Tuesday, June 16, 2026
BREAKING
सोने और चांदी में मुनाफावसूली, भाव 1.47 प्रतिशत तक लुढ़का टीसीएस की ट्रेड सीक्रेट मामले को लेकर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज, करीब 220 मिलियन डॉलर का हुआ नुकसान जन्मदिन विशेष : हीरो बनने निकले थे इम्तियाज अली, लेकिन निर्देशन ने पलट दी जिंदगी फीफा विश्व कप 2026: स्पेन और केप वर्डे का मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा, 40 साल के गोलकीपर वोजिन्हा मैच के हीरो रहे 'कला, संस्कृति लोगों को करीब लाती है', ब्रातिस्लावा में वाराणसी प्रदर्शनी के मुरीद हुए पीएम मोदी भारत-फ्रांस टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में मजबूत सहयोग के तलाश रहे अवसर: पीयूष गोयल प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैश्विक पहचान बना योग: हरियाणा विधानसभा स्पीकर बसपा ने ओबीसी को साधने की मुहिम तेज की, मायावती ने कार्यकर्ताओं को पुराना सामाजिक समीकरण दोहराने का दिया मंत्र दुनिया की बड़ी शिपिंग कंपनी का फैसला, 'तुरंत होर्मुज नहीं भेजेंगे जहाज' गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट के दुकानों में लगी आग, घंटों बाद पाया गया काबू

राष्ट्रीय

बसपा ने ओबीसी को साधने की मुहिम तेज की, मायावती ने कार्यकर्ताओं को पुराना सामाजिक समीकरण दोहराने का दिया मंत्र

16 जून, 2026 01:10 PM

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज होने के साथ ही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने सबसे मजबूत सामाजिक समीकरण को फिर से सक्रिय करने की कवायद शुरू कर दी है। पार्टी प्रमुख मायावती ने ओबीसी समाज की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और वर्ष 2007 जैसी राजनीतिक परिस्थितियां तैयार करने पर जोर देते हुए स्पष्ट संकेत दिए कि आगामी चुनाव में पिछड़ा वर्ग बसपा की रणनीति का प्रमुख केंद्र रहेगा। बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ ओबीसी समाज के बीच संगठन की स्थिति, जनाधार विस्तार और चुनावी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 में उत्तर प्रदेश में बसपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनाने में ओबीसी समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी और पार्टी को उसी सामाजिक विश्वास को फिर से मजबूत करने के लिए काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे गांवों और कस्बों में जाकर पिछड़े वर्ग के लोगों से सीधा संवाद स्थापित करें तथा उन्हें बसपा की नीतियों और सामाजिक न्याय के एजेंडे से जोड़ें। उन्होंने दावा किया कि ओबीसी समाज के वास्तविक हितों और कल्याण की रक्षा केवल बसपा सरकार में ही सुनिश्चित हुई है, जबकि अन्य दलों ने उन्हें केवल चुनावी राजनीति तक सीमित रखा।

बैठक में मायावती ने कहा कि बसपा ने अपने शासनकाल में दलितों और पिछड़े वर्गों को सामाजिक सम्मान, राजनीतिक भागीदारी और आर्थिक विकास से जोड़ने का काम किया। उन्होंने आरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा संविधान की मूल भावना के अनुरूप वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में ओबीसी वर्ग एक बार फिर निर्णायक भूमिका में दिखाई दे रहा है। भाजपा, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जहां इस वर्ग को अपने पक्ष में करने की कोशिशों में जुटी हैं, वहीं बसपा भी अपने पारंपरिक दलित-ओबीसी सामाजिक गठजोड़ को पुनर्जीवित करने की रणनीति पर काम कर रही है। ऐसे में मायावती की यह बैठक मिशन-2027 की दिशा में बसपा के चुनावी रोडमैप का महत्वपूर्ण संकेत मानी जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

'कला, संस्कृति लोगों को करीब लाती है', ब्रातिस्लावा में वाराणसी प्रदर्शनी के मुरीद हुए पीएम मोदी

'कला, संस्कृति लोगों को करीब लाती है', ब्रातिस्लावा में वाराणसी प्रदर्शनी के मुरीद हुए पीएम मोदी

भारत-फ्रांस टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में मजबूत सहयोग के तलाश रहे अवसर: पीयूष गोयल

भारत-फ्रांस टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में मजबूत सहयोग के तलाश रहे अवसर: पीयूष गोयल

गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट के दुकानों में लगी आग, घंटों बाद पाया गया काबू

गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट के दुकानों में लगी आग, घंटों बाद पाया गया काबू

धैर्य, विवेक और दूरदर्शिता से किए गए कार्यों से ही सुख-समृद्धि के द्वार खुलते हैं: पीएम मोदी

धैर्य, विवेक और दूरदर्शिता से किए गए कार्यों से ही सुख-समृद्धि के द्वार खुलते हैं: पीएम मोदी

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए 16-17 जून को दौड़ेगी स्पेशल ट्रेनें

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए 16-17 जून को दौड़ेगी स्पेशल ट्रेनें

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की औपचारिक शुरुआत, कोलकाता में होगा मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की औपचारिक शुरुआत, कोलकाता में होगा मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम

रॉबर्ट फित्सो ने पीएम मोदी की उपलब्धि को बताया ‘राजनीतिक चमत्कार’

रॉबर्ट फित्सो ने पीएम मोदी की उपलब्धि को बताया ‘राजनीतिक चमत्कार’

भारत-स्लोवाकिया संबंधों को मिला नया आयाम, पीएम मोदी ने व्यापक साझेदारी को बताया ऐतिहासिक

भारत-स्लोवाकिया संबंधों को मिला नया आयाम, पीएम मोदी ने व्यापक साझेदारी को बताया ऐतिहासिक

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए प्रधानमंत्री मोदी, भारत का बढ़ाया गौरव

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए प्रधानमंत्री मोदी, भारत का बढ़ाया गौरव

भारत सतत आर्थिक विकास के लिए मजबूत स्थिति में है; लेकिन लगातार प्रयास, नवाचार और सुधार जरूरी हैं: वित्त मंत्री सीतारमण

भारत सतत आर्थिक विकास के लिए मजबूत स्थिति में है; लेकिन लगातार प्रयास, नवाचार और सुधार जरूरी हैं: वित्त मंत्री सीतारमण