Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

राष्ट्रीय

फ्रांस और स्लोवाकिया की 6 दिन की यात्रा पर निकले पीएम मोदी, क्यों अहम है यह दौरा

13 जून, 2026 11:53 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की 6 दिन की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस दौरान वह जी-7 सम्मेलन में शामिल होंगे। वहीं स्लोवाकिया की आजादी के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा है। फ्रांस और स्लोवाकिया की 6 दिन की यात्रा पर निकले पीएम मोदी, क्यों अहम है यह दौरा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को फ्रांस और स्लोवाकिया की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस दौरान वह 15 जून से फ्रांस में आयोजित होने वाले तीन-दिवसीय जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के अलावा कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। भारत साझीदार देश के रूप में इस समूह की बैठक में तेरहवीं बार भाग ले रहा है। जानकारों का कहना है कि फ्रांस की कंपनी के साथ होने वाली राफेल डील को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बात कर सकते हैं। ऐसे में यह सौदा तेजी से आगे बढ़ने की संभावना है।

रक्षा और प्रौद्योगिकी को लेकर अहम है यह दौरा
आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान फ्रांस और स्लोवाकिया के शीर्ष नेतृत्व के साथ संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री की फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ विस्तृत द्विपक्षीय वार्ता होगी, जिसमें रणनीतिक, आर्थिक, रक्षा, प्रौद्योगिकी तथा नवाचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी।

जी-7 सम्मेलन के दौरान ब्राजील और मिस्र समेत अन्य देशों के प्रतिनिधियों से मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के शहर नीस, एवियन और पेरिस का दौरा करेंगे। जी-7 सम्मेलन के दौरान उनकी समूह के सदस्य देशों के नेताओं, साझीदार देशों तथा अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात होने की संभावना है। सम्मेलन में दक्षिण कोरिया, केन्या, ब्राजील और मिस्र जैसे देशों को भी साझीदार देश के रूप में आमंत्रित किया गया है।

फ्रांस के साथ हो सकते हैं कई समझौते
यात्रा के दौरान पश्चिम एशिया की स्थिति सहित विभिन्न वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र में सुधार और सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का मुद्दा भी एजेंडे में प्रमुखता से शामिल रहने की संभावना है। फ्रांस के साथ प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग यात्रा का प्रमुख केंद्र रहेगा। इस दौरान दोनों देशों के बीच स्टार्टअप, विश्वविद्यालयों और नवाचार संस्थानों के सहयोग से जुड़े कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाने की संभावना है।

स्लोवाकिया यात्रा के दौरान रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा होगी तथा दोनों देशों के बीच कुछ समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाने की भी संभावना है। बता दें कि स्लोवाकिया 1993 में ही आजाद हुआ था और आजादी के बाद यह भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा है। प्रधानमंत्री 13 से 14 जून तक फ्रांस के नीस में रहेंगे। इसके बाद वह 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया की यात्रा करेंगे और फिर पेरिस लौटेंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह