Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

मनोरंजन

ब्लैक से ब्लाइंड तक, ऐसा है सोनम कपूर का करियर

09 जून, 2025 12:20 PM

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सोनम कपूर आज 40 वर्ष की हो गई हैं। अनिल कपूर की पुत्री सोनम कपूर का जन्म 09 जून 1985 में मुंबई में हुआ। घर में फिल्मी माहौल होने के कारण सोनम का झुकाव भी फिल्मों की ओर था। सोनम कपूर ने सहायक निर्देश्क के तौर पर संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक (2005) में काम किया।

सोनम कपूर ने वर्ष 2007 में प्रदर्शित संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से अपने सिने कैरियर की शुरूआत की। रणबीर कपूर की भी यह पहली फिल्म थी। हालांकि सोनम की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। सोनम कपूर ने इसके बाद राकेश ओम प्रकाश मेहरा की वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म दिल्ली 6 में अभिनय किया। हालांकि यह फिल्म भी टिकट खिडक़ी पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन सोनम के अभिनय को दर्शको ने जरूर पसंद किया। वर्ष 2013 सोनम कपूर के करियर का महत्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष सोनम कपूर की रांझना और भाग मिल्खा भाग जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुईं। वर्ष 2015 में सोनम कपूर की एक और सुपरहिट फिल्म प्रेम रतन धन पायो प्रदर्शित हुई।

फिल्म में उन्होंने सलमान खान के साथ काम किया। फिल्म ने 200 करोड़ से अधिक की कमाई की। इसके बाद सोनम कपूर की फिल्म नीरजा प्रदर्शित हुई। यह फिल्म एयरहोस्टेस नीरजा भनोत के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने आतंकवादियों से विमानयात्रियों की जान बचाते हुए अपनी जान दे दी थी। वर्ष 2018 में सोनम कपूर ने पैडमैन और संजू जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसके बाद सोनम कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद अहूजा से शादी कर ली। शादी के 4 साल बाद सोनम ने अपने बेटे वायु को जन्म दिया है। वर्ष 2009 में सोनम कपूर को लॉरियल का एंबेसडर बनाया गया। वर्ष 2023 में सोनम कपूर ने फिल्म ब्लाइंड में काम किया। सोनम कपूर अब अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करती हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार