Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौत, 20 से अधिक यात्री घायल पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गोल्डी बराड़ पर रखा 50 हजार डॉलर का इनाम, गिरफ्तारी में मदद की अपील वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,685 हुई '4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला

मनोरंजन

बेल के बाद पहली बार बिना मास्क के दिखे राज:पत्नी शिल्पा शेट्टी भी आईं नजर, पोर्नोग्राफी मामले में SC ने दी अग्रिम जमानत

15 दिसंबर, 2022 06:16 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है। इसी बीच पहली बार बिना मास्क के नजर आए राज कुंद्रा, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राज अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ दिखाई दे रहे हैं।

बिना मास्क के दिखे राज
राज कुंद्रा जब से पोर्नोग्राफी मामले में फंसे थे तब से वो किसी भी पब्लिक प्लेस पर अपना चेहरा नहीं दिखाते थे। हालांकि राज कुंद्रा के ऐसा करने के पीछे वजह साफ नहीं थी। हर जगह राज कुंद्रा अपना फेस कवर करके ही रखते थे। हालांकि SC ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी है। जिसके बाद उन्हें बिना मास्क के देखा गया। राज के अलावा मॉडल शर्लिन चोपड़ा, पूनम पांडे और उमेश कामत को भी इस मामले में राहत मिली है। इन सभी पर एडल्ट फिल्में बनाने और उसे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का आरोप है। कोर्ट का कहना है कि उन्होंने भले ही आरोपियों को बेल दे दी हो लेकिन उन्हें जांच में हमेशा सहयोग करना है साथ ही जरूरत पड़ने पर जांच में शामिल भी होना चाहिए।

कुंद्रा समेत 6 आरोपियों के खिलाफ दाखिल हुई थी चार्जशीट

महाराष्ट्र साइबर सेल ने पिछले महीने 450 पन्नों की चार्जशीट पेश की थी। इसमें बनाना प्राइम OTT के सुवाजीत चौधरी और कुंद्रा के एक स्टाफ उमेश कामत पर वेब सीरीज 'प्रेम पगलानी' ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने का आरोप लगा था। महाराष्ट्र साइबर सेल ने एक नई चार्जशीट में दावा किया था कि कुंद्रा ने मुंबई से लगे दो फाइव स्टार होटल में अश्लील फिल्मों की शूटिंग की थी। कुंद्रा ने इन फिल्मों को OTT प्लेटफॉर्म्स पर बेचकर मोटी कमाई भी की।

वहीं पूनम पांडे पर आरोप था कि उन्होंने अपना खुद का मोबाइल ऐप 'द पूनम पांडे' डेवलप किया और कुंद्रा की कंपनी आर्म्सप्राइम से बिजनेस एग्रीमेंट कर वीडियो शूट किए। इन वीडियोज को सर्कुलेट करने में भी इस कंपनी की मदद ली। इसके अलावा कैमरामैन राजू दुबे पर एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा के वीडियो शूट करने का आरोप लगा था। प्रोड्यूसर मीता झुनझुनवाला पर इन लोगों को मदद करने और उकसाने का आरोप था।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर...

Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर...

अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़

आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी