Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

पंजाब

फिरोज़पुर में कपूरथला का नशा तस्कर 50 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार

22 नवंबर, 2025 08:16 PM

चंडीगढ़; सूबे में सफलतापूर्वक चल रहे नशा-विरोधी अभियान ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के दौरान पाकिस्तान से जुड़े आई.एस.आई.-समर्थित नशा तस्करी मॉड्यूल को बड़ा झटका देते हुए, पंजाब पुलिस की नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने शनिवार को कपूरथला निवासी एक नशा तस्कर को 50 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आज यहां दी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप सिंह उर्फ सीपा, निवासी गांव शन्ना शेर सिंह वाला (कपूरथला) के रूप में हुई है। हेरोइन की बड़ी खेप बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने उसकी सफेद कीआ सेल्टोस कार नंबर-पीबी 09 ए.क्यू. 3598, जिसमें वह सफर कर रहा था, को भी जब्त कर लिया है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि 50 किलो हेरोइन की यह खेप सीमा पार पाकिस्तान से जुड़े आई.एस.आई. समर्थित तस्करों द्वारा भेजी गई थी।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी संदीप उर्फ सीपा एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के पाँच मामलों सहित कुल आठ आपराधिक केस दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी हाल ही में कपूरथला जेल से रिहा हुआ था।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंधों की पुष्टि के लिए जांच जारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और बरामदगियों की संभावना है।

ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए, एएनटीएफ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) नीलाभ किशोर ने कहा कि सटीक तकनीकी खुफिया सूचना के आधार पर एएनटीएफ की टीमें आरोपी की जेल से रिहाई के बाद से ही उसकी गतिविधियों पर नज़र रख रही थीं। खुफिया जानकारी से पता चला कि संदिग्ध ने जलालाबाद के सीमा-निकट गांव बग्गेके उताड़ से नशे की बड़ी खेप प्राप्त की थी।

एडीजीपी ने बताया कि तेजी से कार्रवाई करते हुए एएनटीएफ टीमों ने आरोपी को फिरोज़पुर में ट्रैक किया और उसका पीछा किया। जिस दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने गाड़ी भगा कर पुलिस टीमों पर चढ़ाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद आरोपी को गांव राउके से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इस खेप को प्राप्त करने वालों की पहचान करने के लिए जांच जारी है।

इस संबंध में, एस.ए.एस. नगर के पुलिस स्टेशन एएनटीएफ में 21-11-2025 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत एफआईआर नंबर 302 दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल