Sunday, July 05, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

मनोरंजन

'बैलेंस सिखाया नहीं जाता, आदतों से आता है', 'लिटिल योगी' के साथ योग करती दिखीं शिल्पा शेट्टी

13 अप्रैल, 2026 04:17 PM

मुंबई : जब भी योग और हेल्दी लाइफस्टाइल की बात होती है, तो एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का नाम सबसे पहले आता है। वह लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करती हैं। इस कड़ी में सोमवार को उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसमें फिटनेस के साथ-साथ मां-बेटी के खूबसूरत रिश्ते की झलक भी देखने को मिली। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है। दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा के साथ योग करती नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों मैट पर लेटकर उभय पादंगुष्ठासन करने की कोशिश करती हैं। इस दौरान शिल्पा अपनी बेटी को यह आसन करने के लिए कहती हैं, लेकिन छोटी समीशा कहती है कि वह इसे नहीं कर पा रही। इस पर शिल्पा शेट्टी अपनी बेटी को हिम्मत देती हैं और कहती हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं है, जो आप नहीं कर सकती। मां के इस हौसले के बाद दोनों अनंतासन करती दिखती हैं। इस बार समीशा शेट्टी इस आसन को बहुत अच्छे से कर लेती हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में शिल्पा शेट्टी ने अपने इमोशन्स शेयर किए। उन्होंने अपनी बेटी को 'लिटिल योगी' कहते हुए लिखा, ''यह फिट और मजबूत बने रहने की मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है। साथ में स्ट्रेच करना, हंसना और सीखना मेरे लिए सबसे खास पल होता है। अगर बच्चों को छोटी उम्र से ही अच्छी आदतें सिखाई जाएं, तो उनका शरीर मजबूत और दिमाग शांत बनता है। बैलेंस सिखाया नहीं जाता, बल्कि रोज की आदतों से अपने आप आता है।''
बता दें कि 22 नवंबर 2009 को शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने 2012 में बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने वियान रखा। वहीं समीशा शेट्टी कुंद्रा का जन्म 2020 में सरोगेसी के जरिए हुआ। शिल्पा अक्सर अपने बच्चों के साथ बिताए खास पलों को सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं, जिन्हें फैंस भी काफी पसंद करते हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म

'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म

61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में

61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में

Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच

India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो

India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो