Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

मनोरंजन

बंगाल में ममता बनर्जी की हार के कारणों पर शोभा डे बोलीं, सहानुभूति की कमी पड़ी भारी

05 मई, 2026 04:27 PM

मुंबई : पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों ने देश की राजनीति में एक बड़ा मोड़ ला दिया है। भारतीय जनता पार्टी की जबरदस्त जीत ने जहां राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। इसी कड़ी में देश की प्रसिद्ध लेखिका और पूर्व मॉडल शोभा डे ने भी इस ऐतिहासिक जीत पर अपनी राय रखी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए इस पूरे घटनाक्रम को 'ऐतिहासिक पल' बताया और ममता बनर्जी की हार के कारणों पर भी बात की।

वीडियो की शुरुआत करते हुए शोभा डे ने कहा, ''आज सिटी ऑफ जॉय (कोलकाता) खुशियों से भरा हुआ है और यह स्वाभाविक भी है। मेरी तबीयत ठीक नहीं थी, लेकिन मैं इस ऐतिहासिक पल को यूं ही जाने नहीं दे सकती। इसलिए मैंने तैयार होकर यह वीडियो बनाया और कोलकाता के लोगों के साथ इस बड़ी और ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रही हूं।''

शोभा डे ने अपने वीडियो में साफ किया कि वह इस मुद्दे के राजनीतिक पहलुओं में ज्यादा नहीं जाना चाहतीं, लेकिन उन्होंने यह सवाल उठाया कि आखिर ममता बनर्जी की हार के पीछे क्या कारण रहे।

उन्होंने कहा, "हम इसकी राजनीति में ज्यादा नहीं जाएंगे, लेकिन सवाल यह है कि ममता क्यों हार गईं? मुझे लगता है जवाब बहुत साफ है। पश्चिम बंगाल की महिलाओं ने ही एक महिला नेता को सत्ता से बाहर कर दिया। ममता ने क्या गलती की? उन्होंने कभी बंगाल की महिलाओं के प्रति सहानुभूति, एकजुटता या संवेदनशीलता नहीं दिखाई, जिसकी उनसे उम्मीद की जाती थी और यही बात उनके खिलाफ चली गई। इसका असर चुनाव नतीजों में साफ दिखाई दिया।"

शोभा डे ने कहा, "यह हार सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी की हार नहीं है, बल्कि यह ममता बनर्जी के लिए एक व्यक्तिगत हार भी है। यह उनके लिए एक करारा झटका है। इस तरह की हार किसी भी नेता ने महसूस नहीं की होगी। इस समय हमें बदले या प्रतिशोध की बात नहीं करनी चाहिए।''

उन्होंने प्रधानमंत्री के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें मोदी ने कहा, 'पश्चिम बंगाल में अब कमल खिल रहा है और इसे खिलने देना चाहिए।'

शोभा डे ने कहा, "यह चुनाव परिणाम बदलाव का संकेत है और जनता ने साफ तौर पर बदलाव के पक्ष में वोट दिया है। राज्य के लोग लंबे समय से भ्रष्टाचार, खराब बुनियादी ढांचे और अपनी आवाज दबाए जाने जैसी समस्याओं से परेशान थे, और अब उन्होंने इन सबके खिलाफ अपना फैसला सुना दिया है।"

शोभा डे ने ममता बनर्जी के लंबे कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा, ''ममता ने करीब 15 साल तक राज्य की सत्ता संभाली, लेकिन अब समय आ गया है कि वह इसे किसी और को सौंपें और देखें कि भाजपा राज्य में किस तरह काम करती है। अब पूरे देश की नजर इस पर रहेगी।''

इस बीच, पश्चिम बंगाल के लोगों को बधाई, जिन्होंने इतनी बड़ी संख्या में वोट दिया। 206 सीटों का आंकड़ा बहुत कुछ कहता है—यह उनकी आकांक्षाओं और उम्मीदों को दिखाता है। अब उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल का भविष्य फिर से उसकी पुरानी पहचान और गौरव को हासिल करेगा, जिसे धीरे-धीरे खत्म कर दिया गया था।

उन्होंने पश्चिम बंगाल के लोगों को इस बड़े जनादेश के लिए बधाई देते हुए कहा, ''206 सीटों का आंकड़ा अपने आप में बहुत कुछ कहता है। यह दिखाता है कि लोग क्या चाहते हैं और उनकी क्या उम्मीदें हैं। पश्चिम बंगाल एक बार फिर अपनी पुरानी पहचान और गौरव को हासिल करेगा। राज्य ने पिछले कुछ वर्षों में कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन अब यह मौका है कि वह फिर से आगे बढ़े और 'सिटी ऑफ जॉय' में खुशियां आएं।''

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज