, विपुल गोयल से वापस लिया सिविल एविएशन विभाग; CM सैनी खुद संभालेंगे

सत्ता में रहते कांग्रेस को क्यों याद नहीं आया संविधान, सत्ता से बाहर होते ही करने लगी संविधान की बात : अनिल विज

सत्ता में रहते कांग्रेस को क्यों याद नहीं आया संविधान, सत्ता से बाहर होते ही करने लगी संविधान की बात : अनिल विज

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड