Friday, October 09, 2026
BREAKING
• विकसित भारत 2047 में अहम भूमिका निभाएगी दिल्ली, पीएम मोदी ने साझा किया रेखा गुप्ता का लेख • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 27 आईईडी निष्क्रिय; तीन उग्रवादी और एक ड्रग तस्कर गिरफ्तार • पीएम मोदी ने WorldSkills Shanghai 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं से मुलाकात की • अल्पसंख्यक मतदाता अब गुमराह नहीं होंगे, उपचुनाव के नतीजे इसका प्रमाण: मुख्यमंत्री अधिकारी • भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी • साझा हितों के अनुरूप नहीं है अमेरिकी श्रम विभाग का फैसला : विदेश मंत्रालय • जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी • जो राष्ट्र अपने बलिदानियों को स्मरण करता है, वह सदैव आगे बढ़ता है: राजनाथ सिंह • निजी कंपनियों के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र खोलने से प्रतिभा पलायन में आई कमी, युवाओं के लिए बढ़े अवसर: डॉ. जितेंद्र सिंह • दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

राष्ट्रीय

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

09 अक्टूबर, 2026 05:05 PM

भदोही(एजेंसी ) : भदोही जिले को एक बार फिर संत शिरोमणि गुरु रविदास के नाम से पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में जिले का नाम ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। समाजवादी पार्टी की सरकार में जिले के नाम से संत रविदास का नाम हटाकर केवल भदोही कर दिया गया था। अब योगी सरकार ने संत रविदास का नाम दोबारा जोड़ने के साथ भदोही की ऐतिहासिक पहचान भी बरकरार रखने का निर्णय लिया है। इस फैसले के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। इसे दलित और राजभर समाज, दोनों को साधने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

कैबिनेट बैठक के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि जिले का नाम संत रविदास नगर भदोही होगा। सरकार ने भारतीय संत परंपरा और सामाजिक सुधार में संत रविदास के योगदान को इस निर्णय का आधार बनाया है। नए नाम में संत रविदास के सम्मान के साथ भदोही की पहचान भी शामिल रहेगी। भदोही के नामकरण का राजनीतिक इतिहास रहा है। वर्ष 1997 में मायावती सरकार ने जिले का नाम संत रविदास नगर किया था। वर्ष 2014 में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा सरकार ने जिले का नाम बदलकर केवल भदोही कर दिया था। अब योगी सरकार ने संत रविदास का नाम फिर शामिल करने का निर्णय लिया है। संत रविदास दलित समाज की आस्था और सामाजिक चेतना के प्रमुख प्रतीक हैं।

वहीं, भदोही की ऐतिहासिक पहचान भार राज से जुड़ी मानी जाती है। राजभर समाज इस विरासत को अपनी परंपरा से जोड़कर देखता है। ऐसे में जिले के नए नाम में संत रविदास और भदोही, दोनों को स्थान देने का राजनीतिक महत्व है। इसे दोनों समुदायों की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान को सम्मान देने के साथ राजनीतिक संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है। प्रदेश सरकार के अनुसार, नाम परिवर्तन का निर्णय उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता, 2006 की संशोधित धारा 6(2) के तहत लिया गया है। इस प्रावधान के अंतर्गत राज्य सरकार अधिसूचना जारी कर किसी राजस्व क्षेत्र का नामकरण कर सकती है। प्रस्ताव को केंद्र सरकार के 11 सितंबर 1953 के संबंधित परिपत्र के अनुरूप भी बताया गया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

विकसित भारत 2047 में अहम भूमिका निभाएगी दिल्ली, पीएम मोदी ने साझा किया रेखा गुप्ता का लेख

विकसित भारत 2047 में अहम भूमिका निभाएगी दिल्ली, पीएम मोदी ने साझा किया रेखा गुप्ता का लेख

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 27 आईईडी निष्क्रिय; तीन उग्रवादी और एक ड्रग तस्कर गिरफ्तार

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 27 आईईडी निष्क्रिय; तीन उग्रवादी और एक ड्रग तस्कर गिरफ्तार

पीएम मोदी ने WorldSkills Shanghai 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं से मुलाकात की

पीएम मोदी ने WorldSkills Shanghai 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं से मुलाकात की

अल्पसंख्यक मतदाता अब गुमराह नहीं होंगे, उपचुनाव के नतीजे इसका प्रमाण: मुख्यमंत्री अधिकारी

अल्पसंख्यक मतदाता अब गुमराह नहीं होंगे, उपचुनाव के नतीजे इसका प्रमाण: मुख्यमंत्री अधिकारी

साझा हितों के अनुरूप नहीं है अमेरिकी श्रम विभाग का फैसला : विदेश मंत्रालय

साझा हितों के अनुरूप नहीं है अमेरिकी श्रम विभाग का फैसला : विदेश मंत्रालय

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

जो राष्ट्र अपने बलिदानियों को स्मरण करता है, वह सदैव आगे बढ़ता है: राजनाथ सिंह

जो राष्ट्र अपने बलिदानियों को स्मरण करता है, वह सदैव आगे बढ़ता है: राजनाथ सिंह

निजी कंपनियों के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र खोलने से प्रतिभा पलायन में आई कमी, युवाओं के लिए बढ़े अवसर: डॉ. जितेंद्र सिंह

निजी कंपनियों के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र खोलने से प्रतिभा पलायन में आई कमी, युवाओं के लिए बढ़े अवसर: डॉ. जितेंद्र सिंह

दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

सच्चे शूरवीर साहस, पराक्रम और उदारता से युक्त होते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

सच्चे शूरवीर साहस, पराक्रम और उदारता से युक्त होते हैं : प्रधानमंत्री मोदी