Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट में 3,000 रन का आंकड़ा पार किया

14 सितंबर, 2023 04:49 PM

लंदन  इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में अपनी धमाकेदार बल्लेबाज़ी से एक दिवसीय मैचों में 3,000 रन का आंकड़ा पार कर लिया है।
अनुभवी ऑलराउंडर ने पिछले साल एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था, लेकिन हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कौंसिल (आईसीसी) क्रिकेट विश्व कप में अपनी टीम की मदद करने के लिए उन्होंने एकदिवसीय के लिए फिर से वापसी की है।
मैच के दौरान स्टोक्स ने बल्लेबाज़ों की जमकर बखिया उधेड़ी और महज़ 124 गेंदों पर नौ छक्के एवं 15 चौकों की मदद से 182 रन की पारी खेली। वह 146 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से स्ट्राइक कर रहे थे।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और डेविड मलान 95 गेंदों में 96 रन (12 चौके और एक छक्का) के साथ तीसरे विकेट के लिए 199 रन की साझेदारी की और कप्तान जोस बटलर 24 गेंदों में 38 रन (छह चौके और एक छक्का) के साथ चौथे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की। जिससे इंग्लैंड 48.1 ओवर में 368 रन तक पहुंच गया।
अपने लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम केवल 39 ओवर में 187 रन पर ढेर हो गई।
वोक्स (3/31) और लिविंगस्टोन (3/16) न्यूजीलैंड के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे। टॉपले को दो, कुरेन और मोईन अली को एक-एक विकेट मिला।
स्टोक्स को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला।
इंग्लैंड एक मैच बाकी रहते हुए सीरीज में 2-1 से आगे है।
स्टोक्स ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में इंग्लैंड के खिलाड़ी जेसन रॉय (180) के पिछले सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर को भी पीछे छोड़ दिया। उन्होंने अब तक 108 वनडे मैचों में 40.50 की औसत से 3,159 रन बनाए हैं। उनके रन 96.36 की स्ट्राइक रेट से आए हैं। उन्होंने 93 पारियों में चार शतक और 22 अर्धशतक बनाए हैं। जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 182 है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर