Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हिमाचल

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत धर्मशाला में कल ‘संडे ऑन साइकिल’, सौ से अधिक खिलाड़ी बनेंगे हिस्सा

23 मई, 2026 08:20 PM

धर्मशाला स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) की ओर से रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आयोजित कार्यक्रम की थीम ‘स्टार्ट ऑफ कॉमनवेल्थ गेम्स-2030’ रखी गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आमजन को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ वर्ष-2030 में भारत में प्रस्तावित कॉमनवेल्थ गेम्स के प्रति जनसमर्थन तैयार करना है। कार्यक्रम में कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान बबीता फोगाट मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। उनके साथ फिट इंडिया एंबेसेडर दीपक मिश्रा भी विशेष रूप से शामिल होंगे। दोनों ही युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करेंगे। इसके अलावा भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय निदेशक शैलेंद्र कुमार (चंडीगढ़) व उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।


सौ से अधिक खिलाड़ी बनेंगे हिस्सा
साई धर्मशाला के असिस्टेंट डायरेक्टर जेपी साहनी ने बताया कि ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान में सौ से अधिक खिलाड़ी, प्रशिक्षु और स्थानीय प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान योग व स्किपिंग रोप्स का भी आयोजन किया जाएगा।


भारत में 20 साल बाद ओलंपिक गेम्स
इससे पहले वर्ष 2010 में भारत कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन दिल्ली में किया जा चुका है। अब 20 वर्षों के बाद भारत में अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन किया जाएगा, जबकि 2036 ओलंपिक गेम्स की मेज़बानी प्राप्त करने के प्रयास में भी भारत जुटा हुआ है।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना