Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

हिमाचल

बड़ा भंगाल में आज चुनाव, 31 को रिजल्ट, पहले चरण में कांगड़ा की 287 पंचायतों में होंगे इलेक्शन

26 मई, 2026 08:49 PM

धर्मशाला : जिला भर सहित कांगड़ा के अति दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल पंचायत में भी मतदान के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। यहां एक मतदान केंद्र स्थापित किया गया है, जबकि दूसरा बीड़ में रहेगा। मंगलवार को मतदानहोगा, लेकिन मतगणना उसी दिन नहीं की जाएगी। मतदान दल मतपेटियों को लेकर मुख्यालय वापस लौटेगा। यदि मौसम और परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो हेलिकॉप्टर के माध्यम से वापसी करवाई जाएगी, अन्यथा पैदल मार्ग से पोलिंग पार्टी लौटेंगी। मतपेटियों को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा तथा मतगणना 31 मई को जिला परिषद और बीडीसी चुनावों की मतगणना के साथ की जाएगी। जिला कांगड़ा में पंचायती राज चुनाव-2026 के मिनी संसद के चयन को जिला के लाखों मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र का पर्व मनाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि प्रथम चरण के लिए पोलिंग पार्टियों को उनके संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है, और चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के तहत जिले की 287 पंचायतों में मंगलवार को मतदान होगा। मतदान सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक होगा। मतदान समाप्त होते ही प्रधान, उपप्रधान और वार्ड पंच पदों के लिए मतगणना शुरू कर दी जाएगी और उसके बाद परिणाम घोषित होंगे।

संवेदनशील बूथ पर रहेगी विशेष नजर
जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि जिला में 330 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और अति संवेदनशील श्रेणी में चिन्हित किया गया है। इन बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पुलिस जिला कांगड़ा, देहरा और नूरपुर के पुलिस अधीक्षकों द्वारा व्यापक फोर्स डिप्लॉयमेंट प्लान तैयार किया गया है, ताकि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके।

तीन चरणों में होंगे चुनाव
हेमराज बैरवा ने बताया कि जिला कांगड़ा में कुल 846 पंचायतों में तीन चरणों में चुनाव करवाए जा रहे हैं। इनमें प्रथम चरण में 287 पंचायतें, द्वितीय चरण में 282 पंचायतें तथा तृतीय चरण में 277 पंचायतें शामिल हैं। पूरे जिले में कुल चार हज़ार 856 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू