Thursday, July 02, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

पंजाब

बठिंडा में लैंड पूलिंग नीति के विरोध में शिअद का धरना

04 अगस्त, 2025 07:09 PM

बठिंडा (विकास कौशल) : शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब सरकार की पंजाब सरकार की लैंडपूलिंग योजना के खिलाफ आज बठिंडा में मिनी सचिवालय के बाहर शिअद प्रधान सुखबीर बादल और बठिंडा जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में प्रस्ताव भी पारित किया गया कि पंजाब सरकार को एक इंच भी जमीन नहीं दी जाएगी, जब तक सरकार लैंड पूलिंग स्कीम को वापिस नही लेती, हम अपना आंदोलन इसी तरह जारी रखेंगे।

जनसमूह को संबोधित करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि सरकार को इस जनाक्रोश के आगे झुकना ही होगा और इस किसान विरोधी योजना को वापस लेना ही होगा। सुखबीर बादल ने कहा कि मैं अपना वादा दोहराता हूँ कि मैं किसानों की एक इंच भी ज़मीन बलपूर्वक अधिग्रहित नहीं होने दूँगा, इसलिए चाहे मुझे कोई भी कुर्बानी देनी पड़े, मैं पीछे नहीं हटूँगा। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के अधिकारियों को दिल्ली में बुलाया और उनके साथ बैठक की और सारी पॉलिसी की प्लानिंग की गई। अधिकारियों के साथ प्लॉनिंग की गई कि उन्हें 25 से 30 हजार करोड़ रुपए इकट्ठा करना है। उक्त पैसा इकट्ठा करने के लिए दिल्ली के बड़े-बड़े बिल्डर बुलाए गए।

सुखबीर बादल ने आगे कहा कि उक्त मीटिंग के बाद बिल्डरों के साथ हर जिले के डीसी को जिले में जमीनों को कब्जे में लेने के लिए भेजा गया। सिर्फ लुधियाना में ही 24 हजार एकड़ से ज्यादा जमीन सरकार लैंडपूलिंग के तहत कब्जे में लेने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने देश भर में आप पार्टी के आगामी चुनाव अभियानों के लिए फंड जुटाने के लिए दिल्ली के बिल्डरों के साथ पंजाब की 65 हजार एकड़ जमीन औने-पौने भाव सौंपने के लिए 30 हजार करोड़ रूपये का गुप्त सौदा किया है।

उन्होने ने कहा कि चीफ सेके्रटरी से भी कहा कि उन्हे इस गैर कानूनी अधिग्रहण प्रक्रिया में शामिल नही होना चाहिए, जो 2013 के केंद्रीय अधिग्रहण अधिनियम का पालन नही कर रही, बल्कि 1995 के राज्य अधिनियम के अनुसार जमीन एक्वायर करने का फैसला ले रही, जिससे किसानों के साथ बहुत ज्यादा भेदभाव होगा।

इस धरने के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अकाली नेता सिकंदर सिंह मलूका की अचानक तबीयत बिगड़ हो गई। वह मीडिया को संबोधित करने लगे, तो उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उनकी जाँच की और उन्हें छुट्टी दे दी गई। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके पूरी तरह स्वस्थ होने की सूचना दी

इस मौके पर जनमेजा सिंह सेखों, सिकंदर सिंह मलूका, जगसीर सिंह कल्याण, इकबाल सिंह बबली ढ़िल्लों, जतिंदर सोढ़ी, बलकार बराड़, रविप्रीत सिद्धू, प्रेम अरोड़ा, हरिंदर सिंह हिंदा, बीबी जोगिंदर कौर,  बलजीत सिंह बीरबेमान, तेजिंदर मिडडूखेड़ा, मोहित गुप्ता, यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंझर, एसओआई अध्यक्ष रणबीर सिंह लप्पी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार