Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

फोर्टिस मोहाली में आयोजित 10वें एंडोवास्कुलर और अल्ट्रासाउंड-गाइडेड वेनस इंटरवेंशन कोर्स (ईयूवीआईसी)-2024 में वैरिकाज नसों के जटिल मामलों पर विचार-विमर्श करेंगे डॉक्टर्स

02 अगस्त, 2024 04:18 PM

चंडीगढ़ (रोशन लाल) वैरिकाज नसों और इसके प्रबंधन से जुड़े उन्नत उपचार विकल्पों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए, फोर्टिस अस्पताल मोहाली 1-3 अगस्त, 2024 तक 10वें एंडोवास्कुलर और अल्ट्रासाउंड-गाइडेड वेनस इंटरवेंशन कोर्स-2024 (ईयूवीआईसी) का आयोजन फोर्टिस अस्पताल मोहाली कर रहा है। वर्कशाॅप का शुभारंभ मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डाॅ बलबीर सिंह ने की।

वर्कशाॅप का आयोजन वैस्कुलर सोसायटी फॉर लिम्ब साल्वेज के तत्वावधान में वेनस एसोसिएशन ऑफ इंडिया (वीएआई) और वैस्कुलर सोसायटी ऑफ इंडिया (वीएसआई) के सहयोग से किया जा रहा है। वर्कशाॅप में दुनिया भर से 150 डॉक्टर भाग लेंगे। 30 से अधिक रोगियों की वैरिकाज नसों, डायबिटिक फुट डायलिसिस एक्सेस और आर्टिरियोवेनस मैलफॉर्मेशन जैसी बीमारियों से संबंधित लाइव वैस्कुलर सर्जरी की जाएगी, ताकि सभी प्रतिनिधियों को वेनस अल्ट्रासाउंड फिजिक्स और उपकरण, वेनस निचले छोर के अल्ट्रासाउंड मूल्यांकन, वेन एब्लेशन प्रक्रियाओं के लिए मैप और वेनस रोगों के प्रबंधन के बारे में उनकी समझ बढ़ाने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा सके।

डॉ. रावुल जिंदल, डायरेक्टर, वैस्कुलर सर्जरी, फोर्टिस अस्पताल मोहाली, जो सत्र का नेतृत्व करेंगे और वर्कशाॅप का संचालन करेंगे, ने कहा कि तीन दिवसीय वर्कशाॅप का उद्देश्य वैरिकोज वेंस के लक्षणों, कारणों और उपचार विकल्पों के बारे में जागरूकता फैलाना है। वैरिकोज वेंस से पीड़ित मरीजों के टांगों में फैली हुई नसें दिखाई देती हैं, जो दर्द, सूजन, खुजली और रक्तस्राव का कारण बनती हैं। कुछ रोगियों को टांगों में स्किल पिगमेंटेशन और अल्सरेशन का भी अनुभव होता है। इस चिकित्सा बीमारी का निदान क्लिनिक परीक्षण और डुप्लेक्स अल्ट्रासाउंड के माध्यम से किया जाता है, और इन नसों को हटाने के लिए कई प्रक्रियाएँ हैं।

वर्कशाॅप में वैस्कुलर अल्ट्रासाउंड थ्योरी और मॉडलों और रोगियों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल होगा;आईजेवी का यूएसजी गाइडेड पंचर/ फेमोरल वेन/पोपलीटिअल वेन/ फेमोरल आर्टरी/एक्सिलरी वेन/लाँग सैफेनस वेन और शॉर्ट सैफेनस वेन; मेडिकल स्टॉकिंग्स और फाॅर लेयर कंप्रैशन स्टॉकिंग्स; ईवीएलटी/आरएफ/फोम स्क्लेरोथेरेपी के लाइव प्रदर्शन के साथ वैरिकाज नसों के उन्नत उपचार का व्यावहारिक प्रशिक्षण, डीवीटी थ्रोम्बोलिसिस और आईवीसी फिल्टर का लाइव प्रदर्शन; कॉस्मेटिक वैरिकाज नसों का उपचार; स्टेम सेल और पीआरपी थेरेपी का लाइव प्रदर्शन, वैरिकाज नसों (एमओसीए) का मैकेनिक-केमिकल एब्लेशन, ग्लू टैकनीक और अन्य नवीनतम प्रक्रियाएं जिनका लाइव प्रदर्शन किया जाएगा।

वर्कशॉप में जाने-माने अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर - प्रो. जीन फ्रेंकोइस, फ्रांस के डॉ. जीन पैट्रिक बेनिग्नी, मिस्र के डॉ. वसीला ताहा, डीएनबी के अध्यक्ष डॉ. अभिजात शेठ और जाने-माने नेशनल डॉक्टर्स डॉ. रावुल जिंदल, डॉ. मलय पटेल, डॉ. पीसी गुप्ता और डॉ. मुनीर अहमद पारा व्याख्यान देंगे। इस कोर्स में वैरिकोज वेन सर्विस प्रोवाइडर, सोनोग्राफर और अन्य संबद्ध हेल्थ केयर प्रोफशनल्स भी शामिल होंगे।

इस बीच, डॉ. रावुल जिंदल और उनकी टीम ने वैस्कुलर डिजीज के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए चंडीगढ़ क्लब, सेक्टर 1 से सुखना झील तक 4 अगस्त को सुबह 6 बजे वॉकथॉन का आयोजन किया जायेगा।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका