Sunday, August 23, 2026
BREAKING
सीएम योगी ने अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 32 साल की उम्र में दी थी शहादत बिहार : कुमारसार नदी में उतरते ही कांवड़ियों की थकान होती है दूर, आस्था के सफर में प्रकृति का खूबसूरत संगम लिस्बन पहुंचा आईएनएस सुदर्शिनी, दुनिया को दे रहा है दोस्ती का संदेश बंगाल की खाड़ी में डूबा कार्गो जहाज: विमान से खोज एवं बचाव अभियान जारी, 2 क्रू मेंबर्स बचाए पीयूष गोयल 24 से 27 अगस्त तक जापान के दौरे पर, अब तक के सबसे बड़े भारतीय व्यापारि‍क प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व देश की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केटकैप 87,000 करोड़ रुपए से अधिक घटा एफएसएसएआई ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर दिल्ली और दमन में की सख्त कार्रवाई, लाइसेंस भी किया निलंबित भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील करीब पूरी हुई, कानूनी और तकनीकी भाषा पर काम जारी : अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर श्रीदेवी की स्टूडेंट बनना चाहती थीं काजोल, बोलीं- 'आप स्कूल खोलिए, मैं पहली छात्रा बनूंगी' 12 साल की उम्र से दिलीप कुमार पर फिदा थीं सायरा बानो, बोलीं- 'मां ने उनके घर के बगल में बनवा दिया था मेरे लिए मकान'

राष्ट्रीय

बंगाल की खाड़ी में डूबा कार्गो जहाज: विमान से खोज एवं बचाव अभियान जारी, 2 क्रू मेंबर्स बचाए

23 अगस्त, 2026 05:31 PM

बंगाल की खाड़ी में 24 सदस्यीय चालक दल वाला एक व्यापारी जहाज समुद्र में आपदा का शिकार हो गया। पनामा के झंडे वाला यह बल्क कैरियर बंगाल की खाड़ी में डूब गया। जहाज पर 24 क्रू मेंबर्स सवार थे। इसको देखते हुए तुरंत ही भारतीय नौसेना एक्शन में आई। पनामा ध्वज वाले मालवाहक जहाज ‘एमवी ओशन विनर’ के क्रू मेंबर की तलाश में नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल ने संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया है।

जहाज पर 20 चीनी, 3 म्यांमार और 1 बांग्लादेशी नागरिक सवार थे। इस अभियान में अब तक एक व्यापारिक जहाज एमटी ऐसोपोस ने दो चालक दल सदस्यों को लाइफराफ्ट से बचाया है, जबकि बाकी लोगों की तलाश जारी है। जहाज से संपर्क टूटने के बाद नौसेना ने अपने पी-8आई समुद्री निगरानी विमान को तत्काल खोज एवं बचाव मिशन के लिए लगाया।

भारतीय नौसेना के अनुसार, 22 अगस्त को विशाखापत्तनम से करीब 700 किलोमीटर पूर्व एमवी ओशन विनर के संबंध में संकट संदेश प्राप्त हुआ था। इसके बाद नौसेना ने श्री विजय पुरम स्थित समुद्री बचाव समन्वय केंद्र के साथ तालमेल स्थापित किया। साथ ही नौसेना निगरानी मिशन पर तैनात अपने पी-8आई विमान को तत्काल खोज एवं बचाव अभियान के लिए पुन तैनात किया। पी-8आई विमान ने इलाके में बिखरे हुए लाइफराफ्ट का पता लगाया। इसके बाद नौसेना ने आसपास से गुजर रहे व्यापारिक जहाज एमटी ऐसोपोस से संपर्क कर उसे राहत एवं बचाव कार्य में सहायता करने का अनुरोध किया।

नौसेना के अनुसार, 22 अगस्त की देर शाम तक एमटी ऐसोपोस ने दो अलग-अलग लाइफराफ्ट से 24 सदस्यीय चालक दल में से 2 लोगों को सुरक्षित बचा लिया। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, जहाज पर 20 चीनी, 3 म्यांमार और 1 बांग्लादेशी नागरिक सवार थे। जानकारी के अनुसार, समुद्री बचाव समन्वय केंद्र को 22 अगस्त को करीब 11 बजकर 48 मिनट पर एमवी ओशन विनर से संपर्क टूटने की सूचना मिली थी। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय खोज एवं बचाव नेटवर्क को सक्रिय करते हुए आसपास मौजूद जहाजों को भी बचाव अभियान में शामिल किया गया।

भारतीय नौसेना के साथ भारतीय तटरक्षक बल ने भी अभियान तेज कर दिया है। आईसीजीएस वरद और आईसीजीएस अनमोल को खोज एवं बचाव कार्य के लिए लगाया गया है, जबकि आईसीजीएस विजित को श्री विजय पुरम से अभियान में अतिरिक्त सहायता के लिए रवाना किया गया है। आसपास के अन्य जहाजों को भी सतर्क कर संभावित रूप से बचे लोगों और लाइफराफ्ट की तलाश में मदद करने को कहा गया है। दो लोगों के बचाए जाने के बाद भी 22 चालक दल सदस्य अभी लापता हैं।

नौसेना ने कहा है कि वह भारतीय तटरक्षक बल के साथ लगातार समन्वय कर शेष चालक दल सदस्यों का पता लगाने के लिए अभियान चला रही है। एमवी ओशन विनर पनामा के झंडे वाला मालवाहक जहाज था। यह ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से लौह अयस्क लेकर सिंगापुर की ओर जा रहा था। जहाज के डूबने के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है और बचाव अभियान के साथ-साथ घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। इस घटना में भारतीय नौसेना की समुद्री निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता महत्वपूर्ण साबित हुई। संकट संदेश मिलने के बाद पी-8आई विमान को तत्काल खोज एवं बचाव भूमिका में लगाया गया और उसने इलाके में मौजूद लाइफराफ्ट का पता लगाया। इसके बाद पास से गुजर रहे एमटी ऐसोपोस को बचाव कार्य के लिए समन्वित किया गया।

नौसेना और तटरक्षक बल का संयुक्त अभियान अब भी जारी है और प्राथमिकता समुद्र में मौजूद शेष 22 चालक दल सदस्यों का जल्द से जल्द पता लगाकर उन्हें सुरक्षित निकालना है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सीएम योगी ने अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 32 साल की उम्र में दी थी शहादत

सीएम योगी ने अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 32 साल की उम्र में दी थी शहादत

बिहार : कुमारसार नदी में उतरते ही कांवड़ियों की थकान होती है दूर, आस्था के सफर में प्रकृति का खूबसूरत संगम

बिहार : कुमारसार नदी में उतरते ही कांवड़ियों की थकान होती है दूर, आस्था के सफर में प्रकृति का खूबसूरत संगम

लिस्बन पहुंचा आईएनएस सुदर्शिनी, दुनिया को दे रहा है दोस्ती का संदेश

लिस्बन पहुंचा आईएनएस सुदर्शिनी, दुनिया को दे रहा है दोस्ती का संदेश

पीयूष गोयल 24 से 27 अगस्त तक जापान के दौरे पर, अब तक के सबसे बड़े भारतीय व्यापारि‍क प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

पीयूष गोयल 24 से 27 अगस्त तक जापान के दौरे पर, अब तक के सबसे बड़े भारतीय व्यापारि‍क प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

एफएसएसएआई ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर दिल्ली और दमन में की सख्त कार्रवाई, लाइसेंस भी किया निलंबित

एफएसएसएआई ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर दिल्ली और दमन में की सख्त कार्रवाई, लाइसेंस भी किया निलंबित

नितिन नवीन की अध्यक्षता में भाजपा की दूसरे दिन हुई बैठक, संगठन के विस्तार और चुनाव की तैयारियों पर जोर

नितिन नवीन की अध्यक्षता में भाजपा की दूसरे दिन हुई बैठक, संगठन के विस्तार और चुनाव की तैयारियों पर जोर

सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के जाने और वीडियोग्राफी पर रोक के राजस्थान और यूपी सरकार के सर्कुलर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के जाने और वीडियोग्राफी पर रोक के राजस्थान और यूपी सरकार के सर्कुलर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

राजनाथ सिंह ने नोएडा में अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन किया

राजनाथ सिंह ने नोएडा में अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन किया

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान ‘मैंग्रोल’ को भारतीय नौसेना को सौंपा

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान ‘मैंग्रोल’ को भारतीय नौसेना को सौंपा

विदेश मंत्री एस जयशंकर 23 से 24 अगस्त को रूस दौरे पर, IRIGC-TEC के 27वें सत्र की करेंगे सह-अध्यक्षता

विदेश मंत्री एस जयशंकर 23 से 24 अगस्त को रूस दौरे पर, IRIGC-TEC के 27वें सत्र की करेंगे सह-अध्यक्षता