Sunday, September 13, 2026
BREAKING
भाजपा इमरजेंसी लगाकर शासन नहीं कर सकती, ये कांग्रेस की संस्कृति है; जेन-जी आंदोलन से जुड़े सवाल पर बोले अमित शाह सेक्टर 45 सी के मकानों का इलाका नई लुक में आएगा नजर, वी-6 सड़कों के किनारे लगेगी टाइल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कारगिल युद्ध के अमर शहीद नायक मलकीत सिंह को दी श्रद्धांजलि अम्बाला छावनी को सुंदर व विकसित बनाने के लिए लोगों ने जो ताकत एवं आर्शीवाद दिया उससे अनगिनत विकास कार्य करवाए : मंत्री अनिल विज सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर सामाजिक संस्थाएं निभाएं सक्रिय भूमिका : डॉ. अर्चना गुप्ता ईमानदारी का दावा करने वाली पंजाब की आप सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी : नायब सैनी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने जारी किया 15 सितंबर से 1 अक्टूबर तक का शेड्यूल चुनावी हार के डर से उत्तराखंड में ईडी को मैदान में उतार रही है भाजपा : कुमारी सैलजा अंबाला में थोड़ी देर की बारिश ने खोली नगर निगम की पोल: सड़कों पर भरा पानी, करोड़ों के नाल सफाई ठेकों पर उठे सवाल सामाजिक अंकेक्षण औपचारिकता नहीं, पारदर्शिता का ब्रह्मास्त्र : डॉ. चौहान

राष्ट्रीय

भाजपा इमरजेंसी लगाकर शासन नहीं कर सकती, ये कांग्रेस की संस्कृति है; जेन-जी आंदोलन से जुड़े सवाल पर बोले अमित शाह

13 सितंबर, 2026 08:11 PM

मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और संवैधानिक पद पर रहते हुए 25 साल पूरे होने पर भाजपा पूरे देश में 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू कर रही है। इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान गृह मंत्री ने जेन जी आंदोलन से जुड़े सवाल का जवाब भी दिया। जेन जी आंदोलन पर अमित शाह ने कहा कि हम लोकतंत्र में हैं और कई विषयों पर लोगों का अपना मत होता है, जिसे व्यक्त करना भी जरूरी है। भाजपा की सरकार इमरजेंसी लगाकर शासन नहीं कर सकती। यह कांग्रेस की संस्कृति है, लेकिन हमारी नहीं। हम बातचीत करते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 'सेवा संकल्प अभियान' के बारे में अमित शाह ने कहा कि हम सब जानते हैं कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। पहले गुजरात में और बाद में देशभर में भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक तथा कई स्थानों पर एक सप्ताह तक सेवा सप्ताह के रूप में उनका जन्मदिन मनाया जाता था, लेकिन इस वर्ष इसका एक विशेष उद्देश्य है। लंबी संगठनात्मक प्रक्रिया के बाद 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं और उनका कार्यकाल अभी जारी है। इस देश में बहुत कम नेता ऐसे हुए हैं, जिन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार जनसेवा का ऐसा रिकॉर्ड बनाया हो।

गृह मंत्री ने कहा कि एनडीए और भाजपा के सभी सहयोगियों ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक यानी एक महीने के लिए 'सेवा संकल्प अभियान' चलाने का फैसला किया है। यह अभियान पूरे देश में चलाया जाएगा और इसमें देश की हर प्रशासनिक इकाई यानी प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश को शामिल किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से हम हर जिले, हर लोकसभा क्षेत्र, हर विधानसभा क्षेत्र और हर बूथ तक लोगों से संपर्क करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि यह सेवा संकल्प अभियान पूरे राष्ट्र में चलाया जाएगा। राष्ट्र की हर प्रशासनिक इकाई, यानी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इसके कार्यक्रम आयोजित होंगे। हर जिले, लोकसभा क्षेत्र, विधानसभा क्षेत्र और बूथ स्तर तक इस अभियान के माध्यम से जनता तक पहुंचा जाएगा।
गृह मंत्री के अनुसार, इस अभियान के तहत सेवा दिवस, मेरे सपनों का भारत चित्र, नमो सेवा की अनकही कहानियां, संगीतमय नाट्य प्रस्तुति, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा, वडनगर से वाराणसी तक सेवा यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग राष्ट्र के संग, सेवा फॉर इनोवेशन चैलेंज और सुशासन सेवा संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन ओपन सेशन में ‘लचीलापन, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी’ पर चर्चा

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन ओपन सेशन में ‘लचीलापन, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी’ पर चर्चा

पीएम मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर बधाई दी

पीएम मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर बधाई दी

BRICS Summit : मलेश‍िया के पीएम ने की गाजा और पश्चिम एशिया में तनाव पर चर्चा, ‘ख्वाब हो या हो कोई हकीकत’ गीत भी गाया

BRICS Summit : मलेश‍िया के पीएम ने की गाजा और पश्चिम एशिया में तनाव पर चर्चा, ‘ख्वाब हो या हो कोई हकीकत’ गीत भी गाया

BRICS Summit 2026 : दिल्ली यातायात पुलिस ने मार्गों में बदलाव की घोषणा की

BRICS Summit 2026 : दिल्ली यातायात पुलिस ने मार्गों में बदलाव की घोषणा की

भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

चीन और भारत एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि साझेदार हैं : राष्ट्रपति शी जिनपिंग

चीन और भारत एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि साझेदार हैं : राष्ट्रपति शी जिनपिंग

‘विचारों में अंतर को विवाद नहीं बनने देंगे’, पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने भारत-चीन संबंधों में स्थिर प्रगति का किया स्वागत

‘विचारों में अंतर को विवाद नहीं बनने देंगे’, पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने भारत-चीन संबंधों में स्थिर प्रगति का किया स्वागत

सहयोग से संचालित ब्रिक्स ज्यादा समावेशी और समृद्ध दुनिया के लिए प्रतिबद्ध : पीएम मोदी

सहयोग से संचालित ब्रिक्स ज्यादा समावेशी और समृद्ध दुनिया के लिए प्रतिबद्ध : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने शेयर किया ब्रिक्स समिट का खास वीडियो, शी जिनपिंग और पुतिन संग दिखी शानदार बॉन्डिंग

पीएम मोदी ने शेयर किया ब्रिक्स समिट का खास वीडियो, शी जिनपिंग और पुतिन संग दिखी शानदार बॉन्डिंग