Sunday, October 11, 2026
BREAKING
• अनुराग ठाकुर बोले-'कानून से ऊपर कोई नहीं, चुनाव हारने पर संवैधानिक संस्थाओं को दोषी ठहराता है विपक्ष' • नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना • रिहा हो गए अभिजीत दीपके और उनके साथी, एक साल शांति बनाए रखने की शर्त • पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, छात्रों से की बातचीत • चेन्नई पहुंचे पीएम मोदी, सीएम विजय और राज्यपाल आर्लेकर ने किया स्वागत • दुनिया की पहली AI हॉरर फिल्म ‘जमलोक’ का पोस्टर जारी, तीन महीने में होगी तैयार • गुजरात सरकार की पहल का असर, गिर के बाद बरडा का जंगल बना शेरों का नया घर • अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएम धामी बोले- 'हमारी सभी प्राथमिकताओं में बेटियां और महिलाएं सर्वोच्च' • दिल्ली-प्रदर्शन पर यूएन की टिप्पणी को भारत ने बताया बेबुनियाद, कहा, 'आंतरिक मामलों में दखल अस्वीकार्य' • नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रीय

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

11 अक्टूबर, 2026 03:08 PM

बुलंदशहर(एजेंसी) : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गुलावठी में पुलिस और स्वाट टीम की पशु तस्करों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से गैंग सरगना शहजाद और शाहरुख घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, तीन चाकू, कारतूस, एक वाहन, चोरी की दो भैंस और 95 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।

सीओ प्रखर पांडे के मुताबिक, शनिवार देर रात एक बजे गुलावठी पुलिस और स्वाट टीम जिरावटी क्षेत्र के पास हाईवे पर चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद पुलिस टीम ने संदिग्धों का पीछा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गैंग के सरगना शहजाद उर्फ भूरा, उसके मुख्य सहयोगी शाहरुख मेवाती समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान घिरे दो आरोपियों के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने घायल आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से पशु चोरी में इस्तेमाल होने वाले सामान और चोरी की गई भैंसें भी बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में शहजाद उर्फ भूरा निवासी थाना मुंडाली, मेरठ; शाहरुख मेवाती निवासी नौरंगाबाद, मोहरू नगला, थाना पलवल, हरियाणा; फैसल निवासी चौधरीबाड़ा, सिकंदराबाद; शरीफ निवासी सिकंदराबाद और रिजवान निवासी जलीलपुर, थाना जहांगीराबाद शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, गैंग सरगना शहजाद उर्फ भूरा वर्ष 2012 से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में 32 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, शाहरुख मेवाती पर आठ, फैसल पर सात, शरीफ पर 19 और रिजवान पर सात मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

इस कार्रवाई में गुलावठी कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा, कस्बा इंचार्ज आनंद कुमार, नई मंडी चौकी प्रभारी उपेंद्र यादव और उनकी पुलिस टीम के साथ स्वाट टीम प्रभारी मोहम्मद असलम व उनकी टीम शामिल रही। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पशु चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अनुराग ठाकुर बोले-'कानून से ऊपर कोई नहीं, चुनाव हारने पर संवैधानिक संस्थाओं को दोषी ठहराता है विपक्ष'

अनुराग ठाकुर बोले-'कानून से ऊपर कोई नहीं, चुनाव हारने पर संवैधानिक संस्थाओं को दोषी ठहराता है विपक्ष'

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

रिहा हो गए अभिजीत दीपके और उनके साथी, एक साल शांति बनाए रखने की शर्त

रिहा हो गए अभिजीत दीपके और उनके साथी, एक साल शांति बनाए रखने की शर्त

पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, छात्रों से की बातचीत

पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, छात्रों से की बातचीत

चेन्नई पहुंचे पीएम मोदी, सीएम विजय और राज्यपाल आर्लेकर ने किया स्वागत

चेन्नई पहुंचे पीएम मोदी, सीएम विजय और राज्यपाल आर्लेकर ने किया स्वागत

गुजरात सरकार की पहल का असर, गिर के बाद बरडा का जंगल बना शेरों का नया घर

गुजरात सरकार की पहल का असर, गिर के बाद बरडा का जंगल बना शेरों का नया घर

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएम धामी बोले- 'हमारी सभी प्राथमिकताओं में बेटियां और महिलाएं सर्वोच्च'

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएम धामी बोले- 'हमारी सभी प्राथमिकताओं में बेटियां और महिलाएं सर्वोच्च'

दिल्ली-प्रदर्शन पर यूएन की टिप्पणी को भारत ने बताया बेबुनियाद, कहा, 'आंतरिक मामलों में दखल अस्वीकार्य'

दिल्ली-प्रदर्शन पर यूएन की टिप्पणी को भारत ने बताया बेबुनियाद, कहा, 'आंतरिक मामलों में दखल अस्वीकार्य'

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम पुलिस ने देर रात किया रिहा, प्रदर्शन में शामिल न होने की दी हिदायत

यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम पुलिस ने देर रात किया रिहा, प्रदर्शन में शामिल न होने की दी हिदायत