Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

बद्रीनाथ हाईवे भारी बारिश से ठप, प्रशासन ने यात्रियों से की संयम बरतने की अपील

23 जून, 2025 04:26 PM

उत्तराखंड के चमोली जिले में भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भनेरपानी (पिपलकोटी) के पास बंद हो गया है। चमोली पुलिस और चारधाम पुलिस कंट्रोल रूम ने यात्रियों और श्रद्धालुओं को इस बारे में जानकारी दी है। रविवार देर रात से हो रही लगातार बारिश की वजह से सड़क पर मलबा और पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है, जिससे सड़क को खोलने का काम बाधित हो रहा है। प्रशासन की ओर से राहत कार्य जारी है, लेकिन लगातार गिरते पत्थरों के कारण मुश्किलें आ रही हैं। चमोली पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “लगातार बारिश के कारण भनेरपानी (पिपलकोटी) के पास बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। सड़क खोलने का काम जारी है, लेकिन पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण कार्य में बाधा आ रही है।”

वहीं चारधाम पुलिस कंट्रोल रूम ने यात्रियों से संयम बरतने की अपील की है और आपात स्थिति में संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर 0135-2714484 और मोबाइल नंबर 9897846203 जारी किए हैं। प्रशासन यात्रियों को सलाह दे रहा है कि वे मौसम और मार्ग की स्थिति सामान्य होने तक यात्रा स्थगित करें। इस घटना से कुछ दिन पहले, 15 जून को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गौरिकुंड के जंगलों में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें पायलट सहित सात लोगों की मौत हो गई थी। आर्यन एविएशन का यह हेलिकॉप्टर केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा था, तभी सुबह 5:30 बजे यह हादसा हुआ।

हेलिकॉप्टर हादसे के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें मुख्य सचिव, आपदा प्रबंधन सचिव, UCADA के सीईओ, गढ़वाल आयुक्त सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। वहीं नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने जानकारी दी है कि चारधाम में हेलिकॉप्टर सेवाओं की संख्या को फिलहाल एहतियातन कम किया जाएगा। DGCA ने सतर्कता बढ़ाने और परिचालन की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए हैं।-

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति