Thursday, March 26, 2026
BREAKING
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

मनोरंजन

बायकॉट ट्रेंड के बीच शाहरुख पर लगे 550 करोड़:2022 में बॉलीवुड के 2040 करोड़ डूबे, कन्नड़ की 5 फिल्मों ने कमाए 2056 करोड़

27 दिसंबर, 2022 12:46 PM

2022 के गुजरने में अब 4 ही दिन बचे हैं। बॉलीवुड के लिए ये साल कुछ खास नहीं रहा। 38 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को करीब 2040 करोड़ का नुकसान हुआ है। हां, दिलचस्प ये रहा कि भारत की सबसे छोटी फिल्म इंडस्ट्रीज में गिनी जाने वाली कन्नड़ सिनेमा की 5 फिल्मों ने ही 2056 करोड़ की कमाई कर डाली। 2023 में बॉलीवुड कैसे कमबैक करेगा, ये देखने लायक हो सकता है। नए साल में सबसे ज्यादा निगाहें शाहरुख खान पर रहेंगी, क्योंकि 4 साल बाद शाहरुख वापसी कर रहे हैं और उनकी 3 फिल्में आएंगी।

2022 की विदाई के साथ समझते हैं कि 2022 फिल्मी दुनिया के लिए कैसा रहा, 2023 में किस-किस स्टार पर बॉलीवुड का कितना इन्वेस्टमेंट है। हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयाली जैसी फिल्म इंडस्ट्रीज कितना चौंकाएंगी।

  • शाहरुख खान

ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श कहते हैं “2018 में शाहरुख की फिल्म जीरो आई थी जो अच्छा बिजनेस नहीं कर पाई। इसके बाद वो रॉकेट्री और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों में मेहमान कलाकार बने। पूरे 5 साल हो चुके हैं और उनकी एक साथ तीन फिल्में आ रही हैं।”

शाहरुख इस ब्रेक के दौरान कई तरह की कॉन्ट्रोवर्सीज से घिरे रहे। कभी बेटे आर्यन का ड्रग केस में फंसना हो, उनका वैष्णोदेवी मंदिर जाना और फिर बेशरम रंग गाने पर फिल्म पठान का बायकॉट ट्रेंड शुरू हो जाना। उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप हैं। शाहरुख की अपकमिंग तीनों ही फिल्में बड़े डायरेक्टर्स एटली, राजकुमार हीरानी और सिद्धार्थ आनंद की हैं, जिनका ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा रहा है।

  • प्रभास

दो ही फिल्मों का बजट 850 करोड़ रुपए

प्रभास साल 2023 के सबसे रिस्की एक्टर साबित हो रहे हैं क्योंकि इनकी दो अपकमिंग फिल्मों में पूरे 850 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट है। पहली फिल्म आदिपुरुष है, जिसका बजट 650 करोड़ रुपए है। दूसरी सालार है जो 200 करोड़ रुपए में बन रही है। 2 अक्टूबर 2022 को आदिपुरुष का टीजर रिलीज हुआ तो इसकी खूब आलोचना हुई। राम की मूंछ से लेकर रावण की दाढ़ी और विमान तक पर आपत्ति जताई गई। तथ्यों को गलत ढंग से पेश करने के आरोप लगे और VFX का खूब मजाक बना।

पहले ये फिल्म 13 जनवरी 2023 में रिलीज की जाने वाली थी, लेकिन दर्शकों का नेगेटिव रिएक्शन देखते हुए मेकर्स ने 150 करोड़ रुपए लगाकर VFX में सुधार करने का फैसला किया और फिल्म को पोस्टपोन कर दिया। अब फिल्म 16 जून 2023 को रिलीज होगी। प्रभास की दूसरी फिल्म सालार है, जिसे फिल्म KGF के डायरेक्टर प्रशांत नील ही डायरेक्ट कर रहे हैं। इसका बजट 200 करोड़ रुपए है।

  • अक्षय कुमार

4 फ्लॉप के बाद एक हिट के इंतजार में हैं अक्षय कुमार

2022 में अक्षय की बैक-टु-बैक 5 फिल्में सम्राट पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, रक्षाबंधन, रामसेतु, कटपुतली रिलीज हुईं। कटपुतली OTT पर आई थी। थिएटर में रिलीज होने वाली बाकी 4 फिल्में फ्लॉप ही रहीं। इनमें से सम्राट पृथ्वीराज सबसे बड़ी फिल्म थी, जिसका बजट 300 करोड़ रुपए था जो 90 करोड़ रुपए ही कमा सकी।

साल 2022 की भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कन्नड़ की KGF- 2 रही है। 2023 में भी साउथ की बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें पुष्पा- 2, पोन्नियिन सेल्वन पार्ट- 2 जैसी फिल्में शामिल हैं।

107 हिंदी फिल्मों में से 38 ही थीं बड़ी रिलीज

2022 में करीब 107 बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुईं। इनमें सिर्फ 38 ही बड़े बजट या बड़ी स्टारकास्ट की फिल्में थीं। इन 38 हिंदी फिल्मों जिनमें से पृथ्वीराज, रामसेतु, लाल सिंह चड्ढा, थैंक गॉड जैसी बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गईं। इन 38 फिल्मों का बजट था 3572 करोड़ रुपए, लेकिन बिजनेस सिर्फ 1532 करोड़ रुपए का ही हुआ। ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री को बॉक्स ऑफिस पर पूरे 2040 करोड़ रुपए का घाटा हुआ। तमिल, तेलुगु, कन्नड़ की फिल्मों के जरिए इंडियन फिल्म इंडस्ट्री फायदे में रही। पूरी इंडियन इंडस्ट्री की 96 बड़ी फिल्मों में 7058 करोड़ रुपए लगे, जिनसे 8607 करोड़ रुपए कमाई हुई।

कैसा बीता साल 2022?

साल 2022 में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, इंग्लिश और मलयाली की करीब 96 बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। इनमें से फ्रेडी, ब्लर, मोनिका ओह माय डार्लिंग, बबली बाउंसर, कटपुतली जैसी करीब 10 बड़ी फिल्में OTT पर रिलीज हुईं। बाकी 88 फिल्मों में 4 फिल्में विक्रम (तमिल), KGF 2 (पैन इंडिया), RRR (पैन इंडिया), द कश्मीर फाइल्स (हिंदी) ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुईं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'अपनी ही फिल्मों पर नहीं आती हंसी', प्रियदर्शन बोले- कॉमेडी बनाना सबसे मुश्किल काम

'अपनी ही फिल्मों पर नहीं आती हंसी', प्रियदर्शन बोले- कॉमेडी बनाना सबसे मुश्किल काम

गणित के फॉर्मूले से सुलझेगी रिश्तों की गुत्थी, इस दिन डिजिटल दस्तक देगी वेब सीरीज 'मां का सम'

गणित के फॉर्मूले से सुलझेगी रिश्तों की गुत्थी, इस दिन डिजिटल दस्तक देगी वेब सीरीज 'मां का सम'

सात समंदर पार 'धुरंधर' का डंका, एनबीए मैच में गूंजा फेमस टाइटल ट्रैक

सात समंदर पार 'धुरंधर' का डंका, एनबीए मैच में गूंजा फेमस टाइटल ट्रैक

सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर किया अपना स्टाइल मंत्र, कहा- नेचुरल रहना ही है असली स्वैग

सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर किया अपना स्टाइल मंत्र, कहा- नेचुरल रहना ही है असली स्वैग

फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने बताया अगली पीढ़ी को बचाने का मंत्र

फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने बताया अगली पीढ़ी को बचाने का मंत्र

'आज की फिल्मों में इमोशन्स गायब हो गए हैं', इमरान खान ने उठाए सवाल

'आज की फिल्मों में इमोशन्स गायब हो गए हैं', इमरान खान ने उठाए सवाल

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा