Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़

बिट्टू के आरोप, विदेशों से हो रही किसान नेताओं को फंडिंग

22 अगस्त, 2024 01:16 PM

 चंडीगढ़  केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने किसान आंदोलन को लेकर विवादित टिप्पणी की है। राजस्थान में राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा के किसान नेताओं को विदेशों से फडिंग आती है, जिस वजह से वे प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हर फसल पर एमएसपी दी गई है। पंजाब व हरियाणा में सभी फसलों पर एमएसपी दी जाती है। पंजाब का कोई किसान निराश नहीं है। वे बहुत खुश हैं। किसानों के पास इतना समय कहां कि वे अपने खेतों का काम छोड़ प्रदर्शन करें। यह सब कुछ किसान नेताओं की वजह से हो रहा हैं, जिन्हें विदेश से फडिंग आ रही है। रवनीत बिट्टू ने किसानों को कहा कि अगर आप सिर्फ मिलने व बातचीत करने दिल्ली जा रहे हैं, तो कोई आपको नहीं रोकेगा।

लेकिन अगर बम लेकर, हथियार व कृपाण लेकर जाते हैं, तो हर कोई आपको रोकेगा। उन्होंने कहा कि कुछ किसान लीडर हैं, जो पहले कहते थे कि हम किसी पार्टी के साथ नहीं है। भाजपा सरकार हमें आगे नहीं आने देती है, लेकिन अब आपने देखा ही है कि देश की संसद जहां पर है, वहां भाजपा की सरकार है। सेशन चल रहा है। उसी दौरान किसान नेता दिल्ली भी गए। संसद के अंदर गए और राहुल गांधी से एक बार नहीं, दो बार संसद में जाकर मिले। बिट्टू ने कहा कि किसान नेता पंजाब के किसानों को गुमराह कर रहे हैं। उधर, किसानों को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बयान पर किसान नेता भडक़ गए हैं। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि केंद्र में आपकी सरकार है। आपको फंडिंग की जांच करानी चाहिए। सारी बात साफ हो जाएगी। किसान अपने हक की लडाई लड़ रहे हैं और केंद्र सरकार से कोई भीख नहीं मांग रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार