Sunday, May 31, 2026
BREAKING
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर राष्ट्र ने किया नमन, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि क्रूड ऑयल, RBI की मीटिंग के साथ कौन-कौन से मुद्दे शेयर बाजार को करेंगे प्रभावित? जानें एक्सपर्ट्स राय Tata group की धाकड़ कंपनी दे रही मुफ्त का शेयर, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते, डिविडेंड भी मिलेगा ITR फाइलिंग 2026 शुरू, सीनियर सिटीजन के लिए बड़ी राहत, जानिए कौन सा फॉर्म सही? शांति समझौते पर फिर लगा ग्रहण? ईरान ने अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को मार गिराने का किया दावा सैनिकों की हुई कमी तो यूक्रेन ने युद्ध में उतारे रोबोट, ‘साइलेंट डेथ’ बनकर रूस पर ढा रहे कहर अभी तो दिल जवान है… अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह से फिट, बस एक परेशानी मांस के टुकड़े, गंदगी और भीषण बदबू; बकरीद के बाद पाकिस्तान में क्या-क्या झेल रहे हैं लोग डील साइन करो या वार डिपार्टमेंट से डील करने को तैयार हो जाओ, ईरान को अमेरिका की चेतावनी सेलिना जेटली की बढ़ी मुश्किलें, पति-ससुर ने भेजा नोटिस, झूठे आरोपों और मीडिया ट्रायल पर आपत्ति

मनोरंजन

बॉबी देओल ने 'अल्फा' को बताया करियर का सबसे शानदार अनुभव, आलिया भट्ट की जमकर की तारीफ

30 मई, 2026 01:42 PM

बॉबी देओल ने यशराज फिल्म्स की 'अल्फा' की शूटिंग को अपने करियर के सबसे शानदार अनुभवों में से एक बताया है। यह फिल्म एक ऐसी असैसिन की ओरिजिन स्टोरी है, जिसे बचपन से ही मारने के लिए तैयार किया गया है। फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में हैं और शर्वरी भी अहम भूमिका निभा रही हैं। बॉबी का मानना है कि भारत में दो लड़कियों को लेकर एक बड़ी एक्शन फिल्म बनना अपने आप में बेहद खास और नया कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक अल्फा को भरपूर प्यार देंगे।बॉबी देओल ने कहा, मुझे रणबीर और आलिया दोनों बहुत पसंद हैं और मैं हमेशा से उनके साथ काम करना चाहता था। रणबीर के साथ मैंने एनिमल की और अब आलिया के साथ अल्फा की है। दोनों के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। उन्होंने कहा, भारत में अल्फा जैसी फिल्म बन रही है, जिसमें दो लड़कियां स्क्रीन पर दमदार एक्शन करती नजर आएंगी, यह अपने आप में बेहद कमाल की बात है। मुझे अल्फा इसलिए भी बहुत पसंद है क्योंकि यह नई, फ्रेश और दर्शकों के लिए थिएटर में एक अलग विजुअल अनुभव देने वाली फिल्म है।”

बॉबी, आलिया भट्ट की मेहनत और तैयारी से खासे प्रभावित नजर आए। उन्होंने बताया कि आलिया ने अपने किरदार को विश्वसनीय बनाने के लिए जबरदस्त मेहनत की। बॉलीवुड की अन्य लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें उन्होंने कहा, आलिया उन सबसे मेहनती और ईमानदार कलाकारों में से एक हैं, जिनके साथ मैंने काम किया है। वह हर सीन की पूरी तैयारी करके सेट पर आती हैं और हर दृश्य में पूरी तरह डूबी रहती हैं। उन्होंने इससे पहले कभी इस तरह का एक्शन नहीं किया था, लेकिन शूट के लिए उनकी तैयारी देखकर मैं हैरान रह गया। एक्शन करना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने खुद को पूरी तरह झोंक दिया।

बॉबी ने आगे कहा, आदि और निर्देशक शिव रवैल की स्पष्ट सोच थी कि फिल्म का एक्शन रियल और रॉ दिखना चाहिए। इसलिए यह शूट हम दोनों के लिए काफी कठिन रहा। लेकिन मुझे खुशी है कि हमने ऐसी फिल्म बनाई है, जिसे दर्शक आराम से बैठकर पूरी तरह एन्जॉय करेंगे।

द रेलवे मेन जैसी ग्लोबली चर्चित सीरीज के निर्देशक शिव रवैल ने अल्फा का निर्देशन किया है। फिल्म में अनिल कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। अल्फा 10 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सेलिना जेटली की बढ़ी मुश्किलें, पति-ससुर ने भेजा नोटिस, झूठे आरोपों और मीडिया ट्रायल पर आपत्ति

सेलिना जेटली की बढ़ी मुश्किलें, पति-ससुर ने भेजा नोटिस, झूठे आरोपों और मीडिया ट्रायल पर आपत्ति

इस हॉलीवुड एक्ट्रेस की हमशक्ल है महिमा चौधरी की बेटी, बोलीं-'यकीनन इसका फायदा उठाना चाहिए'

इस हॉलीवुड एक्ट्रेस की हमशक्ल है महिमा चौधरी की बेटी, बोलीं-'यकीनन इसका फायदा उठाना चाहिए'

रणवीर सिंह ने डॉन 3 विवाद के बीच फरहान की बहन जोया को दिया खास ऑफर, फिल्ममेकर ने तुरंत…

रणवीर सिंह ने डॉन 3 विवाद के बीच फरहान की बहन जोया को दिया खास ऑफर, फिल्ममेकर ने तुरंत…

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही यह एनिमेशन फिल्म, सीख भी देगी और फुल ऑन मजा भी, फैमिली के लिए बेस्ट!

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही यह एनिमेशन फिल्म, सीख भी देगी और फुल ऑन मजा भी, फैमिली के लिए बेस्ट!

Drishyam 3 Box Office Day 10: शनिवार को 'दृश्यम 3' ने काटा बवाल, शनिवार को कर डाली बंपर कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन

Drishyam 3 Box Office Day 10: शनिवार को 'दृश्यम 3' ने काटा बवाल, शनिवार को कर डाली बंपर कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन

थिएटर्स से उतरने वाली है 'भूत बंगला'! जानिए OTT पर कब-कहां होगी रिलीज? कितने करोड़ में बिके राइट्स

थिएटर्स से उतरने वाली है 'भूत बंगला'! जानिए OTT पर कब-कहां होगी रिलीज? कितने करोड़ में बिके राइट्स

रणवीर सिंह के बैन पर राम गोपाल वर्मा बोले- उनकी सक्सेस से डर गए हैं और जल्द ही...

रणवीर सिंह के बैन पर राम गोपाल वर्मा बोले- उनकी सक्सेस से डर गए हैं और जल्द ही...

बुरा सपना होता था संजय दत्त के साथ काम करना, शूटिंग सेट पर करते थे ऐसी-ऐसी शैतानियां

बुरा सपना होता था संजय दत्त के साथ काम करना, शूटिंग सेट पर करते थे ऐसी-ऐसी शैतानियां

डीपनेक गाउन में कंगना शर्मा ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

डीपनेक गाउन में कंगना शर्मा ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन- एक अनोखी साई-फाई और पारिवारिक गाथा

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन- एक अनोखी साई-फाई और पारिवारिक गाथा