Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
प्रयागराज में बारिश बनी आफत, घरों में घुसा पानी; पॉश इलाकों में भी सड़कें जलमग्न गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते को बचाने में पलटी अर्टिगा, नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे के 3 लोगों की मौत; 6 घायल सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान पंजाब विधान सभा स्पीकर द्वारा किसानों से मिट्टी की उर्वरक शक्ति बचाने के लिए जैविक खेती अपनाने की अपील हरियाणा रोडवेज में 700 कंडक्टरों की भर्ती और 500 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद होगी : अनिल विज चीनी 48 से 62-65 रुपये किलो और गुड़ 60 से 100 रुपये किलो पहुंचा, आम आदमी पर महंगाई की मार : राव नरेंद्र सिंह

राष्ट्रीय

बंगाल में आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के तबादले पर ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

17 मार्च, 2026 11:16 AM

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर राज्य में कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले पर चिंता जताई। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनावों की घोषणा के तुरंत बाद प्रशासनिक अधिकारियों के बड़े पैमाने पर किए गए तबादले बिना किसी ठोस कारण के और बिना किसी आरोप के किए गए हैं। अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक व्यवस्था के शीर्ष अधिकारियों को विधानसभा चुनाव 2026 की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर हटा दिया गया, जो बेहद आश्चर्यजनक और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यह फैसला मनमाने तरीके से लिया गया और इसमें राज्य सरकार से अधिकारियों का पैनल भी नहीं मांगा गया, जबकि पहले चुनावों के दौरान चुनाव आयोग और राज्य सरकार के बीच स्थापित परंपराओं का पालन किया जाता रहा है।

यह घटनाक्रम उस समय सामने आया जब चुनाव आयोग ने राज्य प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया। रातों-रात मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जे.पी. मीना का तबादला कर दिया गया। इसके अलावा, पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों, जिनमें पुलिस महानिदेशक और कोलकाता पुलिस आयुक्त भी शामिल हैं, को उनके पदों से हटा दिया गया।
यह फेरबदल चुनाव आयोग द्वारा राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों की अधिसूचना जारी करने के कुछ घंटों बाद ही किया गया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस कदम पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई सहकारी संघवाद की भावना और लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था के सिद्धांतों को कमजोर करती है। उन्होंने पत्र में लिखा कि चुनाव आयोग जैसे संवैधानिक संस्थान से अपेक्षा की जाती है कि वह अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए भारत की संघीय व्यवस्था की मूल भावना और मूल्यों को भी बनाए रखे।
उन्होंने चुनाव आयोग से भविष्य में इस तरह के एकतरफा फैसले लेने से बचने का आग्रह किया और कहा कि इससे चुनाव आयोग की विश्वसनीयता और संस्थागत गरिमा पर असर पड़ सकता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रयागराज में बारिश बनी आफत, घरों में घुसा पानी; पॉश इलाकों में भी सड़कें जलमग्न

प्रयागराज में बारिश बनी आफत, घरों में घुसा पानी; पॉश इलाकों में भी सड़कें जलमग्न

गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते को बचाने में पलटी अर्टिगा, नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे के 3 लोगों की मौत; 6 घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते को बचाने में पलटी अर्टिगा, नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे के 3 लोगों की मौत; 6 घायल

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई